Results

#1. निम्नलिखित में से कौन अपने आपको ‘ब्रह्म-क्षत्रिय मानते थे ?

सही उत्तर – सेन

व्याख्या – सेन वंश की स्थापना सामन्त सेन ने की थी। सेन वंशी शासक अपने आपको ‘ब्रह्म-क्षत्रिय’ मानते थे।

#2. निम्नलिखित में से किसने निःशंक – शंकर की उपाधि धारण की थी ?

सही उत्तर – बल्लाल सेन

व्याख्या – बल्लाल सेन स्वयं विद्वान तथा विद्वानों का संरक्षक था। उसने ‘गौण्डेश्वर’ एवं निःशंक – शंकर की उपाधि धारण की थी ।

#3. कल्हण की राजतरंगिणी का विवरण किस अन्तिम शासक के शासनकाल तक का है ?

सही उत्तर – जयसिंह

व्याख्या – कश्मीर में लोहार वंश का अन्तिम शासक जयसिंह (1128-1155 ई.) था। कल्हण की राजतरंगिणी का विवरण जयसिंह के शासन के साथ ही समाप्त हो जाता है।

#4. लोहार वंश की स्थापना किसने की थी ?

सही उत्तर – संग्राम राज

व्याख्या – लोहार वंश की स्थापना संग्राम राज (1003- 1028 ई.) ने की थी।

#5. उत्पल वंश के किस शासक को क्रूर एवं अत्याचारी शासक कहा गया ?

सही उत्तर – शंकर वर्मन

व्याख्या – शंकर वर्मन को लगातार युद्धरत रहने के कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ा जिस कारण उसने रिक्त खजाने को भरने के लिए मन्दिरों की सम्पत्ति लूटी और राज्य द्वारा विद्या को प्रदान किये जाने वाले संरक्षण में भी कटौती की।



#6. रानी दिद्दा किस वंश की राजकुमारी थीं ?

सही उत्तर – लोहार वंश

व्याख्या – लोहार वंश की राजकुमारी दिद्दा का विवाह उत्पल वंश के शासक क्षेमेन्द्र गुप्त के साथ हुआ था।

#7. निम्नलिखित में से हर्षवर्धन का पिता कौन था ?

सही उत्तर – लोहार वंश

व्याख्या – हर्षवर्धन प्रभाकरवर्धन का पुत्र था । इसकी माँ का नाम यशोमती था। वर्धन वंश में सर्वप्रथम प्रभाकरवर्धन ने ही महाराजाधिराज की उपाधि धारण की।

#8. कल्हण की राजतरंगिणी में वर्णित अन्तिम राजा कौन है?

सही उत्तर – जयसिंह

व्याख्या – कल्हण की राजतरंगिणी में वर्णित अन्तिम राजा जयसिंह था। जयसिंह लोहार वंश का अन्तिम शासक था।

Finish

Quiz 1 I Quiz 2 I Quiz 3 I Quiz 4 I Quiz 5 I Quiz 6 I Quiz 7 I Quiz 8 I Quiz 9 I Quiz 10

TELEGRAM_GOVTFEVER

HISTORY