Indian States MCQ Questions
#1. सरहुल निम्न में से किस राज्य की जनजातीय आबादी का मुख्य पर्व है? RRB Group-D – 29/09/2022 (Shift-II)
सही उत्तर – झारखंड
व्याख्या – सरहुल झारखंड राज्य में स्थानीय सरना धर्म के रूप में आदिवासी समुदायों द्वारा मनाया जाने वाला मुख्य पर्व है। यह पर्व आदिवासी नव वर्ष है ।
#2. ‘भोटिया’ भारत के किस राज्य से संबंधित अनुसूचित जनजातियों में से एक है? RRB NTPC 08.02.2021 (Shift-I)
सही उत्तर – उत्तराखंड
व्याख्या – उत्तराखण्ड, उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण ९ नवम्बर २००० को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताईस वें राज्य के रूप में किया गया था।
#3. गालो एक तानी भाषा है, जो में बोली जाती है? RRB Group D – 20/09/2022 (Shift-II)
सही उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या – तानी भाषाएँ पूर्वोत्तर भारत में बोली जाने वाली भाषाएँ जो तिब्बती-बर्मी परिवार की प्रमुख भाषा है। गालो या गालोंग भारत के अरुणांचल प्रदेश राज्य के कुछ भागों में बोली जाने वाली एक तानी भाषा परिवार की भाषा है।
#4. आओ, ……….राज्य में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है? RRB Group D – 11/10 /2022 ( Shift-II)
सही उत्तर – नागालैंड
व्याख्या – आओ, नागालैण्ड राज्य में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। यहाँ की भाषाएँ तिब्बती-बर्मी भाषाओं के समूह में आती है।
#5. कोल्हाटी भाषा ………में रहने वाले लोगों द्वारा बोली जाती हैं? RRB NTPC 15.02.2021 (Shift-I)
सही उत्तर – महाराष्ट्र
व्याख्या – महाराष्ट्र भारत के 28 राज्य में से एगो ह। ई के राजधानी मुंबई में स्थित बा। महाराष्ट्र भारत क एगो राज्य ह जवन की भारत की दक्षिण मध्य में स्थित बा।
#6. इनमें से किस भारतीय राज्य का क्षेत्रफल न्यूनतम है? RRB NTPC 15.03.2021 ( Shift-I)
सही उत्तर – उत्तर प्रदेश
व्याख्या – राजस्थान – 342239 ,मध्य प्रदेश – 308245 ,महाराष्ट्र – 307713 ,उत्तर प्रदेश – 240928
#7. निम्नलिखित में से कौन सा राज्य पूर्वोत्तर भारत के ‘सेवन सिस्टर्स’ राज्यों का सदस्य नहीं है? RRB NTPC 28.12.2020 (Shift-I)
सही उत्तर – सिक्किम
व्याख्या – भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में आने वाले राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम है।
#8. निम्नलिखित में से किस राज्य की सीमा तेलंगाना से नहीं मिलती है? RRB Group-D 24-10-2018 (Shift-III)
सही उत्तर – गुजरात
व्याख्या – तेलंगाना भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बनने वाला नवगठित राज्य है। 2 जून 2014 को नए राज्य के रूप में तेलंगाना का गठन हुआ और के. चन्द्रशेखर राव ने राज्य के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
#9. झारखंड के पूर्व दिशा में कौन सा राज्य है? RRB JE -26/05/2019 ( Shift-III)
सही उत्तर – पश्चिम बंगाल
व्याख्या – झारखंड 15 नवम्बर, 2000 को भारत के 28वें राज्य के रूप में गठित हुआ । झारखंड की राजधानी राँची तथा इसका सबसे बड़ा शहर जमशेदपुर और राज्यभाषा हिन्दी है।


