Maharashtra State Questions

Results

#1. महाराष्ट्र में पश्चिमी घाटों को स्थानीय रूप से किस नाम से जाना जाता है ? RRB Group-D – 26/09/2022 (Shift-II)

सही उत्तर – सह्याद्रि

व्याख्या – यह पहड़ी श्रृंखला लगभग 1600 km लम्बी है, जो जैव विविधता का समृद्ध क्षेत्र है ।

#2. गोदावरी नदी के संबंध में, निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?

सही उत्तर – घाटप्रभा, इसकी कई सहायक नदियों में से एक है।

व्याख्या – इसका उद्गम महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले में त्र्यंबक की पहाड़ी से होता है। इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ इन्द्रावती, मंजरा आदि हैं।

#3. गोदावरी नदी, अरब सागर से लगभग 80km दूर 1,067m की ऊंचाई पर स्थित ………..से निकलती है। RRB Group-D – 16/09/2022 (Shift-III)

सही उत्तर – त्र्यंबकेश्वर

व्याख्या – गोदावरी नदी, अरब सागर से लगभग 80 Km दूर 1067m की ऊँचाई पर स्थित महाराष्ट्र में नासिक के पास त्रयम्बकेश्वर से निकलती है

#4. गोदावरी नदी का उद्गम किस स्थान से होता है? RRB NTPC 04.01.2021 (Shift-I)

सही उत्तर – ब्रह्मगिरी की पहाड़ियाँ

व्याख्या ब्रह्मगिरि महाराष्ट्र राज्य के नासिक जिले में स्थित एक ई पर्वत श्रृंखला है। ब्रह्मगिरि की पहाड़ी के पास ही त्र्यंबकेश्वर शिव है।

#5. निम्नलिखित में से कौन सी कृष्णा नदी की सहायक नदी नही है? RRB NTPC 01.04.2021 (Shift-I)

सही उत्तर – मंजीरा

व्याख्याकृष्णा नदी दक्षिण भारत की एक महत्वपूर्ण नदी है। इसका उद्गम महाराष्ट्र राज्य में महाबलेश्वर के समीप पश्चिमी घाट श्रृंखला से होता है। इसकी कुल लम्बाई लगभग 1401 किमी. है।



#6. अल्फांसो किस फल की किस्म है?

सही उत्तर – आम

व्याख्याअल्फांसो प्रजाति को आमों का राजा कहा जाता है। महाराष्ट्र में इस आम को हापुस, कर्नाटक में आपुस के नाम से भी जाना जाता है।

Finish