राजस्थान के प्रमुख मेले एवं उत्सव

राजस्थान कला एवं संस्कृति

अध्याय 25: राजस्थान के प्रमुख मेले एवं महोत्सव

1. राजस्थान के प्रमुख महोत्सव (Festivals)

  • जयपुर साहित्य उत्सव: जयपुर
  • हस्तशिल्प मेला: जयपुर
  • पतंग महोत्सव: जैसलमेर व जयपुर
  • मारवाड़ महोत्सव: जोधपुर
  • थार महोत्सव: बाड़मेर
  • मत्स्य महोत्सव: अलवर
  • मरु महोत्सव: जैसलमेर
  • मीरा महोत्सव: चित्तौड़गढ़
  • शरद महोत्सव: माउंट आबू
  • ग्रीष्म महोत्सव: माउंट आबू
  • ऊँट महोत्सव: बीकानेर
  • हाथी महोत्सव: जयपुर
  • ब्रज महोत्सव: भरतपुर
  • पर्यटन मरु मेला: माघ शुक्ल त्रयोदशी से पूर्णिमा - जैसलमेर

2. ज़िलावार प्रमुख मेले एवं उर्स

1. अजमेर (RJ-01)
  • पुष्कर का मेला: कार्तिक शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा। राजस्थान का सबसे रंगीन व बड़ा मेला, मेरवाड़ा का कुंभ। दीपदान हेतु प्रसिद्ध। (2007 में 2 रु. का डाक टिकट जारी)।
  • कल्पवृक्ष मेला: मांगलियावास - श्रावण अमावस्या।
  • ख्वाजा साहब का उर्स: रज्जब माह की 1-6 तारीख।
2. अलवर (RJ-02)
  • नारायणी का मेला: बरवा डूँगरी (राजगढ़) - वैशाख शुक्ल एकादशी।
  • पांडुपोल मेला: भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी-पंचमी।
  • भर्तृहरि मेला: सरिस्का - भाद्रपद शुक्ल अष्टमी (कानफटे नाथों की तीर्थस्थली)।
  • धोलागढ़ देवी मेला: बहतुकला (कठूमर) - वैशाख शुक्ल एकम से पूर्णिमा।
3. बाँसवाड़ा (RJ-03)
  • मानगढ़ मेला: मानगढ़ धाम - शरद पूर्णिमा (मार्गशीर्ष पूर्णिमा)।
  • घोटिया अम्बा मेला: चैत्र अमावस्या।
  • गोपेश्वर मेला: घाटोली - कार्तिक पूर्णिमा।
  • अंदेश्वर मेला: कार्तिक पूर्णिमा।
4. बाड़मेर (RJ-04)
  • कलाजी मेला: गोपीनाथ गढ़ - आश्विन नवरात्र के प्रथम रविवार।
  • सुइया मेला: चौहटन - पौष अमावस्या (अर्द्धकुंभ, 4 वर्ष में एक बार)।
  • कणाणा मेला: प्रतिवर्ष शीतलाष्टमी (गैर नृत्य हेतु प्रसिद्ध)।
  • विरात्रा मेला: चौहटन - माघ शुक्ल त्रयोदशी, भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी।
  • कपालेश्वर महादेव मेला: चौहटन - मरुस्थल का कुंभ।
5. भरतपुर (RJ-05)
  • गरूड़ मेला: कार्तिक शुक्ल तृतीया - बंशी पहाड़पुर।
  • जसवंत पशु मेला: आश्विन शुक्ल पंचमी से।
  • बसंती पशु मेला: माघ अमावस्या से शुक्ल पंचमी - रूपवास।
  • जगन्नाथजी मेला: रूपवास - आश्विन शुक्ल अष्टमी से त्रयोदशी (ओडिशा जैसी रथयात्रा प्रसिद्ध)।
6. भीलवाड़ा (RJ-06)
  • तिलस्वां महादेव मेला: महाशिवरात्रि - मांडलगढ़।
  • सवाई भोज मेला: आसींद - भाद्रपद शुक्ल अष्टमी।
  • फूलडोल मेला: शाहपुरा - चैत्र कृष्ण एकम से पंचमी।
  • धनोप माता मेला: धनोप - चैत्र शुक्ल एकम से दशमी।
7. बीकानेर (RJ-07)
  • चनणी चेरी मेला: देशनोक - फाल्गुन शुक्ल सप्तमी।
  • कपिल मुनि मेला: कोलायत - कार्तिक पूर्णिमा।
  • करणी माता मेला: देशनोक - दोनों नवरात्रों में।
8. बूंदी (RJ-08)
  • बीजासण माता मेला: इंद्रगढ़ - नवरात्र।
  • कजली तीज मेला: भाद्रपद कृष्ण तृतीया।
9. चित्तौड़गढ़ (RJ-09)
  • मातृकुण्डिया मेला: राश्मी - वैशाख पूर्णिमा।
  • साँवरियाजी मेला: मण्डफिया - आश्विन शुक्ल एकम से दशमी।
  • जौहर मेला: चित्तौड़गढ़ दुर्ग - चैत्र शुक्ल एकादशी।
10. चुरू (RJ-10)
  • गोगाजी का मेला: ददरेवा - भाद्रपद कृष्ण नवमी।
  • साहवा गुरुद्वारा मेला: कार्तिक पूर्णिमा (सिखों का सबसे बड़ा मेला)।
  • सालासर हनुमान जी मेला: चैत्र पूर्णिमा।
11. धौलपुर (RJ-11)
  • बाबू महाराज मेला: सैंपऊ - भाद्रपद शुक्ल एकादशी।
  • तीर्थराज मेला: मचकुण्ड - भाद्रपद शुक्ल षष्ठी।
12. डूंगरपुर (RJ-12)
  • नीलापानी मेला: कार्तिक पूर्णिमा।
  • बेणेश्वर मेला: नवाटपुरा - माघ पूर्णिमा (आदिवासियों का कुंभ, सोम-माही-जाखम संगम)।
  • गलियाकोट का उर्स: दाऊदी बोहरा संप्रदाय का सबसे बड़ा उर्स।
14. जयपुर (RJ-14)
  • गणगौर मेला: चैत्र शुक्ल तृतीया।
  • संत दादू का मेला: नरायणा (दूदू) - आश्विन शुक्ल नवमी।
  • शीतला माता मेला: चाकसू - चैत्र कृष्ण अष्टमी।
15. जैसलमेर (RJ-15)
  • बाबा रामदेव मेला: रामदेवरा (रुणेचा) - भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से एकादशी।
  • चुंगी तीर्थ मेला: भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी।
16. जालोर (RJ-16)
  • आशापुरी माता मेला: मोदरा - चैत्र कृष्ण एकम।
  • सुंधा माता मेला: दाँतलावास - वैशाख व भाद्रपद त्रयोदशी से पूर्णिमा।
  • सेवाड़िया मेला: रानीवाड़ा - चैत्र शुक्ल एकादशी।
18. झुंझुनूं (RJ-18)
  • राणीसती मेला: भाद्रपद अमावस्या (राजस्थान में सतीमाता का सबसे बड़ा मेला)।
  • रामदेवजी का मेला: नवलगढ़ - भाद्रपद शुक्ल दशमी।
  • नरहड़ पीर का मेला: नरहड़ - भाद्रपद कृष्ण अष्टमी।
19. जोधपुर (RJ-19)
  • वीरपुरी मेला: मंडोर - श्रावण के अंतिम सोमवार।
  • धींगागवर बेंतमार मेला: वैशाख शुक्ल तृतीया।
  • खेजड़ली वृक्ष मेला: खेजड़ली - भाद्रपद शुक्ल दशमी (विश्व का एकमात्र वृक्ष मेला)।
20. कोटा (RJ-20)
  • दशहरा मेला: आश्विन शुक्ल दशमी (प्रारंभ 1895 ई. में राव उम्मेदसिंह द्वारा)।
  • गेपरनाथ महादेव मेला: रथकांकरा।
21. नागौर (RJ-21)
  • बलदेव पशु मेला: मेड़ता सिटी - चैत्र कृष्ण एकम से पूर्णिमा।
  • बाबा रामदेव पशु मेला: मानासर - माघ शुक्ल एकम से।
  • तारकीन का उर्स: नागौर (राज्य का दूसरा सबसे बड़ा उर्स)।
23. सीकर (RJ-23)
  • जीण माता मेला: रेवासा - दोनों नवरात्रों में।
  • खाटूश्यामजी मेला: खाटू - फाल्गुन शुक्ल एकादशी व द्वादशी।
25. सवाई माधोपुर (RJ-25)
  • गणेशजी का मेला: रणथंभौर दुर्ग - भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी।
  • चौथ माता का मेला: चौथ का बरवाड़ा - माघ कृष्ण चतुर्थी।
  • रामेश्वर घाट मेला: त्रिवेणी संगम - कार्तिक पूर्णिमा।
27. उदयपुर (RJ-27)
  • विक्रमादित्य मेला: चैत्र अमावस्या।
  • ऋषभदेव मेला: चैत्र कृष्ण अष्टमी-नवमी।
  • एकलिंगजी का मेला: कैलाशपुरी - फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी।
28. बाराँ (RJ-28)
  • फूलडोल मेला: किशनगंज - भाद्रपद शुक्ल एकादशी (राजस्थान का दूसरा फूलडोल मेला)।
  • सीताबाड़ी का मेला: केलवाड़ा - ज्येष्ठ अमावस्या (सहरियों का कुंभ)।
29. दौसा (RJ-29)
  • बीजासणी का मेला: लालसोट - चैत्र पूर्णिमा।
  • मेहंदीपुर बालाजी मेला: मेहंदीपुर - चैत्र पूर्णिमा।
30. राजसमंद (RJ-30)
  • जन्माष्टमी मेला: नाथद्वारा - भाद्रपद कृष्ण अष्टमी।
  • देवझुलनी मेला: चारभुजा - भाद्रपद शुक्ल एकादशी।
  • अन्नकूट मेला: नाथद्वारा - कार्तिक शुक्ल एकम।
31. हनुमानगढ़ (RJ-31)
  • गोगामेड़ी मेला: नोहर - भाद्रपद कृष्ण नवमी।
  • भद्रकाली मेला: हनुमानगढ़ - नवरात्र।
32. करौली (RJ-34)
  • महावीरजी मेला: चैत्र शुक्ल त्रयोदशी से वैशाख कृष्ण द्वितीया।
  • कैलादेवी मेला: कैलादेवी - चैत्र शुक्ल अष्टमी (लक्खी मेला)।
34. ब्यावर
  • बादशाह मेला: ब्यावर - फाल्गुन पूर्णिमा।
  • तेजाजी मेला: ब्यावर - भाद्रपद शुक्ल दशमी।
37. बालोतरा
  • मल्लीनाथ पशु मेला: तिलवाड़ा - चैत्र कृष्ण एकादशी से चैत्र शुक्ल एकादशी (राजस्थान का सबसे प्राचीन पशु मेला)।
  • बजरंग पशु मेला: सिणधरी - आश्विन शुक्ल द्वितीया से अष्टमी।
39. डीडवाना-कुचामन
  • तेजाजी पशु मेला: पर्वतसर - भाद्रपद शुक्ल दशमी (आय की दृष्टि से राजस्थान का सबसे बड़ा मेला)।