ब्रह्मांड में हाइड्रोजन और हीलियम के बाद सबसे महत्वपूर्ण तत्वों में से एक कार्बन है। हमारे शरीर से लेकर पेंसिल की नोक तक, हर जगह कार्बन मौजूद है। कक्षा 10 की विज्ञान परीक्षा में ‘कार्बन एवं इसके यौगिक’ से काफी सवाल पूछे जाते हैं। आइए, इसे विस्तार से समझते हैं।
#1. कीटोन के साथ समाप्त होने वाली हाइड्रोकार्बन श्रृंखला के अंत में लगाया जाने वाला प्रत्यय है- RRB Group-D 17-09-2018 (Shift-III)
सही उत्तर – -one / ओन
व्याख्या – जिन कार्बनिक यौगिकों में >C = 0 अभिक्रियाशील मूलक उपस्थित रहता है, उन्हें कीटोन कहा जाता है।
#2. आणविक फॉर्मूले- IUPAC नाम – सामान्य नाम के गलत सेट चुनें? RRE ALP & Tec (29-08-18 Shift-11)
सही उत्तर – CHOH – प्रोपेनॉल – प्रोपाइल एल्कोहॉल
व्याख्या – वे कार्बनिक यौगिक जिनमें क्ष अभिक्रिय समूह, एल्किल समूह के कार्बन परमाणु से सीधे रूप से बड़ा होता है एल्कोहॉल कहलाते हैं
#3. इनमें से कौन सा यौगिक ऐल्कोहॉल की समजातीय श्रेणी से संबंधित नहीं है? RRB Group-D – 18/09/2022 ( Shift–III)
सही उत्तर – CHOH
व्याख्या – एल्कोहल की समजातीय श्रेणी का सामान्य सूत्र CH21 होता है। जिसके अनुसार C4H10OH यौगिक ऐल्कॉहॉल की समजातीय श्रेणी से संबंधित नहीं हैं।
#4. एल्कोहॉल में क्या होता है? RRB J.E. (14.12.2014, Green paper)
सही उत्तर – कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन
व्याख्या – कार्बनिक यौगिक से एक या एक से अधिक हाइड्रोजन परमाणु का प्रतिस्थापन एक या एक से अधिक – OH समूह द्वारा कर दिया जाये तो बनने वाला यौगिक एल्कोहॉल होता है।
#5. मेथिल एल्कोहल और एथिल एल्कोहल के आणविक द्रव्यमानों में इकाइयों का अंतर होता है- RRB Group-D 20-09-2018 (Shift-II)
सही उत्तर – 14
व्याख्या – मेथिल एल्कोहल का आण्विक सूत्र = CHOH
मेथिल एल्कोहल का आण्विक द्रव्यमान = 12 3 16 1 = 32
#6. ग्लिसरॉल का रासायनिक सूत्र क्या है? RRB SSE (21.12.2014, Set-08, Green paper)
सही उत्तर – C3H8O3
व्याख्या – ग्लिसरॉल (CH, O3) यह डाइहाइड्रिक एल्कोहॉल श्रेणी का प्रमुख सदस्य है। यह प्रोपेन का ट्राइहाइड्रॉक्सी व्युत्पत्र है। इसका व्यापारिक नाम ग्लिसरीन है।
#7. किसका प्रयोग टिनक्चर आयोडीन, खाँसी सिरप और कई टॉनिक तैयार करने में किया जाता है? RRB ALP & Tec. (20-08-18 Shift-III)
सही उत्तर – इथेनॉल
व्याख्या – इथेनॉल एक अच्छा सॉल्वेन्ट होता है इसीलिए इसका योग कई दवाएँ बनाने में जैसे टिनक्चर आयोडीन, खाँसी सिरप और कई टॉनिक्स में किया जाता है।
#8. सबसे सरल एल्कोहल है? RRB Group-D 09-10-2018 (Shift-II)
सही उत्तर – मेथेनॉल
व्याख्या – यह एक रंगहीन ज्वलनशील तथा उदासीन द्रव है। यह अत्यधिक विषैला द्रव है जिसे पीने से व्यक्ति अंधा या पागल हो सकता है।
#9. एथेनॉल के एक अणु में कितने हाइड्रोजन परमाणु होते हैं? RRB Group-D 04-10-2018 (Shift-I)
सही उत्तर – छह
व्याख्या – एथेनॉल को एथिल एल्कोहल भी कहते है। इसका रासायनिक सूत्र C2H5OH है । स्पष्टतः इसमें कुल 6 हाइड्रोजन दो कार्बन एवं एक ऑक्सीजन के परमाणु होते है|
#10. एल्कोहल और कार्बोक्सिलिक एसिड को वापस देने के लिए एक एसिड या बेस की उपस्थिति में प्रतिक्रिया करता है- RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-I)
सही उत्तर – एस्टर
व्याख्या – एस्टर वे रासायनिक यौगिक हैं, जो अम्लों (कार्बनिक अथवा अकार्बनिक) के व्युत्पन्न होते हैं और उनमें कम से कम एक OH (हाइड्रॉक्सिल) समूह O- alkyl समूह से प्रतिस्थापित होता है।
1. कार्बन की अद्वितीय प्रकृति (Versatile Nature)
शृंखलन (Catenation)
कार्बन परमाणुओं में अन्य कार्बन परमाणुओं के साथ लंबी श्रृंखला बनाने की अद्भुत क्षमता होती है।
चतुःसंयोजकता (Tetravalency)
कार्बन के बाहरी कोश में 4 इलेक्ट्रॉन होते हैं, जिससे यह चार सहसंयोजक बंध बना सकता है।
2. हाइड्रोकार्बन के प्रकार
| श्रेणी | बंध (Bond) | सामान्य सूत्र | उदाहरण |
|---|---|---|---|
| एल्केन (Saturated) | एकल बंध | CnH2n+2 | मीथेन (CH4) |
| एल्कीन (Unsaturated) | द्वि-बंध | CnH2n | एथीन (C2H4) |
| एल्काइन (Unsaturated) | त्रि-बंध | CnH2n-2 | एथाइन (C2H2) |
3. कार्बन के अपररूप (Allotropes)
- हीरा (Diamond): सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ, कुचालक।
- ग्रेफाइट (Graphite): चिकना, फिसलनदार और विद्युत का सुचालक।
- फुलेरीन (Fullerene): फुटबॉल जैसी संरचना (C60)।
4. साबुन और मिसेल निर्माण
साबुन का अणु दो हिस्सों से बना होता है:
- जलरागी सिरा: जो पानी की ओर आकर्षित होता है।
- जलविरागी सिरा: जो तेल या गंदगी से जुड़ता है।
जब ये मिलकर गुच्छा बनाते हैं, तो उसे मिसेल कहा जाता है, जो गंदगी को खींच बाहर निकालता है।
5. महत्वपूर्ण लघु प्रश्नोत्तर
Q1. एस्टरीकरण क्या है?
जब एथेनॉइक अम्ल और एथेनॉल मिलकर मीठी गंध वाला पदार्थ बनाते हैं, तो उसे एस्टर कहते हैं।
Q2. हाइड्रोजनीकरण का उपयोग कहाँ होता है?
वनस्पति तेलों से वनस्पति घी (Saturated Fat) बनाने में इसका उपयोग किया जाता है।
© 2026 GovtFever – आपकी सफलता हमारा लक्ष्य


