Indian States MCQ Questions
#1. जयंतिया…………….. राज्य में पाई जाने वाली जनजाति के साथ-साथ एक पर्वत श्रेणी का नाम है। RRB NTPC ( Stage-2 ) 17/06/2022 ( Shift-I)
सही उत्तर – मेघालय
व्याख्या – गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ियों का निर्माण मालवा पठार के समान युग में हुआ था । गारो, खासी और जयंतिया पहाड़ियाँ मेघालय में स्थित है। इन पहाड़ियों का नाम विशेष रूप से उस क्षेत्र में पाई जाने वाली जनजातियों के नाम पर रखा गया है
#2. भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D : 23/08/2022 ( Shift-I)
सही उत्तर – ओड़िशा
व्याख्या – भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील ओड़िशा राज्य में स्थित चिल्का झील हैं 1981 में आयोजित रामसर कन्वेंशन के तहत चिल्का झील को भारत का पहला वेटलैंड घोषित किया गया।
#3. निम्न में से कौन-सा पर्वत और राज्य / केन्द्र शामिल प्रदेश सही सुमेलित नही है? RRB Group-D – 06/10/2022 (Shift-I)
सही उत्तर – K2 पर्वत – हिमाचल प्रदेश
व्याख्या – गॉडविन ऑस्टिन (K 2 ) भारत की सर्वोच्च पर्वत चोटी है । यह काराकोरम पर्वत माला (जम्मू और कश्मीर) में स्थित है
#4. तारामती चोटी किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D – 28/09/2022 (Shift-III)
सही उत्तर – महाराष्ट्र
व्याख्या – तारामती चोटी, महाराष्ट्र के हरिश्चंद्रगढ़ पठार पर स्थित है, जो कि राज्य की छठी सर्वोच्च चोटी है। राज्य की सर्वोच्च चोटी कलसुबाई (1646 मी.)
#5. आनमुडी पर्वत, निम्न में से किस राज्य में स्थित है? RRB Group D – 14/09/2022 ( Shift-I)
सही उत्तर – केरल
व्याख्या – अनाइमुडी / अनामुडी पर्वतमाला भारत के केरल राज्य के इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में है । अनाइमुडी का अर्थ है “हाथी का सिर”। अनाइमुडी पर्वत केरल का सबसे बड़ा पर्वत है और प्रायद्वीपीय भारत का सबसे ऊँचा पर्वत भी है। इसे दक्षिण भारत का एवरेस्ट कहा जाता है
#6. हिमालय की कामेट चोटी (Kamet peak) भारत के किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D – 26/09/2022 ( Shift-II)
सही उत्तर – उत्तराखंड
व्याख्या – उत्तराखण्ड के गढ़वाल क्षेत्र में नंदा देवी के बाद कामेट चोटी दूसरी सबसे ऊँची चोटी है। यह उत्तराखण्ड में चमोली जिले में तिब्बत से लगी सीमा के पास स्थित है।
#7. इलायची पहाड़ियाँ भारत के किस राज्य में स्थित हैं? RRB Group- D-27/09/2022 (Shift-II)
सही उत्तर – केरल
व्याख्या – इलायची पहाड़ियाँ भारत के केरल और तमिलनाडु राज्यों में स्थित हैं। इलायची पहाड़ियों के दक्षिण में नागरकोयल की पहाड़ियाँ अवस्थित है।
#8. . भारत का कौन-सा राज्य नर्म असंपीडित निक्षेपों से निर्मित है, जिसे ‘मोलासिस बेसिन (Molassis basin ) ‘ के रूप में भी जाना जाता है? RRB Group-D- 26/09/2022 (Shift-II)
सही उत्तर – मिजोरम
व्याख्या – मोलासिस बेसिन, आल्प्स के उत्तर में बना एक फोरलैंड बेसिन है. यह बेसिन ओलिगोसीन और मियोसीन युगों के दौरान बना था
#9. देओमाली चोटी निम्न में से किस भारतीय राज्य में स्थित है? RRB Group-D – 17/09/2022 ( Shift-I)
सही उत्तर – ओडिशा
व्याख्या – यह ओडिशा की सबसे ऊँची चोटी है। यहाँ बॉक्साइट, चूना पत्थर तथा रत्नादि खनिज संसाधन बड़ी मात्रा में मिलते हैं। यहाँ निवास करने वाली प्रमुख जनजातियाँ हैं कांधा, परजास, भूमिया और माली आदि।
#10. महेंद्रगिरि की पहाड़ियां किस राज्य में स्थित हैं ? RRB Group-D – 24 / 08 /2022 ( Shift-II)
सही उत्तर – ओडिशा
व्याख्या – इस पहाड़ी क्षेत्र को 1986 में, जैव विविधता हॉटस्पाट’ के रूप में नामित किया गया तथा 2014 में इसे जीवमंडल संरक्षण के रूप में नामित किया गया
#11. छोटा नागपुर पठार इनमें से किस भारतीय राज्य में स्थित है? RRB Group-D 22/08/2022 ( Shift-I)
सही उत्तर – झारखण्ड
व्याख्या – झारखंड राज्य का अधिकतर हिस्सा एवं पश्चिम बंगाल, बिहार व छत्तीसगढ़ के कुछ भाग इस पठार में आते हैं। यह उत्तर में गंगा और सोन के बेसिन तथा दक्षिण में महानदी के बेसिन के बीच स्थित है। तांबा, चूना पत्थर, बॉक्साइड, लौह अयस्क व कोयला भारी मात्रा में पाये जाते हैं।
#12. हिमालयन यिव (Himalayan Yew) किस राज्य में पाया जाता है? RRB NTPC 05.04.2021 (Shift-I)
सही उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या – हिमालयन यिव औषधीय गुणों से युक्त एक पौधा है जो हिमाचल प्रदेश और अरूणाचल प्रदेश में पाया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम टैक्सस वैलीचिआना (Taxus wallichiana ) है इसका उपयोग कैंसर जैसे असाध्य रोग के उपचार में किया जाता है।
#13. शेवरॉय हिल्स, निम्नलिखित में से भारत के किस राज्य में स्थित है ? RRB JE – 01/06/2019 ( Shift-III)
सही उत्तर – तमिलनाडु
व्याख्या – शेवरॉय पहाड़ियाँ, पूर्वी घाट का भाग है। इसका विस्तार
तमिलनाडु के सलेम जिले में है ।
#14. रोहतांग दर्रा निम्न में से किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC (Stage-2) 17/06/2022 (Shift-II)
सही उत्तर – हिमाचल प्रदेश
व्याख्या – यह मनाली को लेह से सड़क मार्ग द्वारा जोड़ता है। इसे लाहौल और स्पीति जिलों का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है
#15. ‘कांगड़ा’ और ‘कुल्लू’ घाटी भारत के किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D – 25/08/2022 ( Shift-III)
सही उत्तर – हिमाचल प्रदेश
व्याख्या – कांगड़ा घाटी को बीर भूमि के नाम से भी जाना जाता है। इस घाटी के उत्तर में धौलाधर पर्वत श्रृंखला स्थित है। कुल्लू घाटी को देवघाटी के नाम से भी जाना जाता है। इस घाटी में देवदार और सेब के वृक्ष बहुतायत पाए जाते हैं।
#16. किस राज्य में वर्षा का अधिकतम भाग, सामान्यतः उत्तर-पूर्वी मानसूनी वर्षा से प्राप्त होता है? RRB NTPC (Stage-2 ) 15/06/2022 ( Shift-II)
सही उत्तर – तमिलनाडु
व्याख्या – उत्तर-पूर्वी मानसून का नामकरण इसके उत्तर पूर्व दिशा से दक्षिण-पश्चिम की ओर जाने के कारण किया जाता है। इसे ‘शीत मानसून’ भी कहते है, क्योंकि इस मानसून में वर्षा अक्टूबर से दिसम्बर के बीच होती है।
#17. भारतीय महाद्वीप का सबसे दक्षिणी छोर कोमोरिन (Cape Comorin) निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? ( RRB NTPC (Stage-2) 12/06/2022 ( Shift-II)
सही उत्तर – तमिलनाडु
व्याख्या – केप कोमोरिन तमिलनाडु राज्य में स्थित दक्षिण भारत का हिंद महासागर में एक चट्टानी हेडलैण्ड है, जो उपमहाद्वीप का सबसे दक्षिणी बिन्दु है।
#18. निम्नलिखित में से किस राज्य में खारदंग ला पर्वत दर्श स्थित है? RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-III)
सही उत्तर – जम्मू-कश्मीर
व्याख्या – यह दर्रा श्योक और नुब्रा घाटियों को जोड़ता है। जम्मू- कश्मीर में स्थित अन्य दर्रे जोजिला, काराकोरम, पीरपंजाल, बनिहाल, बुर्जिल आदि हैं।
#19. जैलेप्ला और नाथूला दर्रा निम्न में से किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC-12.04.2016 (Shift-I)
सही उत्तर – सिक्किम
व्याख्या – जैलेप्ला तथा नाथूला दर्रा सिक्किम राज्य में स्थित है। इन दरों से दार्जिलिंग व चुम्बी घाटी से होकर तिब्बत जाने का मार्ग है।
#20. निम्नलिखित में से किस उत्तरी राज्य में गोएचा ला पास (Goecha La pass) स्थित है? RRB NTPC 16.04.2016 (Shift-I)
सही उत्तर – सिक्किम
व्याख्या – गोएचा ला दर्रा ( Goecha La Pass) सिक्किम में स्थित है। सिक्किम राज्य में स्थित अन्य दर्रे नाथूला व जेलेप्ला है।
#21. भारत के किस राज्य में रेगिस्तान का एक बड़ा हिस्सा है? RRB JE – 27/05/2019 ( Shift-I)
सही उत्तर – राजस्थान
व्याख्या – थार मरुस्थल भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल है जो भारत के उत्तर पश्चिम में तथा पाकिस्तान के दक्षिण पूर्व में स्थित है। इसका अधिकांश भाग राजस्थान में स्थित है।
#22. विश्व के सबसे बड़े खारे रेगिस्तानों में से एक, ‘कच्छ का रण’ भारत के किस राज्य में स्थित है? RRB ALP & Tec. (10-08-18 Shift-II)
सही उत्तर – गुजरात
व्याख्या – विश्व के सबसे बड़े एवं खारे रेगिस्तानों में से एक ‘कच्छ का रणं’ भारत के गुजरात राज्य में कच्छ जिले के उत्तर एवं पूर्व में स्थित है।
#23. कोलेरू झील कहाँ स्थित है ? RRB NTPC 25.01.2021 (Shift-I)
सही उत्तर – आंध्र प्रदेश
व्याख्या – कोलेरू झील कृष्णा और गोदावरी डेल्टा के बीच स्थित एक मीठे पानी की झील हैं। इस झील को वन्यजीव संरक्षण, अधिनियम 1972 के तहत 1999 में वन्यजीव अभ्यारण्य घोषित किया गया था।
#24. ‘सोमगो झील (Tsomgo Lake)’ भारत के किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC 05.04.2021 (Shift – II)
सही उत्तर – सिक्किम
व्याख्या – सोमगो झील (Tsomgo Lake) या चंगू झील भारत के सिक्किम राज्य के पूर्वी सिक्किम जिले में 3780 मीटर की ऊँचाई पर स्थित एक झील है।
#25. भारत की सबसे बड़ी तटीय खारे पानी की झील इनमें से किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC 01.04.2021 (Shift – II)
सही उत्तर – ओडिशा
व्याख्या – भारत की सबसे बड़ी तटीय खारे पानी की झील ओडिशा (चिल्का झील) राज्य में स्थित है। चिल्का झील भारतीय उप महाद्वीप पर प्रवासी पक्षियों के लिए सबसे बड़ा शीतकालीन स्थल है।
#26. नैनीताल झील किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D 01-10-2018 (Shift-II)
सही उत्तर – उत्तराखंड
व्याख्या – नैनीताल झील उत्तराखंड में स्थित है। स्कन्द पुराण में इसे ऋषि सरोवर भी कहा गया है। झील के चारों ओर केवल दक्षिण पूर्वी भाग को छोड़कर ऊँचे पहाड़ है।
#27. उमियम झील जिसे बारापानी झील के नाम से भी जाना जाता है……….में स्थित है। RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-II)
सही उत्तर – मेघालय
व्याख्या – उमियम झील भारत के पूर्वोत्तर राज्य मेघालय की राजधानी शिलांग में स्थित एक जलाशय है। इसे बारापानी झील भी कहा जाता है।
#28. चित्रकूट झरना इंद्रावती नदी पर पड़ता है जिसे अक्सर भारत के नियाग्रा करने के रूप में जाना जाता है वह में स्थित है- RRB NTPC 12.04.2016 (Shift-I)
सही उत्तर – छत्तीसगढ़
व्याख्या – चित्रकूट झरना इंद्रावती नदी पर स्थित है। इसे भारत के नियाग्रा झरने के रूप में जाना जाता है। यह छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित है।
#29. कुंचीकल जल-प्रपात कहाँ पाया जाता है? RRB NTPC 29.03.2016 (Shift-I)
सही उत्तर – कर्नाटक
व्याख्या – यह भारत का आधिकारिक रूप से सर्वाधिक ऊँचा झरना है। इस झरने की कुल ऊंचाई 455 मी. है तथा यह वाराही नदी पर स्थित है।
#30. खेचिओपालरी झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? RPF Constable 05/02/2019
सही उत्तर – सिक्किम
व्याख्या – खेचिओपालरी झील सिक्किम की खूबसूरत झील है जिसे बौद्ध के साथ-साथ हिंदू भी पवित्र जलाशय के रूप में मानते है।
#31. महानदी नदी-तंत्र भारतीय प्रायद्वीप में तीसरी सबसे बड़ी और………… की सबसे बड़ी नदी है। RRB Group-D – 30/09/2022 (Shift-I)
सही उत्तर – ओडिशा
व्याख्या – महानदी नदी – यह छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के सिहावा के निकट निकलती है और ओडिशा में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
#32. चिनाब, रावी, ब्यास, सतलुज और यमुना नदियाँ किस राज्य से होकर बहती हैं- RRB JE CBT-II 28-08-2019 ( evening)
सही उत्तर – हिमाचल प्रदेश
व्याख्या – चिनाब, रावी, व्यास, सतलज सिंधु की सहायक नदी हैं। यमुना नदी गंगा की सहायक नदी है।
#33. इंदिरा गांधी नहर कमान क्षेत्र को पूर्व में किस नाम से जाना जाता था? RRB NTPC 09.02.2021 ( Shift-I)
सही उत्तर – राजस्थान नहर
व्याख्या – इंदिरा गाँधी नहर कमान क्षेत्र को पूर्व में ‘राजस्थान नहर के नाम से जाना जाता था। इंदिरा गाँधी नहर के निर्माण से पूर्व लोगों को कई मील दूर से पीने का पानी लाना पड़ता था ।
#34. क्षिप्रा नदी किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D 27-11-2018 (Shift-III)
सही उत्तर – मध्य प्रदेश
व्याख्या – भारत के मध्य प्रदेश राज्य में बहने वाली नदी है, जो म. प्र. के धार जिले के उत्तर से निकलती है और मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा पर मंदसौर जिले में चंबल नदी से मिल जाती है।
#35. सावित्री नदी………. में स्थित है? RRB Group-D 01-12-2018 (Shift-II)
सही उत्तर – महाराष्ट्र
व्याख्या – सावित्री नदी महाराष्ट्र राज्य के महाबलेश्वर से निकलकर रायगढ़ होते हुए अरब सागर में मिलती है।
#36. चंबल नदी निम्न राज्यों में से किस राज्य में प्रवाह करती है? RRB JE CBT – II 31.08.2019
सही उत्तर – विकल्पों में से सभी
व्याख्या – चम्बल नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश राज्यों में प्रवाहित होती हुई इटावा (उ.प्र.) के पास यमुना में मिल जाती है। इसका उद्गम मध्य प्रदेश में मऊ के निकट जानापाव पहाड़ी से होता है।
#37. गोदावरी नदी किस राज्य में से होकर नहीं गुजरती है? RRB NTPC Stage IST 28.04.2016 (Shift-II)
सही उत्तर – गुजरात
व्याख्या – गोदावरी महाराष्ट्र के त्र्यम्बकेश्वर पहाड़ी से निकलती है। गोदावरी दक्षिण भारत की सबसे लम्बी (1465 किमी.) नदी है।
#38. साबरमती नदी भारत के किस राज्य से निकलती है? RRB JE – 26/05/2019 ( Shift-I)
सही उत्तर – राजस्थान
व्याख्या – साबरमती नदी भारत की एक प्रमुख नदी है। इस नदी का उद्गम राजस्थान राज्य के उदयपुर जिले में अरावली पर्वतमाला से होता है।
#39. गाँधी सागर बांध किस राज्य में स्थित है?RRB Group-D 18-09-2018 (Shift-III) RRB Group-D 22-09-2018 (Shift-I)
सही उत्तर – मध्य प्रदेश
व्याख्या – गाँधी सागर बाँध मंदसौर, मध्य प्रदेश में चंबल नदी पर स्थित है। यह महत्त्वाकांक्षी बहुउद्देशीय ‘चंबल नदी घाटी परियोजना’ का पहला व प्रमुख बांध है ।
#40. तिपाईमुख बांध निम्न में से किस राज्य में स्थित है?RRB JE – 01/06/2019 ( Shift-II)
सही उत्तर – मणिपुर
व्याख्या – तिपाईमुख बांध (Tipaimukh Dam) मणिपुर राज्य में बराक नदी पर स्थित है। इस बांध का उद्देश्य बाढ़ नियंत्रण और पनबिजली उत्पादन है।
#41. ‘कलेश्वरम’ निम्नलिखित में से किस राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक सिंचाई परियोजना है? RRB Group-D 26-10-2018 (Shift-II)
सही उत्तर – तेलंगाना
व्याख्या – कलेश्वरम’ तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू की गयी एक लिफ्ट सिंचाई परियोजना है।
#42. रुकुरा मध्यम सिंचाई बांध परियोजना किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D 05-10-2018 (Shift-III)
सही उत्तर – उड़ीसा
व्याख्या – रुकुरा मध्यम सिंचाई बांध परियोजना उड़ीसा राज्य में स्थित है।
#43. बाणसागर बांध किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D 20-09-2018 (Shift-III)
सही उत्तर – मध्य प्रदेश
व्याख्या – बाणसागर बांध मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है। यह बांध सोन नदी पर स्थित है। यह विंध्य क्षेत्र की बहुउद्देशीय नहर परियोजना है। यह एशिया की सबसे बड़ी नहर परियोजना है। इस परियोजना की लागत 3500 करोड़ रूपये है।
#44. पगलाड़िया बांध परियोजना किस राज्य में स्थित है? RRB Group-D 18-09-2018 (Shift-II)
सही उत्तर – असम
व्याख्या – पगलाड़िया बांध परियोजना असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी पर स्थित है। इस बाँध की ऊँचाई 25 मी. है।
#45. कोसी बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई परियोजना स्थित है- RRB NTPC 07.04.2016 (Shift-1)
सही उत्तर – बिहार
व्याख्या – कोसी परियोजना भारत तथा नेपाल की संयुक्त परियोजना है। कोसी नदी को अपनी विनाशकारी बाढ़ों के लिए जाना जाता है।
#46. निम्नलिखित में से किस राज्य में, ग्रीष्म ऋतु में स्थानीय पवन ‘लू’ चलती है? RRB Group-D – 17/09/2022 ( Shift-III)
सही उत्तर – राजस्थान
व्याख्या – ‘लू’ सामान्यतः उत्तर भारत में ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली गर्म, शुष्क तथा धूलभरी स्थानीय पवन है।
#47. निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य दक्षिण-पश्चिम मानसून से सबसे पहले वर्षा प्राप्त करता है? RRB Group-D- 26/09/2022 (Shift-III)
सही उत्तर – केरल
व्याख्या – दक्षिण-पश्चिम मानसून भारत में अरब सागर शाखा तथा बंगाल की खाड़ी शाखा के रूप में भारत में प्रवेश करता है, जो सर्वप्रथम के मालाबार तट से टकराता है और यह मानसून सबसे पहले (1 जून को ) केरल में वर्षा करता है ।
#48. निम्नलिखित में से किस राज्य में आप ‘काल बैसाखी’ का अनुभव करेंगे? RRB Group-D – 25/08/2022 (Shift-I)
सही उत्तर – पश्चिम बंगाल
व्याख्या – काल बैसाखी से तात्पर्य बैसाख के महीनें में तेज गति से चलने वाले स्थानीय विनाशकारी वर्षा युक्त पवनें है।
#49. ………………में, स्थानीय तूफानों को आम बौछार कहा जाता है, जो आम की फसल पकाने में मदद करते हैं। RRB Group-D 26-09-2018 (Shift-II)
सही उत्तर – केरल
व्याख्या – केरल में आने वाले स्थानीय तूफानी बारिश को आम बौछार (आम्र वर्षा ) कहा जाता है, यह आम की फसल को पकाने में सहायता करते है।
#50. लू, गर्मी के मौसम के दौरान…………… में उत्पन्न होकर आसन्न क्षेत्रों की ओर उड़ती है? RRB Group-D 22-10-2018 (Shift-I)
सही उत्तर – राजस्थान
व्याख्या – उत्तर भारत में गर्मियों में उत्तर – पूर्व तथा पश्चिम से पूर्व दिशा में चलने वाली प्रचण्ड ऊष्ण तथा शुष्क हवाओं को ‘लू’ कहते है।