Odisha State Questions

Results

#1. निम्न में से कौन-सा बंदरगाह भारत के पूर्वी तट पर स्थित है? RRB Group D – 11/10 /2022 (Shift-11)

सही उत्तर – पाराद्रीप

व्याख्या – पाराद्वीप बंदरगाह भारत के पूर्वी तट पर उड़ीसा राज्य में महानदी के मुहाने पर स्थित है। इसे मुख्य रूप से बड़े पैमाने पर लौह अयस्क के निर्यात के लिए विकसित किया गया है।

#2. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील स्थित है? RRB NTPC 22.02.2021 (Shift-II)

सही उत्तर – महानदी डेल्टा

व्याख्याभारत की खारे पानी की सबसे बड़ी झील चिल्का झील है। यह झील ओडिशा राज्य में महानदी डेल्टा पर अवस्थित है। भारत की सबसे बड़ी अंतः स्थलीय खारे पानी की झील साँभर झील (राजस्थान) है।

#3. निम्नलिखित में से कौन सी नदी ओडिशा राज्य की प्रमुख नदियों में से एक है? RRB JE (Electical) 30-08-2019 (Shift-III )

सही उत्तर – ऋषिकुल्या नदी

व्याख्याऋषिकुल्या नदी ओड़िशा की एक प्रमुख नदी है। यह पूर्वी घाट के दरिंगाबादी पहाड़ों से निकलती है।

#4. दुनिया के सबसे बड़े बांधों में से एक – हीराकुंड (Hirakud) बाँध,……… नदी पर बना है? RRB NTPC (Stage-2) 14/06/2022 (Shift-I)

सही उत्तर – महानदी

व्याख्या – महानदी प्रणाली ओडिशा राज्य की सबसे बड़ी नदी और प्रायद्वीपीय भारत की तीसरी सबसे बड़ी ( गोदावरी और कृष्णा के बाद) नदी है ।

#5. हीराकुंड डैम किस नदी पर स्थापित किया गया है? RRB J.E. -2014 RRB NTPC 07.04.2016 (Shift-III) Stage It RRB NTPC 31.03.2016 (Shift-II)

सही उत्तर – महानदी

व्याख्या – यह ओडिशा राज्य में सम्बलपुर से 15 किमी दूर है। इस बांध के पीछे विशाल जलाशय है। वर्ष 1957 में महानदी पर निर्मित यह बाँध संसार के सबसे लम्बे बाँधों में से एक है।



#6. …… में भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा पहली वात्या भट्टी का उद्घाटन का राउरकेला स्टील प्लांट का शुभारम्भ किया गया है? RRB NTPC 05.01.2021 (Shift-I)

सही उत्तर – 1959

व्याख्या राउरकेला इस्पात कारखाना उड़ीसा के उत्तर-पश्चिम छोर पर समृद्ध खनिज क्षेत्र में स्थित है। यह भारत में सार्वजनिक क्षेत्र का पहला एकीकृत इस्पात कारखाना है

#7. ओडिशा की सीमा …………भारतीय राज्यों से जुड़ी है- RRB JE (Electical) 19-09-2019 (Shift-III)

सही उत्तर – चार

व्याख्याओडिशा से 4 राज्यों (पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखण्ड तथा आंध्र प्रदेश) की सीमा लगती है ।

 

Finish