#1. राजस्थान के क्रमबद्ध इतिहास लेखन के प्रथम इतिहासकार कौन थे?
सही उत्तर – मुहणौत नैणसी
व्याख्या – आजादी से पहले राजस्थान को राजपूताना के नाम से जाना जाता है. जार्ज थॉमस ने साल 1800 ईसा में ‘राजपूताना’ नाम दिया था.
#2. भारतीय ‘मोनालिसा’ के नाम से जाना जाने वाला चित्र बनी-ठनी राजस्थान की किस चित्र शैली से संबंधित है?
सही उत्तर – किशनगढ़ शैली
व्याख्या – बणी-ठणी राजस्थाान के किशनगढ़ रियासत के तत्कालीन राजा सांवत सिंह की दासी व प्रेमिका थी।
#3. राजस्थान में सर्वप्रथम राजनीतक चेतना जागृत करने के प्रयास किसने किया?
सही उत्तर – विजयसिंह पथिक
व्याख्या – साथ ही “राजस्थान केसरी” , “नवीन राजस्थान” पत्रिकाओं का संपादन किया।
#4. निम्न में से किस स्वतंत्रता सेनानी को गांधीजी के पाँचवें पुत्र के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त है ?
सही उत्तर – जमनालाल बजाज
व्याख्या – सेठ जमनालाल बजाज को गांधीजी का पांचवाँ पुत्र भी कहा जाता है, क्योंकि इस व्यक्ति ने उदारतापूर्ण नीति के द्वारा गांधीजी के साथ मिलकर समाचार-पत्रों में अपना महत्त्वपूर्ण । योगदान दिया
#5. राजस्थान में लोकनायक के नाम से किन्हें जाना जाता है?
सही उत्तर – जयनारायण व्यास
व्याख्या – राजस्थान के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक व कुशल राजनीतिज्ञ श्री व्यास का जन्म जोधपुर में 18 फरवरी, 1899 ई. को हुआ।
#6. उदयपुर में हिन्दी विद्यापीठ’ की स्थापना किसने की?
सही उत्तर – जनार्दन राय नागर
व्याख्या – इसकी स्थापना अंग्रेजी राज के समय राष्ट्रीय जागरण के उद्देश्य से 1937 ई. में पण्डित जनार्दन राय नागर द्वारा की गई |
#7. 1939 के अंत में गठित भरतपुर प्रजा परिषद् के प्रथम अध्यक्ष बने है?
सही उत्तर – मास्टर आदित्येन्द्र
व्याख्या – जुगलकिशोर चतुर्वेदी को राज का जवाहरलाल उपप्रधानमन्त्री कहा जाता है| मास्टर आदित्येंद्र का जन्म 25 जून 1907 को थुन ग़ाँव ( भरतपुर ) में हुआ था।
#8. शिक्षा सन्त के रूप में प्रसिद्ध स्वामी केशवानन्द का जन्म हुआ था?
सही उत्तर – सीकर
व्याख्या – शिक्षा संत के रूप में प्रसिद्ध स्वामी केशवानन्द का जन्म सीकर जिले के मंगलूणा गाँव में 1883 ई. में हुआ |
#9. दयालदास के इतिहास के बारे में किसने लिखा था-“वह मात्र बीकानेर राज्य के इतिहास का ही नहीं अपितु पड़ोसी राज्यों के इतिहास का भी ज्ञाता था।” ।
सही उत्तर – डॉ. गौरीशंकर हीराचन्द ओझा
व्याख्या – दयालदास ने बीकानेर महाराजा सूरतसिंह (1787-1828 ई), रतनसिंह (1828-51), सरदार सिंह (1851-72 ई) एवं डूगरसिंह (1872-87 ई) के काल में सम्मानित दरबारी, विश्वसनीय परामर्शक, निपुण राजनीतिज्ञ, गुणी लेखक एवं कवि के रूप में प्रशंसा प्राप्त की |
#10. स्वंतत्रता आन्दोलन के दौरान सर्व सेवा संघ की स्थापना किसने की ?
सही उत्तर – अमृतलाल यादव
व्याख्या – इसे अखिल भारत सर्वोदय मण्डल के नाम से भी जाना जाता है।
#11. राजस्थान में सर्वप्रथम राजनीतिक चेतना जागृत करने का प्रयास किसने किया?
सही उत्तर – विजय सिंह पथिक
व्याख्या – 1919 में वर्धा में राजस्थान सेवा संघ की स्थापना की और 1920 में उसे अजमेर स्थानान्तरित कर दिया।
#12. निम्न में से किसे शिक्षा संत के नाम से जाना जाता था?
सही उत्तर – स्वामी केशवानन्द
व्याख्या – इन्होंने ग्रामोत्थान विद्यापीठ की स्थापना शेखावाटी के चूरू शहर में की।
#13. निम्न में से किसे पत्रकारिता का भीष्म पितामह कहते हैं?
सही उत्तर – झाबरमल शर्मा
व्याख्या – पंडित झाबरमल्ल शर्मा एक महान साहित्यकार, पत्रकार, समाज सेवक और इतिहासकार था|
#14. टोंक में वनस्थली विद्यापीठ की स्थापना किसने की?
सही उत्तर – हीरालाल शास्त्री
व्याख्या – हीरालाल शास्त्री ने वनस्थली नामक गांव में जीवन । कुटीर नामक संस्था की स्थापना की |
#15. अर्जुनलाल सेठी के सन्दर्भ में कौनसा कथन गलत है?
सही उत्तर – इनकी मृत्यु जोधपुर में हुई।
व्याख्या – अर्जुनलाल सेठी के अन्तिम दिन अजमेर की दरगाह में व्यतीत हुए तथा 1941 ई. में अजमेर में इनका निधन हुआ।
#16. 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान किस क्रांतिकारी के नेतृत्व में कोटा तीन दिन तक आजाद रहा था?
सही उत्तर – बेणीमाधव शर्मा
व्याख्या – भारत छोड़ो आन्दोलन, द्वितीय विश्वयुद्ध के समय 8 अगस्त 1942 को आरम्भ किया गया था।
#17. बीकानेर में राजनीतिक गतिविधियाँ बढ़ाने के लिए 22 जुलाई, 1942 को किसकी अध्यक्षता में बीकानेर राज्य प्रजापरिषद् की स्थापना की गई?
सही उत्तर – रघुवर दयाल गोयल
व्याख्या – बीकानेर प्रजामण्डल(4 अक्टूबर 1936) 4 अक्टूबर, 1936 को वैद्य मघाराम(अध्यक्ष) व श्री लक्ष्मणदास स्वामी द्वारा गठित।
#18. राजस्थान में स्वतंत्रता की आजादी का गढ़ किसे कहा जाता है ?
सही उत्तर – भीलवाड़ा
व्याख्या – जयपुर शहर आजादी से पहले क्रांति का गढ़ भी रहा है।
#19. जयपर में जैन वर्धमान विद्यालय 1907 ई.) के नाम से एक क्रांतिकारी प्रशिक्षण संस्था का गठन किसने किया?
सही उत्तर – अर्जुनलाल सेठी
व्याख्या – अर्जुनलाल सेठी का जन्म 9 सितंबर 1880 में हुआ था.
#20. शोभालाल गुप्ता द्वारा किस स्थान पर हरिजनों एवं भीलों के विकास हेतु एक आश्रम की स्थापना की गई?
सही उत्तर – सागवाड़ा
व्याख्या – सागवाड़ा:- भारत के राजस्थान राज्य के डूंगरपुर ज़िले में स्थित एक नगर है।
#21. दूधवा खारा किसान आंदोलन को किसने नेतृत्व प्रदान किया है?
सही उत्तर – वैद्य मघाराम
व्याख्या – 1942 में “दुधवा खारा आंदोलन” एक महत्वपूर्ण स्वतंत्रता आंदोलन था। इस आंदोलन का नेतृत्व करने वाले कुछ महत्वपूर्ण लोग हनुमान सिंह बुडानिया और न्योला राम जरिया थे।


