Indian States MCQ Questions

Results

#1. जयंतिया…………….. राज्य में पाई जाने वाली जनजाति के साथ-साथ एक पर्वत श्रेणी का नाम है। RRB NTPC ( Stage-2 ) 17/06/2022 ( Shift-I)

सही उत्तर – मेघालय

व्याख्या – गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ियों का निर्माण मालवा पठार के समान युग में हुआ था । गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ियाँ मेघालय में स्थित है। इन पहाड़ियों का नाम विशेष रूप से उस क्षेत्र में पाई जाने वाली जनजातियों के नाम पर रखा गया है

#2. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D : 23/08/2022 ( Shift-I)

सही उत्तर – ओड़िशा

व्याख्या – भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील ओड़िशा राज्य में स्थित चिल्का झील हैं 1981 में आयोजित रामसर कन्वेंशन के तहत चिल्का झील को भारत का पहला वेटलैंड घोषित किया गया।

#3. निम्न में से कौन-सा पर्वत और राज्य / केन्द्र शामिल प्रदेश सही सुमेलित नही है? RRB Group-D – 06/10/2022 (Shift-I)

सही उत्तर – K2 पर्वत – हिमाचल प्रदेश

व्याख्या – गॉडविन ऑस्टिन (K 2 ) भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी है । यह काराकोरम पर्वत माला (जम्मू और कश्मीर) में स्थित है

#4. तारामती चोटी किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D – 28/09/2022 (Shift-III)

सही उत्तर – महाराष्ट्र

व्याख्या – तारामती चोटी, महाराष्ट्र के हरिश्चंद्रगढ़ पठार पर स्थित है, जो कि राज्य की छठी सर्वोच्च चोटी है। राज्य की सर्वोच्च चोटी कलसुबाई (1646 मी.)

#5. आनमुडी पर्वत, निम्न में से किस राज्य में स्थित है? RRB Group D – 14/09/2022 ( Shift-I)

सही उत्तर – केरल

व्याख्या – अनाइमुडी / अनामुडी पर्वतमाला भारत के केरल राज्य के इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में है । अनाइमुडी का अर्थ है “हाथी का सिर”। अनाइमुडी पर्वत केरल का सबसे बड़ा पर्वत है और प्रायद्वीपीय भारत का सबसे ऊँचा पर्वत भी है। इसे दक्षिण भारत का एवरेस्ट कहा जाता है



#6. हिमालय की कामेट चोटी (Kamet peak) भारत के किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D – 26/09/2022 ( Shift-II)

सही उत्तर – उत्तराखंड

व्याख्या – उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र में नंदा देवी के बाद कामेट चोटी दूसरी सबसे ऊँची चोटी है। यह उत्तराखण्ड में चमोली जिले में तिब्बत से लगी सीमा के पास स्थित है।

#7. इलायची पहाड़ियाँ भारत के किस राज्य में स्थित हैं? RRB Group- D-27/09/2022 (Shift-II)

सही उत्तर – केरल

व्याख्या – इलायची पहाड़ियाँ भारत के केरल और तमिलनाडु राज्यों में स्थित हैं। इलायची पहाड़ियों के दक्षिण में नागरकोयल की पहाड़ियाँ अवस्थित है।

#8. . भारत का कौन-सा राज्य नर्म असंपीडित निक्षेपों से निर्मित है, जिसे ‘मोलासिस बेसिन (Molassis basin ) ‘ के रूप में भी जाना जाता है? RRB Group-D- 26/09/2022 (Shift-II)

सही उत्तर – मिजोरम

व्याख्या – मोलासिस बेसिन, आल्प्स के उत्तर में बना एक फोरलैंड बेसिन है. यह बेसिन ओलिगोसीन और मियोसीन युगों के दौरान बना था

#9. देओमाली चोटी निम्न में से किस भारतीय राज्य में स्थित है? RRB Group-D – 17/09/2022 ( Shift-I)

सही उत्तर – ओडिशा

व्याख्या – यह ओडिशा की सबसे ऊँची चोटी है। यहाँ बॉक्साइट, चूना पत्थर तथा रत्नादि खनिज संसाधन बड़ी मात्रा में मिलते हैं। यहाँ निवास करने वाली प्रमुख जनजातियाँ हैं कांधा, परजास, भूमिया और माली आदि।

#10. महेंद्रगिरि की पहाड़ियां किस राज्य में स्थित हैं ? RRB Group-D – 24 / 08 /2022 ( Shift-II)

सही उत्तर – ओडिशा

व्याख्या – इस पहाड़ी क्षेत्र को 1986 में, जैव विविधता हॉटस्पाट’ के रूप में नामित किया गया तथा 2014 में इसे जीवमंडल संरक्षण के रूप में नामित किया गया



#11. छोटा नागपुर पठार इनमें से किस भारतीय राज्य में स्थित है? RRB Group-D 22/08/2022 ( Shift-I)

सही उत्तर – झारखण्ड

व्याख्या – झारखंड राज्य का अधिकतर हिस्सा एवं पश्चिम बंगाल, बिहार व छत्तीसगढ़ के कुछ भाग इस पठार में आते हैं। यह उत्तर में गंगा और सोन के बेसिन तथा दक्षिण में महानदी के बेसिन के बीच स्थित है। तांबा, चूना पत्थर, बॉक्साइड, लौह अयस्क व कोयला भारी मात्रा में पाये जाते हैं।

#12. हिमालयन यिव (Himalayan Yew) किस राज्य में पाया जाता है? RRB NTPC 05.04.2021 (Shift-I)

सही उत्तर – अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या – हिमालयन यिव औषधीय गुणों से युक्त एक पौधा है जो हिमाचल प्रदेश और अरूणाचल प्रदेश में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम टैक्सस वैलीचिआना (Taxus wallichiana ) है इसका उपयोग कैंसर जैसे असाध्य रोग के उपचार में किया जाता है।

 

 

#13. शेवरॉय हिल्स, निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में स्थित है ? RRB JE – 01/06/2019 ( Shift-III)

सही उत्तर – तमिलनाडु

व्याख्या – शेवरॉय पहाड़ियाँ, पूर्वी घाट का भाग है। इसका विस्तार
तमिलनाडु के सलेम जिले में है ।

#14. रोहतांग दर्रा निम्न में से किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC (Stage-2) 17/06/2022 (Shift-II)

सही उत्तर – हिमाचल प्रदेश

व्याख्या – यह मनाली को लेह से सड़क मार्ग द्वारा जोड़ता है। इसे लाहौल और स्पीति जिलों का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है

#15. ‘कांगड़ा’ और ‘कुल्लू’ घाटी भारत के किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D – 25/08/2022 ( Shift-III)

सही उत्तर – हिमाचल प्रदेश

व्याख्या – कांगड़ा घाटी को बीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इस घाटी के उत्तर में धौलाधर पर्वत श्रृंखला स्थित है। कुल्लू घाटी को देवघाटी के नाम से भी जाना जाता है। इस घाटी में देवदार और सेब के वृक्ष बहुतायत पाए जाते हैं।



#16. किस राज्य में वर्षा का अधिकतम भाग, सामान्यतः उत्तर-पूर्वी मानसूनी वर्षा से प्राप्त होता है? RRB NTPC (Stage-2 ) 15/06/2022 ( Shift-II)

सही उत्तर – तमिलनाडु

व्याख्या – उत्तर-पूर्वी मानसून का नामकरण इसके उत्तर पूर्व दिशा से दक्षिण-पश्चिम की ओर जाने के कारण किया जाता है। इसे ‘शीत मानसून’ भी कहते है, क्योंकि इस मानसून में वर्षा अक्टूबर से दिसम्बर के बीच होती है।

#17. भारतीय महाद्वीप का सबसे दक्षिणी छोर कोमोरिन (Cape Comorin) निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? ( RRB NTPC (Stage-2) 12/06/2022 ( Shift-II)

सही उत्तर – तमिलनाडु

व्याख्याकेप कोमोरिन तमिलनाडु राज्य में स्थित दक्षिण भारत का हिंद महासागर में एक चट्टानी हेडलैण्ड है, जो उपमहाद्वीप का सबसे दक्षिणी बिन्दु है।

#18. निम्नलिखित में से किस राज्य में खारदंग ला पर्वत दर्श स्थित है? RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-III)

सही उत्तर – जम्मू-कश्मीर

व्याख्या – यह दर्रा श्योक और नुब्रा घाटियों को जोड़ता है। जम्मू- कश्मीर में स्थित अन्य दर्रे जोजिला, काराकोरम, पीरपंजाल, बनिहाल, बुर्जिल आदि हैं।

#19. जैलेप्ला और नाथूला दर्रा निम्न में से किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC-12.04.2016 (Shift-I)

सही उत्तर – सिक्किम

व्याख्याजैलेप्ला तथा नाथूला दर्रा सिक्किम राज्य में स्थित है। इन दरों से दार्जिलिंग व चुम्बी घाटी से होकर तिब्बत जाने का मार्ग है।

#20. निम्नलिखित में से किस उत्तरी राज्य में गोएचा ला पास (Goecha La pass) स्थित है? RRB NTPC 16.04.2016 (Shift-I)

सही उत्तर – सिक्किम

व्याख्यागोएचा ला दर्रा ( Goecha La Pass) सिक्किम में स्थित है। सिक्किम राज्य में स्थित अन्य दर्रे नाथूला व जेलेप्ला है।



#21. भारत के किस राज्य में रेगिस्तान का एक बड़ा हिस्सा है? RRB JE – 27/05/2019 ( Shift-I)

सही उत्तर – राजस्थान

व्याख्या – थार मरुस्थल भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल है जो भारत के उत्तर पश्चिम में तथा पाकिस्तान के दक्षिण पूर्व में स्थित है। इसका अधिकांश भाग राजस्थान में स्थित है।

#22. विश्व के सबसे बड़े खारे रेगिस्तानों में से एक, ‘कच्छ का रण’ भारत के किस राज्य में स्थित है? RRB ALP & Tec. (10-08-18 Shift-II)

सही उत्तर – गुजरात

व्याख्या – विश्व के सबसे बड़े एवं खारे रेगिस्तानों में से एक ‘कच्छ का रणं’ भारत के गुजरात राज्य में कच्छ जिले के उत्तर एवं पूर्व में स्थित है।

#23. कोलेरू झील कहाँ स्थित है ? RRB NTPC 25.01.2021 (Shift-I)

सही उत्तर – आंध्र प्रदेश

व्याख्या कोलेरू झील कृष्णा और गोदावरी डेल्टा के बीच स्थित एक मीठे पानी की झील हैं। इस झील को वन्यजीव संरक्षण, अधिनियम 1972 के तहत 1999 में वन्यजीव अभ्यारण्य घोषित किया गया था।

#24. ‘सोमगो झील (Tsomgo Lake)’ भारत के किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC 05.04.2021 (Shift – II)

सही उत्तर – सिक्किम

व्याख्या – सोमगो झील (Tsomgo Lake) या चंगू झील भारत के सिक्किम राज्य के पूर्वी सिक्किम जिले में 3780 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक झील है।

#25. भारत की सबसे बड़ी तटीय खारे पानी की झील इनमें से किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC 01.04.2021 (Shift – II)

सही उत्तर – ओडिशा

व्याख्याभारत की सबसे बड़ी तटीय खारे पानी की झील ओडिशा (चिल्का झील) राज्य में स्थित है। चिल्का झील भारतीय उप महाद्वीप पर प्रवासी पक्षियों के लिए सबसे बड़ा शीतकालीन स्थल है।



#26. नैनीताल झील किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D 01-10-2018 (Shift-II)

सही उत्तर – उत्तराखंड

व्याख्या – नैनीताल झील उत्तराखंड में स्थित है। स्कन्द पुराण में इसे ऋषि सरोवर भी कहा गया है। झील के चारों ओर केवल दक्षिण पूर्वी भाग को छोड़कर ऊँचे पहाड़ है।

#27. उमियम झील जिसे बारापानी झील के नाम से भी जाना जाता है……….में स्थित है। RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-II)

सही उत्तर – मेघालय

व्याख्या – उमियम झील भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग में स्थित एक जलाशय है। इसे बारापानी झील भी कहा जाता है।

#28. चित्रकूट झरना इंद्रावती नदी पर पड़ता है जिसे अक्सर भारत के नियाग्रा करने के रूप में जाना जाता है वह में स्थित है- RRB NTPC 12.04.2016 (Shift-I)

सही उत्तर – छत्तीसगढ़

व्याख्या – चित्रकूट झरना इंद्रावती नदी पर स्थित है। इसे भारत के नियाग्रा झरने के रूप में जाना जाता है। यह छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है।

#29. कुंचीकल जल-प्रपात कहाँ पाया जाता है? RRB NTPC 29.03.2016 (Shift-I)

सही उत्तर – कर्नाटक

व्याख्या – यह भारत का आधिकारिक रूप से सर्वाधिक ऊँचा झरना है। इस झरने की कुल ऊंचाई 455 मी. है तथा यह वाराही नदी पर स्थित है।

#30. खेचिओपालरी झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? RPF Constable 05/02/2019

सही उत्तर – सिक्किम

व्याख्याखेचिओपालरी झील सिक्किम की खूबसूरत झील है जिसे बौद्ध के साथ-साथ हिंदू भी पवित्र जलाशय के रूप में मानते है।



#31. महानदी नदी-तंत्र भारतीय प्रायद्वीप में तीसरी सबसे बड़ी और………… की सबसे बड़ी नदी है। RRB Group-D – 30/09/2022 (Shift-I)

सही उत्तर – ओडिशा

व्याख्यामहानदी नदी – यह छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के सिहावा के निकट निकलती है और ओडिशा में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

#32. चिनाब, रावी, ब्यास, सतलुज और यमुना नदियाँ किस राज्य से होकर बहती हैं- RRB JE CBT-II 28-08-2019 ( evening)

सही उत्तर – हिमाचल प्रदेश

व्याख्या – चिनाब, रावी, व्यास, सतलज सिंधु की सहायक नदी हैं। यमुना नदी गंगा की सहायक नदी है।

#33. इंदिरा गांधी नहर कमान क्षेत्र को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था? RRB NTPC 09.02.2021 ( Shift-I)

सही उत्तर – राजस्थान नहर

व्याख्या इंदिरा गाँधी नहर कमान क्षेत्र को पूर्व में ‘राजस्थान नहर के नाम से जाना जाता था। इंदिरा गाँधी नहर के निर्माण से पूर्व लोगों को कई मील दूर से पीने का पानी लाना पड़ता था ।

#34. क्षिप्रा नदी किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D 27-11-2018 (Shift-III)

सही उत्तर – मध्य प्रदेश

व्याख्या – भारत के मध्य प्रदेश राज्य में बहने वाली नदी है, जो म. प्र. के धार जिले के उत्तर से निकलती है और मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा पर मंदसौर जिले में चंबल नदी से मिल जाती है।

 

#35. सावित्री नदी………. में स्थित है? RRB Group-D 01-12-2018 (Shift-II)

सही उत्तर – महाराष्ट्र

व्याख्यासावित्री नदी महाराष्ट्र राज्य के महाबलेश्वर से निकलकर रायगढ़ होते हुए अरब सागर में मिलती है।



#36. चंबल नदी निम्न राज्यों में से किस राज्य में प्रवाह करती है? RRB JE CBT – II 31.08.2019

सही उत्तर – विकल्पों में से सभी

व्याख्याचम्बल नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश राज्यों में प्रवाहित होती हुई इटावा (उ.प्र.) के पास यमुना में मिल जाती है। इसका उद्गम मध्य प्रदेश में मऊ के निकट जानापाव पहाड़ी से होता है।

 

#37. गोदावरी नदी किस राज्य में से होकर नहीं गुजरती है? RRB NTPC Stage IST 28.04.2016 (Shift-II)

सही उत्तर – गुजरात

व्याख्या गोदावरी महाराष्ट्र के त्र्यम्बकेश्वर पहाड़ी से निकलती है। गोदावरी दक्षिण भारत की सबसे लम्बी (1465 किमी.) नदी है।

 

#38. साबरमती नदी भारत के किस राज्य से निकलती है? RRB JE – 26/05/2019 ( Shift-I)

सही उत्तर – राजस्थान

व्याख्यासाबरमती नदी भारत की एक प्रमुख नदी है। इस नदी का उद्गम राजस्थान राज्य के उदयपुर जिले में अरावली पर्वतमाला से होता है।

#39. गाँधी सागर बांध किस राज्य में स्थित है?RRB Group-D 18-09-2018 (Shift-III) RRB Group-D 22-09-2018 (Shift-I)

सही उत्तर – मध्य प्रदेश

व्याख्यागाँधी सागर बाँध मंदसौर, मध्य प्रदेश में चंबल नदी पर स्थित है। यह महत्त्वाकांक्षी बहुउद्देशीय ‘चंबल नदी घाटी परियोजना’ का पहला व प्रमुख बांध है ।

#40. तिपाईमुख बांध निम्न में से किस राज्य में स्थित है?RRB JE – 01/06/2019 ( Shift-II)

सही उत्तर – मणिपुर

व्याख्या – तिपाईमुख बांध (Tipaimukh Dam) मणिपुर राज्य में बराक नदी पर स्थित है। इस बांध का उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण और पनबिजली उत्पादन है।

 



#41. ‘कलेश्वरम’ निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक सिंचाई परियोजना है? RRB Group-D 26-10-2018 (Shift-II)

सही उत्तर – तेलंगाना

व्याख्याकलेश्वरम’ तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू की गयी एक लिफ्ट सिंचाई परियोजना है

#42. रुकुरा मध्यम सिंचाई बांध परियोजना किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-III)

सही उत्तर – उड़ीसा

व्याख्या – रुकुरा मध्यम सिंचाई बांध परियोजना उड़ीसा राज्य में स्थित है।

 

#43. बाणसागर बांध किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D 20-09-2018 (Shift-III)

सही उत्तर – मध्य प्रदेश

व्याख्या – बाणसागर बांध मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। यह बांध सोन नदी पर स्थित है। यह विंध्य क्षेत्र की बहुउद्देशीय नहर परियोजना है। यह एशिया की सबसे बड़ी नहर परियोजना है। इस परियोजना की लागत 3500 करोड़ रूपये है।

#44. पगलाड़िया बांध परियोजना किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D 18-09-2018 (Shift-II)

सही उत्तर – असम

व्याख्या – पगलाड़िया बांध परियोजना असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है। इस बाँध की ऊँचाई 25 मी. है।

#45. कोसी बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई परियोजना स्थित है- RRB NTPC 07.04.2016 (Shift-1)

सही उत्तर – बिहार

व्याख्याकोसी परियोजना भारत तथा नेपाल की संयुक्त परियोजना है। कोसी नदी को अपनी विनाशकारी बाढ़ों के लिए जाना जाता है।



#46. निम्नलिखित में से किस राज्य में, ग्रीष्म ऋतु में स्थानीय पवन ‘लू’ चलती है? RRB Group-D – 17/09/2022 ( Shift-III)

सही उत्तर – राजस्थान

व्याख्या – ‘लू’ सामान्यतः उत्तर भारत में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली गर्म, शुष्क तथा धूलभरी स्थानीय पवन है।

#47. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य दक्षिण-पश्चिम मानसून से सबसे पहले वर्षा प्राप्त करता है? RRB Group-D- 26/09/2022 (Shift-III)

सही उत्तर – केरल

व्याख्या – दक्षिण-पश्चिम मानसून भारत में अरब सागर शाखा तथा बंगाल की खाड़ी शाखा के रूप में भारत में प्रवेश करता है, जो सर्वप्रथम के मालाबार तट से टकराता है और यह मानसून सबसे पहले (1 जून को ) केरल में वर्षा करता है ।

#48. निम्नलिखित में से किस राज्य में आप ‘काल बैसाखी’ का अनुभव करेंगे? RRB Group-D – 25/08/2022 (Shift-I)

सही उत्तर – पश्चिम बंगाल

व्याख्या – काल बैसाखी से तात्पर्य बैसाख के महीनें में तेज गति से चलने वाले स्थानीय विनाशकारी वर्षा युक्त पवनें है।

#49. ………………में, स्थानीय तूफानों को आम बौछार कहा जाता है, जो आम की फसल पकाने में मदद करते हैं। RRB Group-D 26-09-2018 (Shift-II)

सही उत्तर – केरल

व्याख्या – केरल में आने वाले स्थानीय तूफानी बारिश को आम बौछार (आम्र वर्षा ) कहा जाता है, यह आम की फसल को पकाने में सहायता करते है।

#50. लू, गर्मी के मौसम के दौरान…………… में उत्पन्न होकर आसन्न क्षेत्रों की ओर उड़ती है? RRB Group-D 22-10-2018 (Shift-I)

सही उत्तर – राजस्थान

व्याख्या – उत्तर भारत में गर्मियों में उत्तर – पूर्व तथा पश्चिम से पूर्व दिशा में चलने वाली प्रचण्ड ऊष्ण तथा शुष्क हवाओं को ‘लू’ कहते है।



#51. भारत के किस राज्य को लुढ़कती पहाड़ियों की भूमि (Land of Rolling Hilis) के नाम से जाना जाता है? RRB NTPC 09.03.2021 ( Shift-II)

सही उत्तर – मिजोरम

व्याख्या – मिजोरम पूर्वोत्तर भारत में लुढ़कती पहाड़ियों, घाटियों नदियों और झीलों की भूमि है।

 

#52. काली मिट्टी मुख्यतः इनमें से किस राज्य में पाई जाती है? RRB NTPC 03.03.2021 (Shift-II)

सही उत्तर – महाराष्ट्र

व्याख्याकाली मिट्टी मुख्यतः महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, मध्यप्रदेश तथा कुछ मात्रा में आंध्र प्रदेश में पायी जाती है। इस 1 मिट्टी में नाइट्रोजन, पोटाश, ह्यूमस की कमी होती है।

 

#53. करेवा, जो मिट्टी / गाद का एक प्रकार है, किस भारतीय राज्य में पायी जाती है? RRB Group-D 18-09-2018 (Shift-I)

सही उत्तर – जम्मू व कश्मीर

व्याख्या – करेवा मिट्टी / गाद का एक प्रकार है। यह कश्मीर घाटी की झील निक्षेप है। इनमें हिमानी के मोटे निक्षेप तथा हिमोढ़ उपस्थित होते है।

#54. इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार, निम्न में से किस राज्य में सबसे बड़ा वन क्षेत्र (पूर्ण रूप से ) है ? RRB NTPC (Stage-2) 12/06/2022

सही उत्तर – मध्य प्रदेश

व्याख्या – इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार सर्वाधिक वन क्षेत्र (पूर्ण रूप से) वाला राज्य मध्य प्रदेश (77,414 वर्ग किमी.) है।

 

#55. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन भारत के इनमें से किस राज्य में पाए जाते हैं? RRB Group-D – 17/08/2022 (Shift-I)

सही उत्तर – केरल

व्याख्या – उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन भारत के केरल राज्य में पाये जाते हैं। इनमें मुख्यतया रोजबुड़, महोगनी और ताड़ के वृक्ष पाये जाते हैं।



#56. शुष्क पर्णपाती जंगल, गिर……….. में है? RRB Group-D 28-09-2018 (Shift-III) RRB Group-D 28-09-2018 ( Shift-I)

सही उत्तर – गुजरात

व्याख्यावर्ष 1965 ई. में गिर राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना हुई। यह भारत के गुजरात राज्य के जूनागढ़ जिले में स्थित है। यह 257 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ उद्यान है।

#57. भारत में मैंग्रोव यन मुख्यतः इनमें से किस राज्य में पाए जाते हैं? RRB Group-D – 18/08/2022 (Shift-I)

सही उत्तर – पश्चिम बंगाल

व्याख्याभारत में मैंग्रोव वन मुख्यतः पश्चिम बंगाल राज्य में ( लगभग 42% ) पाये जाते हैं। इसके बाद सर्वाधिक मैंग्रोव वन क्षेत्र क्रमशः गुजरात (लगभग 23% ) में जाये जाते हैं ।

#58. कौन-सा राज्य अपने चंदन काष्ठ उत्कीर्णन के लिए प्रसिद्ध है? (a) महाराष्ट्र (c) केरल (b) मध्य प्रदेश (d) कर्नाटक RRB J. E. -2014

सही उत्तर – कर्नाटक

व्याख्याचंदन के उत्पादन में भारत का सर्वोच्च स्थान है। इसका आर्थिक महत्व भी है। यह पेड़ मुख्यतः कर्नाटक के जंगलों में मिलता है तथा भारत के अन्य भागों में भी कहीं-कहीं पाया जाता है।

#59. उष्णकटिबंधीय वर्षावन को ……..की साइलेंट घाटीमें पाया जा सकता है? RRB Group-D 26-09-2018 (Shift-III)

सही उत्तर – केरल

व्याख्या – उष्ण कटिबंधीय वर्षावन केरल की साइलेंट घाटी में पाया जाता है। साइलेंट घाटी केरल के पलक्कड़ जिले में नीलगिरी की पहाड़ियों में स्थित है जो विश्व विरासत स्थल के रूप में मान्य पश्चिमी घाट का हिस्सा है।

#60. ‘हूलुक गिब्बन’ (‘Hoolock Gibbon’) नामक जानवर कहाँ पाया जाता है? RRB NTPC 05.04.2016 (Shift-II)

सही उत्तर – अरुणाचल प्रदेश

व्याख्यापूर्वोत्तर भारत में हूलुक गिब्बन ब्रह्मपुत्र नदी से दक्षिण और दिहांग नदी से पूर्व में मिलता है। यह सात राज्यों अरुणांचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैण्ड और त्रिपुरा में विस्तृत है।



#61. किस वर्तमान राज्य के कुछ हिस्सों में 400 वर्ष पहले ‘कुल्ह’ नामक नहर सिंचाई की एक स्थानीय प्रणाली विकसित की गई थी ? RRB Group-D- 11/10/2022 (Shift-III)

सही उत्तर – हिमाचल प्रदेश

व्याख्या – 400 वर्ष पूर्व हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में नहर सिचाई की स्थानीय प्रणाली का विकास हुआ

#62. कर्तन एवं दहन कृषि प्रणाली को भारत के किस राज्य में बेवर के रूप में जाना जाता है? RRB NTPC 19.01.2021 (Shift-II)

सही उत्तर – मध्य प्रदेश

व्याख्याकर्तन एवं दहन प्रणाली एक प्रकार की स्थानांरण कृषि प्रणाली है। किसान पेड़ों और झाड़ियों को काटकर व उनको जलाकर जमीन को साफ करते है और उस जमीन पर खेती का कार्य करते हैं।

#63. विटीकल्चर (Viticulture) के द्वारा निम्न में से किस भारतीय राज्य में सर्वाधिक उत्पादन होता है? RRB NTPC 18.01.2021 (Shift-II)

सही उत्तर – महाराष्ट्र

व्याख्याविटीकल्चर के द्वारा महाराष्ट्र में सर्वाधिक उत्पादन होता है । द्राक्षाकृषि (विटीकल्चर) अंगूर से सम्बन्धित उद्यान विज्ञान की शाखा है।

#64. भारत में श्वेत क्रांति मूलतः किस राज्य से शुरू हुई थी? RRB NTPC 09.01.2021 ( Shift-II)

सही उत्तर – गुजरात

व्याख्या – भारत में श्वेत क्रांति मूलतः गुजरात राज्य से शुरू हुई। गुजरात में कोऑपरेटिव सोसायटीज द्वारा सबसे पहले डेयरी डेवलपमेंट प्रोग्राम की स्थापना की गई।

#65. भारत में कॉफी का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है? RRB J.E. (14.12.2014, Green paper)

सही उत्तर – कर्नाटक

व्याख्या – भारत में सर्वाधिक काँफी दक्षिण भारत में उगायी जाती है, जिसमें से कर्नाटक- 71%, केरल- 21% और तमिलनाडु – 5% का योगदान करता है।



#66. कौन सा भारतीय राज्य सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है? RRB ALP & Tec. (17-08-18 Shift-I)

सही उत्तर – मध्य प्रदेश

व्याख्यासोयाबीन उत्पादक शीर्ष राज्य है – मध्य प्रदेश ,राजस्थान,आंध्र प्रदेश,महाराष्ट्र,कर्नाटक

#67. केसर …………….. का एक उत्पाद है? RRB Group-D 27-11-2018 (Shift-I) RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-II)

सही उत्तर – जम्मू-कश्मीर

व्याख्याकेसर की खेती जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ तथा पम्पोर में की जाती है। कश्मीर में पायी जाने वाली करेवा मिट्टी केसर की खेती के लिए उपयुक्त है। इसका वानस्पतिक नाम क्रोकस सैटाइवस (Crocus Sativus ) है ।

#68. भारत का कौन सा राज्य जूट का अग्रणी उत्पादक है? RRB Group-D 06-12-2018 (Shift-III)

सही उत्तर – पश्चिम बंगाल

व्याख्या – भारत दुनिया भर में सबसे अधिक जूट उत्पादन करने वाला देश है। विश्व का लगभग 60 प्रतिशत जूट का उत्पादन भारत में होता है।

#69. भारत का कौन-सा राज्य गेहूँ का अग्रणी उत्पादक है? RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-II)

सही उत्तर – उत्तर प्रदेश

व्याख्याउत्तर प्रदेश निम्न खाद्यानों के उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है- गेहूँ, जौ, गन्ना, आलू और मसूर ।

#70. भारत का कौन-सा राज्य गन्ने का अग्रणी उत्पादक है? RRB Group-D 04-12-2018 (Shift-III|)

सही उत्तर – उत्तर प्रदेश

व्याख्या – भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश तथा दूसरा स्थान महाराष्ट्र का है। गन्ना एक लम्बी अवधि एवं उच्च वर्षा की आवश्यकता वाली फसल है।

 



#71. भारत का कौन सा राज्य ज्वार का सबसे बड़ा उत्पादक है? RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-III)

सही उत्तर – महाराष्ट्र

व्याख्या – भारत में ज्वार का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य महाराष्ट्र है तथा विश्व में ज्वार का सबसे बड़ा उत्पादक देश संयुक्त राज्य अमेरिका है

#72. किस राज्य में भारत का सबसे बड़ा कोयला भंडार है? RRB Group-D – 15/09/2022 ( Shift-I)

सही उत्तर – झारखंड

व्याख्या – भारत का सबसे बड़ा कोयला भंडार झारखंड (24.88%) में है। इसके बाद ओडिशा ( 24.60%), छत्तीसगढ | ( 20.18%) तथा पश्चिम बंगाल (9.57% ) का स्थान है।

#73. किस राज्य में 1901 के बाद से भारत में सबसे पुरानी ऑपरेटिंग तेल रिफाइनरी है? RRB Group-D – 15/09/2022 ( Shift-I)

सही उत्तर – असम

व्याख्याडिगबोई (असम) तेल रिफाइनरी सबसे पुरानी तथा सबसे बड़ी परिचालन तेल रिफाइनरी है। इसकी स्थापना असम ऑयल कंपनी लिमिटेड द्वारा 1901 में की गयी थी।

#74. लौह-अयस्क की खान ‘बदामपहाड़’ किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC 23.07.2021 (Shift-II)

सही उत्तर – ओडिशा

व्याख्याओड़िशा, पूर्व में उड़ीसा (୨୦୧୧ तक आधिकारिक नाम), पूर्वी भारत में स्थित एक राज्य है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह आठवां सबसे बड़ा राज्य है

#75. भारत के इनमें से किस राज्य में यूरेनियम का सबसे बड़ा भंडार मौजूद है ? RRB NTPC 05.03.2021 (Shift-11 )

सही उत्तर – आंध्र प्रदेश

व्याख्या – यूरेनियम काले रंग का परमाणुवीय खनिज है जिसकी थी प्राप्ति आर्कियन एवं धारवाड़ शैलो से होती है। यूरेनियम को ‘मेटल ऑफ होप’ के नाम से जाना जाता है।



#76. भारत का कौन सा राज्य सोने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है? RRB NTPC 30.12.2020 (Shift-I)

सही उत्तर – कर्नाटक

व्याख्या – कर्नाटक भारत में सबसे बड़ा सोने का उत्पादक राज्य है। यहां से पूरे देश का करीब 88.7 फीसदी सोना निकाला जाता है।

#77. भारत के किस राज्य में सबसे पुराना और सबसे बड़ा तेल क्षेत्र मौजूद है? RRB NTPC 09.03.2021 (Shift-I)

सही उत्तर – असम

व्याख्याभारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा तेल उत्पादक क्षेत्र डिगबोई हैं। यह भारत के असम राज्य के तिनसुकिया जिलें में स्थित है। 1901 ई. में यहाँ एशिया की पहली रिफाइनरी को शुरू किया गया था ।

#78. भारत में मैंगनीज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन- सा है? RRB Group-D 25-09-2018 (Shift-III)

सही उत्तर – उड़ीसा

व्याख्या – भारत में मैंगनीज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य ओडिशा है। कर्नाटक राज्य की कोलार खान सोना उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

#79. कोलार गोल्ड फील्ड………….में स्थित है? RRB Group-D 12-11-2018 (Shift-III)

सही उत्तर – कर्नाटक

व्याख्याकोलार गोल्ड फील्ड कर्नाटक में स्थित है। भारत में सोने का सर्वाधिक उत्पादन कर्नाटक राज्य में होता है। इस राज्य में सोने की खदानें धारवाड़, हासन और रायचूर जिले में स्थित है।

#80. सिंहभूम खान किस राज्य में स्थित हैं? RRB Group-D 07-12-2018 (Shift-III)

सही उत्तर – झारखंड

व्याख्यासिंहभूमि खान झारखण्ड में स्थित है । सिंहभूम इस राज्य का सबसे पुराना जिला है। इस जिले के सिंहभूम खान में क्रोमाइट, मैग्नेटाइट, मैंगनीज, कच्चा लोहा इत्यादि खनिज पाए जाते हैं ।



#81. भारत में दूसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल उत्पादन का राज्य कौन सा है? RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-II)

सही उत्तर – राजस्थान

व्याख्याभारत में बॉम्बे हाई (महाराष्ट्र) देश का सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक है, जो कि अपतटीय क्षेत्र में शामिल है। बॉम्बे हाई के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक राज्य राजस्थान है।

#82. भारत में सबसे पुराना तेल क्षेत्र कौन से राज्य में स्थित हैं? RRB Group-D 22-09-2018 (Shift-I)

सही उत्तर – असम

व्याख्या – असम घाटी, तेल क्षेत्र भारत का सबसे महत्वपूर्ण एवं प्राचीन तेल क्षेत्र है । सर्वप्रथम असम में सन् 1837 में सेना के एक अधिकारी द्वारा तेल की खोज की गयी थी।

#83. किस राज्य में सर्वाधिक संख्या में कॉटन मिलें स्थित हैं और उनमें से अधिकांश कपड़े के बजाय सूत (yarn) का उत्पादन करती हैं? RRB NTPC 12.01.2021 (Shift-II)

सही उत्तर – तमिलनाडु

व्याख्याअधिकांश कपड़े के बजाय सूत ह ( yarn) का उत्पादन करती है। भारत में कपास का सर्वाधिक उत्पादन न करने वाला राज्य गुजरात है तथा तेलंगाना और महाराष्ट्र का क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान है।

#84. एस्सार (Essar ) स्टील लिमिटेड, हजीरा………..में है। RRB Group-D 24-10-2018 (Shift-I)

सही उत्तर – गुजरात

व्याख्या – एस्सार स्टील लिमिटेड, गुजरात के सूरत जिले में हजीरा में स्थित है। यह पूर्णतः एकीकृत कार्बन स्टील कम्पनी है। जिसमें 10 MTPA स्टील बनाने की क्षमता है।

#85. सलेम स्टील प्लांट………..में स्थित है? RRB Group-D 12-12-2018 ( Shift-I)

सही उत्तर – तमिलनाडु

व्याख्या – सलेम स्टील प्लांट तमिलनाडु में स्थित है। सलेम इस्पात कारखाना स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड की विशेष इस्पात उत्पादन करने वाली एक यूनिट है।



#86. पानीपत रिफाइनरी किसके अंतर्गत आती है? RRB NTPC 05.04.2016 (Shift-I)

सही उत्तर – IOCL

व्याख्या – पानीपत रिफाइनरी आईओसीएल (IOCL) के अन्तर्गत आती है। यह रिफाइनरी हरियाणा के पानीपत के ‘बहोली’ नामक गाँव में स्थित है।

#87. ऐश्वर्य ऑयल फील्ड………….में है। RRB Group-D 08-10-2018 (Shift-III)

सही उत्तर – राजस्थान

व्याख्या – यह भारत में दूसरी सबसे बड़ी तेल क्षेत्र की खोज है। यहाँ पर तेल का उत्पादन मार्च, 2013 से शुरू हुआ जो कि 30,000 बैरल प्रतिदिन था।

#88. भारत का पहला वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र, तारापुर निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC (Stage-2) 12/06/2022 ( Shift-II)

सही उत्तर – महाराष्ट्र

व्याख्यातारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन तारापुर, महाराष्ट्र में स्थित है। यह 28 अक्टूबर 1969 को चालू किया गया भारत का पहला वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा केन्द्र था ।

#89. साहा नाभिकीय भौतिक संस्थान कहाँ स्थित है? RRB NTPC Stage Ist 19.01.2017 ( Shift-III)

सही उत्तर – पश्चिम बंगाल

व्याख्यासाहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में स्थित है। यह संस्थान प्रसिद्ध भारतीय भौतिकशास्त्रीय डा. मेघनाद साहा के नाम पर है।

#90. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में नाभिकीय संयंत्र (nuclear plant) स्थित नहीं है? RRB NTPC 02.03.2021 ( Shift-II)

सही उत्तर – बिहार

व्याख्या – भारत में 22 नाभिकीय संयंत्र 7 विभिन्न जगहों पर कार्य कर रहे है। इन सात जगहों में काकरापारा (गुजरात), कलपक्कम व कुडनकुलम (तमिलनाडु), नरौरा (उ0प्र0), कैगा (कर्नाटक), तारापुर (महाराष्ट्र) तथा रावतभाटा (राजस्थान) में अवस्थित है।



#91. नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र कहां स्थित है? RRB NTPC 04.03.2021 (Shift-I)

सही उत्तर – उत्तर प्रदेश

व्याख्यानरौरा परमाणु ऊर्जा केन्द्र उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में स्थित है। हरियाणा के गोरखपुर में परमाणु ऊर्जा केन्द्र निर्माणाधीन है।

#92. कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र कौन से राज्य में स्थित है? RRB NTPC 31.03.2016 (Shift-I)

सही उत्तर – तमिलनाडु

व्याख्याकुडनकुलम् परमाणु ऊर्जा संयंत्र तमिलनाडु राज्य में 7 स्थित है। इसका निर्माण 2002 में आरम्भ हुआ तथा 13 जुलाई, 2013 से इसकी प्रथम इकाई में परमाणु विखण्डन आरम्भ हुआ ।

#93. निम्नलिखित में से किस राज्य में सड़क घनत्व सर्वाधिक है? RRB NTPC 14.03.2021 (Shift-I)

सही उत्तर – केरल

व्याख्यासड़क घनत्व के मामले में प्रथम स्थान पर केरल तथा द्वितीय स्थान पर त्रिपुरा है ।

#94. ‘जोजिला टनल प्रोजेक्ट’ कहाँ स्थित है? RRB NTPC 30.12.2020 ( Shift-I)

सही उत्तर – जम्मू और कश्मीर

व्याख्या – अक्टूबर 2020 में केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू कश्मीर में जोजिला सुरंग के निर्माण की |

#95. निम्नलिखित में से किस राज्य में रेलवे लाइनों की लंबाई ( किलोमीटर में) सबसे अधिक है? RRB NTPC 18.01.2021 ( Shift-I)

सही उत्तर – उत्तर प्रदेश

व्याख्याउत्तर प्रदेश में रेलवे लाइनों की लंबाई भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है। वर्ष 2019 तक के आँकड़ों अनुसार उत्तर प्रदेश में रेल लाइनों की लम्बाई 8800 किलोमीटर से अधिक है ।



#96. पीर पंजाल रेलवे सुरंग में स्थित है? RRB ALP & Tec. (Us 08-18 Shift-I)

सही उत्तर – जम्मू-कश्मीर

व्याख्याभारत के जम्मू कश्मीर राज्य के बनिहाल कस्बे से उत्तर में हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला से निकलती है। इसका निर्माण 26 जून, 2013 को पूरा हुआ।

#97. भारत का राष्ट्रीय जलमार्ग-3 किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC 31.01.2021 (Shift-I)

सही उत्तर – केरल

व्याख्या – केरल भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम है। मलयालम यहां की मुख्य भाषा है।

#98. भारत का एकमात्र नौसेना विमानन संग्रहालय (Naval Aviation Museum ) इनमें से किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC 01.04.2021 ( Shift-II)

सही उत्तर – गोवा

व्याख्याभारत का एक मात्र नौसेना विमानन संग्रहालय (Naval | Aviation Museum ) गोवा राज्य में वास्को डी गामा से 6 किलोमीटर की दूरी पर बोलमालो में स्थित है। यह संग्रहालय भारतीय वायु सेना के विकास को प्रदर्शित करता है ।

#99. उस भारतीय राज्य का नाम बताइए, जहां चार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं? RRB NTPC 12.03.2021 (Shift-I)

सही उत्तर – केरल

व्याख्याभारत के केरल राज्य में 4 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। इनके नाम कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोझिकोड अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, तथा त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

#100. यदि आप जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर उतरते हैं, तो आप ……….में हैं? RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-III)

सही उत्तर – उत्तराखंड

व्याख्या जॉली ग्रांट हवाई अड्डा उत्तराखंड के देहरादून में स्थित है । उत्तराखंड के मंत्रिमंडल ने इस एयरपोर्ट का नाम ‘अटल बिहारी वाजपेयी’ के नाम पर रखने का फैसला किया है।



#101. सरहुल निम्न में से किस राज्य की जनजातीय आबादी का मुख्य पर्व है? RRB Group-D – 29/09/2022 (Shift-II)

सही उत्तर – झारखंड

व्याख्या – सरहुल झारखंड राज्य में स्थानीय सरना धर्म के रूप में आदिवासी समुदायों द्वारा मनाया जाने वाला मुख्य पर्व है। यह पर्व आदिवासी नव वर्ष है ।

#102. ‘भोटिया’ भारत के किस राज्य से संबंधित अनुसूचित जनजातियों में से एक है? RRB NTPC 08.02.2021 (Shift-I)

सही उत्तर – उत्तराखंड

व्याख्याउत्तराखण्ड, उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण ९ नवम्बर २००० को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताईस वें राज्य के रूप में किया गया था।

#103. गालो एक तानी भाषा है, जो में बोली जाती है? RRB Group D – 20/09/2022 (Shift-II)

सही उत्तर – अरुणाचल प्रदेश

व्याख्या – तानी भाषाएँ पूर्वोत्तर भारत में बोली जाने वाली भाषाएँ जो तिब्बती-बर्मी परिवार की प्रमुख भाषा है। गालो या गालोंग भारत के अरुणांचल प्रदेश राज्य के कुछ भागों में बोली जाने वाली एक तानी भाषा परिवार की भाषा है।

#104. आओ, ……….राज्य में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है? RRB Group D – 11/10 /2022 ( Shift-II)

सही उत्तर – नागालैंड

व्याख्याआओ, नागालैण्ड राज्य में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। यहाँ की भाषाएँ तिब्बती-बर्मी भाषाओं के समूह में आती है।

#105. कोल्हाटी भाषा ………में रहने वाले लोगों द्वारा बोली जाती हैं? RRB NTPC 15.02.2021 (Shift-I)

सही उत्तर – महाराष्ट्र

व्याख्या – महाराष्ट्र भारत के 28 राज्य में से एगो ह। ई के राजधानी मुंबई में स्थित बा। महाराष्ट्र भारत क एगो राज्य ह जवन की भारत की दक्षिण मध्य में स्थित बा।



#106. इनमें से किस भारतीय राज्य का क्षेत्रफल न्यूनतम है? RRB NTPC 15.03.2021 ( Shift-I)

सही उत्तर – उत्तर प्रदेश

व्याख्याराजस्थान – 342239 ,मध्य प्रदेश – 308245 ,महाराष्ट्र – 307713 ,उत्तर प्रदेश – 240928

 

#107. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य पूर्वोत्तर भारत के ‘सेवन सिस्टर्स’ राज्यों का सदस्य नहीं है? RRB NTPC 28.12.2020 (Shift-I)

सही उत्तर – सिक्किम

व्याख्याभारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आने वाले राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम है।

 

#108. निम्नलिखित में से किस राज्य की सीमा तेलंगाना से नहीं मिलती है? RRB Group-D 24-10-2018 (Shift-III)

सही उत्तर – गुजरात

व्याख्या – तेलंगाना भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बनने वाला नवगठित राज्य है। 2 जून 2014 को नए राज्य के रूप में तेलंगाना का गठन हुआ और के. चन्द्रशेखर राव ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

 

#109. झारखंड के पूर्व दिशा में कौन सा राज्य है? RRB JE -26/05/2019 ( Shift-III)

सही उत्तर – पश्चिम बंगाल

व्याख्याझारखंड 15 नवम्बर, 2000 को भारत के 28वें राज्य के रूप में गठित हुआ । झारखंड की राजधानी राँची तथा इसका सबसे बड़ा शहर जमशेदपुर और राज्यभाषा हिन्दी है।

 

Finish