#1. शिशुनाग शासक बनने से पूर्व कहाँ का राज्यपाल था?
सहीं उत्तर – बनारस
शिशुनाग राजा बनने से पूर्व यह बनारस का राज्यपाल था। शिशुनाग ने हर्यक वंश के अंतिम शासक नागदशक की हत्या कर नागवंश की स्थापना की थी।
#2. सातवाहन शासक जिसने ‘अप्रतिहतदक्षिणापथपति’की उपाधि धारण की –
सही उत्तर – शातकर्णी-1
सातवाहन वंश की स्थापना 230 से 60 ईसा पूर्व मानी जाती है और इस वंश की राजधानी प्रतिष्ठान रही है
#3. प्राचीन भारत में भारत का आक्रमण करने में प्रथम सफलता किसे प्राप्त हुई ?
सही उत्तर – दारा प्रथम
ईरान के हखमनी वंश के दारा प्रथम ने पहला सफल विदेशी आक्रमण किया था इन सब की जानकारी तीन प्रमुख अभिलेख बेहिस्तुंन, पर्सिपोलिस व नक्शेरुश्तम से मिलती है
#4. विद्वान राजशेखर किसके दरबार में दरबारी थे?
सही उत्तर – महेन्द्रपाल – I
इन्होने प्रशिद्ध काव्यमीमांस की रचना भी की थी
#5. प्रथम संगम के बारे में निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
सही उत्तर – B
प्रथम संगम का आयोजन मदुरै में हुआ था
#6. सिकन्दर ने झेलम नदी के तट पर किन दो नगरो की स्थापना की थी ?
सही उत्तर -बुकाफेला और निकैया
सिकन्दर ने झेलम नदी के तट पर दो नगरों की स्थापना की थी। पहला निकैया ( विजयनगर), विजय प्राप्त करने उपलक्ष्य में तथा दूसरा अपने प्रिय घोड़े के नाम पर बुकाफेला नगर की स्थापना की।
#7. तुर्कान – ए – चिहलगानी को समाप्त किसने किया ?
सही उत्तर – बलबन
दिल्ली सल्तनत के गुलाम वंश का शासक गयासुद्दीन बलबन का वास्तविक नाम बाहुद्दीन था और इसने तुर्कान – ए – चिहलगानी को समाप्त किया
#8. सिकन्दर ने जलमार्ग से अपनी सेना किसके नेतृत्व में भेजी थी ?
सही उत्तर – नियार्कस
नियार्कस का कार्य था सिन्धु नदी की दक्षिण दिशा से सैन्य जहाज़ों को अरब की खाड़ी तक लेकर जाना है।
#9. निम्नलिखित केन्द्रों में से कौन सा शुंग कला का केन्द्र नहीं था ?
सही उत्तर – वल्लभी
भरहुत, बोधगया और सांची के अलावा, खंडगिरि और उदयगिरि की कुछ गुफाएं भी शुंग काल से संबंधित हैं।
#10. निम्नलिखित में से किस स्थान पर सिकन्दर की मृत्यु हुई थी ?
सही उत्तर – बेबीलोन
सिकन्दर के वापसी यात्रा के समय 323 ई. पू. में बेबीलोन में मृत्यु हो गयी।
#11. हिन्दूशाही राजवंश की स्थापना निम्नलिखित में से किसने की थी ?
सही उत्तर – कल्लर
हिन्दूशाही राजवंश की स्थापना ‘कल्लर ने की थी । यही एक पहला राजवंश था जिसने सबसे पहले तुर्कों से युद्ध किया ।
#12. लोहार वंश की स्थापना किसने की थी ?
सही उत्तर – संग्राम राज
लोहार वंश की स्थापना संग्राम राज (1003- 1028 ई.) ने की थी
#13. विद्वान्, जो हर्षवर्द्धन के दरबार में नहीं था ?
सही उत्तर – मयूर शर्मन ने 345 ई से 365 ई तक शासन किया जबकि हर्षवर्धन का कार्यकाल 606 से 647 ई तक रहा ,
कदम्ब वंश के संस्थापक मयूर शर्मन थे,
#14. किस चोल शासक ने हेमगर्भ व तुलाभार नामक यज्ञों का सम्पादन किया था ?
सही उत्तर – परान्तक प्रथम
आदित्य प्रथम की मृत्यु के परान्तक प्रथम चोल साम्राज्य की गद्दी पर बेठा इसने 907 ई से 953 ई तक राज किया
#15. हर्षवर्द्धन को ‘परम – माहेश्वर’ कहा गया है ?
सही उत्तर – बांसखेड़ा ताम्रपत्र में
#16. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है ?
सही उत्तर – चाँद बीबी – अवध
व्याख्या :– चाँद बीबी ने बीजापुर सल्तनत (1580-1590) की संरक्षक एवं अहमदनगर की शासिका (1596-1599) के रूप में कार्य किया
2 वह अहमदनगर के हुसैन निजाम शाह प्रथम की बेटी थीं
3 इस तरह चांद बीबी अहमदनगर राज्य से सम्बंधित थीं
#17. ‘त्रिपक्षीय संघर्ष’ जो कि लगभग 100 वर्षों तक चला, उसमें अन्ततोगत्वा किसे सफलता मिली ?
सही उत्तर – प्रतिहार
व्याख्या – त्रिपक्षीय संघर्ष’ जिसे कन्नोज त्रिभुज युद्ध के रूप में जाना जाता है गुर्जर प्रतिहार , पाल व राष्ट्रकूट के मध्य हुआ
#18. निम्नलिखित में से किस वंश के शासकों को ‘दक्षिणाधिपति’ कहा जाता है ?
सही उत्तर – कण्व वंश
व्याख्या – कण्व राजवंश के संस्थापक वासुदेव कण्व थे। 75 ईसा पूर्व में वासुदेव ने शुंग वंश के अंतिम शासक देवभूति की जगह ली और कण्व वंश को स्थापित किया।
#19. निम्नलिखित में से किस शासक को ‘कश्मीर का नीरो कहा जाता है ?
सही उत्तर – हर्ष
व्याख्या – लोहार वंश के शासक हर्ष में सद्गुणों एवं दुर्गुणों का सम्मिश्रण था उसके समय में कश्मीर में भयंकर अकाल पड़ा फिर भी उसने दंमनपूर्ण करों को वापस नहीं लिया इसी कारण हर्ष को ‘कश्मीर का नीरो कहा जाता था
#20. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है ?
व्याख्या – पुष्यमित्र शुंग को बौद्ध धर्म का हत्यारा तथा बौद्ध मठों व विहारों को नष्ट करने वाला बताया गया है।