Jammu and Kashmir State Questions

Results

#1. यह दर्रा जम्मू-कश्मीर की जास्कर सीमा में है। श्रीनगर से लेह तक का सड़क मार्ग इससे होकर गुजरता है। यह . सिंधु नदी द्वारा बनाया गया है। दर्रे की पहचान करें- RRB ALP & Tec. (13-08-18 Shift-1)

सही उत्तर – जोजिला दर्रा

व्याख्याजोजिला दर्रा सिंधु नदी द्वारा निर्मित भारत के जम्मू कश्मीर में स्थित जास्कर श्रेणी में स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊँचाई लगभग 3529 मीटर है।

#2. …….झील एशिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झीलों में से एक है। RRB NTPC 18.01.2017 ( Shift-I) , RRB NTPC 03.04.2016 (Shift-II)

सही उत्तर – वूलर

व्याख्यायह जम्मू कश्मीर राज्य के बांडीपोरा जिले में स्थित एक झील है। यह भारत की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है, इसकी लम्बाई 16 km तथा चौड़ाई 9.6 km है ।

#3. इनमें से कौन सा किला चेनाब नदी के किनारे बनाया गया है? RRB NTPC 11.03.2021 (Shift-II)

सही उत्तर – अखनूर का किला

व्याख्याअखनूर का किला जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी किनारे स्थित है। इस किले का प्राचीन नाम अस्किनी है। इस किले का निर्माण कार्य सन् 1762 ई. में राजा तेग सिंह ने करवाया था |

#4. भारत में सर्वाधिक व्यापक वनों के प्रकार कौन से हैं? RRB NTPC 31.03.2016 (Shift-I)

सही उत्तर – पर्णपाती वन

व्याख्याभारत में सर्वाधिक व्यापक वनों के प्रकार पर्णपाती वन है । ये वन गर्मी के प्रारम्भ में ही अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं इसलिए इन्हें पतझड़ या मानसूनी वन भी कहते हैं ।

#5. भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग कौन सी है? RRB NTPC 18.01.2017 (Shift-II)

सही उत्तर – पीर पंजाल सुरंग

व्याख्या – भारत की सबसे लम्बी रेल सुरंग पीर पंजाल या बनिहाल रेल सुरंग है, जिसकी लम्बाई 11.215 किमी. है। यह भारत के जम्मू कश्मीर के बनिहाल कस्बे से उत्तर में हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला से निकलती है।



#6. जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर से अपना ऑपरेशन शुरू करने वाली पहली विदेशी एयरलाइन बन गई है? RRB Group-D 22-09-2018 (Shift-II)

सही उत्तर – एयर एशिया

व्याख्या – एयर एशिया की स्थापना वर्ष 1993 में हुयी थी।

Finish