#1. किसने हल्दीघाटी युद्ध को खमनौर का युद्ध कहा?
सही उत्तर – अबुल फजल
व्याख्या – अबुल फजल ने अकबरनामा और आई-ने-ए-अकबरी लिखी , अकबर के दरबार में इनका प्रवेश 1573 ई में हुआ ये अकबर के नवरत्नों में से एक थे
#2. किस कच्छवाहा शासक को सबसे पहले मराठों से संघर्ष करना पड़ा?
सही उत्तर – सवाई जयसिंह
व्याख्या – सवाई जयसिंह ने मराठो की बढती शक्ति के विरुद्ध राजपूत शासको को संगठित करने के लिए 17 जुलाई 1734 को हुरडा नामक स्थान पर सम्मेलन के लिए बुलवाया
#3. मेवाड़ राज्य की संकट कालीन राजधानी किसे कहा जाता है?
सही उत्तर – चावण्ड
व्याख्या – चावण्ड महाराणा प्रताप द्वारा शासित मेवाड़ की अंतिम राजधानी थी
#4. शास्त्रीय संगीत पर रचना ‘राधा गोविन्द संगीत सार’ के रचयिता थे?
सही उत्तर – देवर्षि ब्रजपाल भट्ट
व्याख्या – राधा गोविन्द संगीत सार प्रताप सिंह द्वारा लिखवाया गया था जिसके रचयिता देवर्षि ब्रजपाल भट्ट थे
#5. कुम्भा द्वारा लिखे गये ग्रंथो में सर्वश्रेष्ठ ग्रंथ माना जाता है?
सही उत्तर – संगीत राज
व्याख्या – महाराणा कुम्भा द्वारा रचित ग्रन्थ/कृतियाँ – संगीतमीमांसा, गीतगोविन्द, सूडप्रबन्ध, कामराज रतिसार, संगीतराज, रसिकप्रिया, एकलिंग महात्म्य का प्रथम भाग
#6. औरंगजेब ने छत्रपति शिवाजी व उनके पुत्र शंभाजी को किस कच्छवाहा राजकुमार की कैद में रखा?
सही उत्तर – रामसिंह
व्याख्या – मिर्ज़ा राजा राम सिंह प्रथम आमेर के शसक मिर्ज़ा राजा जयसिंह प्रथम के पुत्र थे।
#7. किसे मेवाड़ का मैराथन युद्ध कहा जाता है?
सही उत्तर – दिवेर का युद्ध
व्याख्या – हल्दीघाटी के बाद अक्टूबर 1582 में दिवेर का युद्ध हुआ।ये युद्ध महाराणा प्रताप और अकबर के बीच हुआ था
#8. वह कच्छवाहा शासक जिसके समय अंग्रेज सेनापति जॉर्ज थामस ने जयपुर पर आक्रमण किया?
सही उत्तर – सवाई प्रताप सिंह
व्याख्या – प्रतापसिंह के समय 1778 जॉर्ज थॉमस ने जयपुर पर आक्रमण किया था।
#9. सवाई प्रताप सिंह ने एक संगीत सम्मेलन का आयोजन कर ‘राधा गोविन्द संगीत सार’ नामक संगीत ग्रन्थ की रचना करवाई इस सम्मेलन की अध्यक्षता किसने की?
सही उत्तर – ब्रह्मर्षि ब्रजपाल भट्ट
व्याख्या – इस सम्मेलन का समस्त लेखन कार्य प्रतापसिंह ने अपने दरबारी कवि देवर्षि ब्रजपाल भट्ट को सौंपा तथा संगीत के प्रसिद्ध ग्रंथ राधा गोविन्द संगीत सार की रचना देवर्षि ब्रजपाल भट्ट ने की
#10. मेवाड़ के किस शासक के समय मेवाड़ मुगलों के बीच मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित हुए?
सही उत्तर – अमरसिंह
व्याख्या – राणा अमर सिंह (1597 – 1620 ई० ) मेवाड़ के शिशोदिया राजवंश के शासक थे। वे महाराणा प्रताप के पुत्र तथा महाराणा उदयसिंह के पौत्र थे।
#11. 1761 ई. में कच्छवाहा वंशी सवाई माधोसिंह तथा कोटा के महाराजा शत्रुसाल के मध्य हुआ युद्ध जिसमें जयपुर की सेना पराजित हुई?
सही उत्तर – भटवाड़ा का युद्ध
व्याख्या – भटवाड़ा का युद्ध सन् 1761 में रणथम्भौर दुर्ग पर आधिपत्य को लेकर जयपुर शासक माधोसिंह प्रथम एवं कोटा शासक शत्रुशाल के मध्य यह युद्ध लड़ा गया जिसमें कोटा शासक शत्रुशाल विजयी हुए। इस युद्ध में कोटा राज्य का सेनापति झाला जालिमसिंह था।
#12. राज प्रशस्ति अभिलेख किसके द्वारा लिखा गया?
सही उत्तर – रणछोड़ भट्ट
व्याख्या – राजप्रशस्ति महाकाव्य की रचना श्री रणछोड़ भट्ट नामक संस्कृत कवि द्वारा मेवाड़ के महाराणा राजसिंह की आज्ञा से 1676 ई. में की थी।
#13. विग्रहराज चतुर्थ (बीसलदेव) ने किस नाटक की रचना की-
सही उत्तर – हरिकेलि
व्याख्या – विग्रहराज चतुर्थ वीसलदेव महान् कवि एवं लेखक भी था। उसने ‘हरिकेल’ जैसे नाटकों की रचना की।
#14. राजपूतों के किस वंश ने जयपुर रियासत पर शासन किया था?
सही उत्तर – कछवाहा
व्याख्या – एक कछवाहा परिवार ने अंबर पर शासन किया जिसे बाद में जयपुर राज्य के रूप में जाना जाने लगा और इस शाखा को कभी-कभी राजपूत कहा जाता है।
#15. महाराणा सांगा के शासक बनते समय मालवा पर किसका शासन था?
सही उत्तर – नाशिर शाह
व्याख्या – 1511 इसी में नसीरुद्दीन शाह खिलजी की मृत्यु के बाद महमूद खिलजी द्वितीय मालवा की गद्दी पर बैठा किंतु नसीरुद्दीन के छोटे भाई भाई साहिब खान महमूद को हटाकर सिहासन अधिकृत कर लिया ।


