Indian States MCQ Questions
#1. भारत के किस राज्य को लुढ़कती पहाड़ियों की भूमि (Land of Rolling Hilis) के नाम से जाना जाता है? RRB NTPC 09.03.2021 ( Shift-II)
सही उत्तर – मिजोरम
व्याख्या – मिजोरम पूर्वोत्तर भारत में लुढ़कती पहाड़ियों, घाटियों नदियों और झीलों की भूमि है।
#2. काली मिट्टी मुख्यतः इनमें से किस राज्य में पाई जाती है? RRB NTPC 03.03.2021 (Shift-II)
सही उत्तर – महाराष्ट्र
व्याख्या – काली मिट्टी मुख्यतः महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात, मध्यप्रदेश तथा कुछ मात्रा में आंध्र प्रदेश में पायी जाती है। इस 1 मिट्टी में नाइट्रोजन, पोटाश, ह्यूमस की कमी होती है।
#3. करेवा, जो मिट्टी / गाद का एक प्रकार है, किस भारतीय राज्य में पायी जाती है? RRB Group-D 18-09-2018 (Shift-I)
सही उत्तर – जम्मू व कश्मीर
व्याख्या – करेवा मिट्टी / गाद का एक प्रकार है। यह कश्मीर घाटी की झील निक्षेप है। इनमें हिमानी के मोटे निक्षेप तथा हिमोढ़ उपस्थित होते है।
#4. इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार, निम्न में से किस राज्य में सबसे बड़ा वन क्षेत्र (पूर्ण रूप से ) है ? RRB NTPC (Stage-2) 12/06/2022
सही उत्तर – मध्य प्रदेश
व्याख्या – इंडिया स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2019 के अनुसार सर्वाधिक वन क्षेत्र (पूर्ण रूप से) वाला राज्य मध्य प्रदेश (77,414 वर्ग किमी.) है।
#5. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन भारत के इनमें से किस राज्य में पाए जाते हैं? RRB Group-D – 17/08/2022 (Shift-I)
सही उत्तर – केरल
व्याख्या – उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन भारत के केरल राज्य में पाये जाते हैं। इनमें मुख्यतया रोजबुड़, महोगनी और ताड़ के वृक्ष पाये जाते हैं।
#6. शुष्क पर्णपाती जंगल, गिर……….. में है? RRB Group-D 28-09-2018 (Shift-III) RRB Group-D 28-09-2018 ( Shift-I)
सही उत्तर – गुजरात
व्याख्या – वर्ष 1965 ई. में गिर राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना हुई। यह भारत के गुजरात राज्य के जूनागढ़ जिले में स्थित है। यह 257 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ उद्यान है।
#7. भारत में मैंग्रोव यन मुख्यतः इनमें से किस राज्य में पाए जाते हैं? RRB Group-D – 18/08/2022 (Shift-I)
सही उत्तर – पश्चिम बंगाल
व्याख्या – भारत में मैंग्रोव वन मुख्यतः पश्चिम बंगाल राज्य में ( लगभग 42% ) पाये जाते हैं। इसके बाद सर्वाधिक मैंग्रोव वन क्षेत्र क्रमशः गुजरात (लगभग 23% ) में जाये जाते हैं ।
#8. कौन-सा राज्य अपने चंदन काष्ठ उत्कीर्णन के लिए प्रसिद्ध है? (a) महाराष्ट्र (c) केरल (b) मध्य प्रदेश (d) कर्नाटक RRB J. E. -2014
सही उत्तर – कर्नाटक
व्याख्या – चंदन के उत्पादन में भारत का सर्वोच्च स्थान है। इसका आर्थिक महत्व भी है। यह पेड़ मुख्यतः कर्नाटक के जंगलों में मिलता है तथा भारत के अन्य भागों में भी कहीं-कहीं पाया जाता है।
#9. उष्णकटिबंधीय वर्षावन को ……..की साइलेंट घाटीमें पाया जा सकता है? RRB Group-D 26-09-2018 (Shift-III)
सही उत्तर – केरल
व्याख्या – उष्ण कटिबंधीय वर्षावन केरल की साइलेंट घाटी में पाया जाता है। साइलेंट घाटी केरल के पलक्कड़ जिले में नीलगिरी की पहाड़ियों में स्थित है जो विश्व विरासत स्थल के रूप में मान्य पश्चिमी घाट का हिस्सा है।
#10. ‘हूलुक गिब्बन’ (‘Hoolock Gibbon’) नामक जानवर कहाँ पाया जाता है? RRB NTPC 05.04.2016 (Shift-II)
सही उत्तर – अरुणाचल प्रदेश
व्याख्या – पूर्वोत्तर भारत में हूलुक गिब्बन ब्रह्मपुत्र नदी से दक्षिण और दिहांग नदी से पूर्व में मिलता है। यह सात राज्यों अरुणांचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैण्ड और त्रिपुरा में विस्तृत है।
#11. किस वर्तमान राज्य के कुछ हिस्सों में 400 वर्ष पहले ‘कुल्ह’ नामक नहर सिंचाई की एक स्थानीय प्रणाली विकसित की गई थी ? RRB Group-D- 11/10/2022 (Shift-III)
सही उत्तर – हिमाचल प्रदेश
व्याख्या – 400 वर्ष पूर्व हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में नहर सिचाई की स्थानीय प्रणाली का विकास हुआ
#12. कर्तन एवं दहन कृषि प्रणाली को भारत के किस राज्य में बेवर के रूप में जाना जाता है? RRB NTPC 19.01.2021 (Shift-II)
सही उत्तर – मध्य प्रदेश
व्याख्या – कर्तन एवं दहन प्रणाली एक प्रकार की स्थानांरण कृषि प्रणाली है। किसान पेड़ों और झाड़ियों को काटकर व उनको जलाकर जमीन को साफ करते है और उस जमीन पर खेती का कार्य करते हैं।
#13. विटीकल्चर (Viticulture) के द्वारा निम्न में से किस भारतीय राज्य में सर्वाधिक उत्पादन होता है? RRB NTPC 18.01.2021 (Shift-II)
सही उत्तर – महाराष्ट्र
व्याख्या – विटीकल्चर के द्वारा महाराष्ट्र में सर्वाधिक उत्पादन होता है । द्राक्षाकृषि (विटीकल्चर) अंगूर से सम्बन्धित उद्यान विज्ञान की शाखा है।
#14. भारत में श्वेत क्रांति मूलतः किस राज्य से शुरू हुई थी? RRB NTPC 09.01.2021 ( Shift-II)
सही उत्तर – गुजरात
व्याख्या – भारत में श्वेत क्रांति मूलतः गुजरात राज्य से शुरू हुई। गुजरात में कोऑपरेटिव सोसायटीज द्वारा सबसे पहले डेयरी डेवलपमेंट प्रोग्राम की स्थापना की गई।
#15. भारत में कॉफी का सबसे ज्यादा उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है? RRB J.E. (14.12.2014, Green paper)
सही उत्तर – कर्नाटक
व्याख्या – भारत में सर्वाधिक काँफी दक्षिण भारत में उगायी जाती है, जिसमें से कर्नाटक- 71%, केरल- 21% और तमिलनाडु – 5% का योगदान करता है।
#16. कौन सा भारतीय राज्य सोयाबीन का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है? RRB ALP & Tec. (17-08-18 Shift-I)
सही उत्तर – मध्य प्रदेश
व्याख्या – सोयाबीन उत्पादक शीर्ष राज्य है – मध्य प्रदेश ,राजस्थान,आंध्र प्रदेश,महाराष्ट्र,कर्नाटक
#17. केसर …………….. का एक उत्पाद है? RRB Group-D 27-11-2018 (Shift-I) RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-II)
सही उत्तर – जम्मू-कश्मीर
व्याख्या – केसर की खेती जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ तथा पम्पोर में की जाती है। कश्मीर में पायी जाने वाली करेवा मिट्टी केसर की खेती के लिए उपयुक्त है। इसका वानस्पतिक नाम क्रोकस सैटाइवस (Crocus Sativus ) है ।
#18. भारत का कौन सा राज्य जूट का अग्रणी उत्पादक है? RRB Group-D 06-12-2018 (Shift-III)
सही उत्तर – पश्चिम बंगाल
व्याख्या – भारत दुनिया भर में सबसे अधिक जूट उत्पादन करने वाला देश है। विश्व का लगभग 60 प्रतिशत जूट का उत्पादन भारत में होता है।
#19. भारत का कौन-सा राज्य गेहूँ का अग्रणी उत्पादक है? RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-II)
सही उत्तर – उत्तर प्रदेश
व्याख्या – उत्तर प्रदेश निम्न खाद्यानों के उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है- गेहूँ, जौ, गन्ना, आलू और मसूर ।
#20. भारत का कौन-सा राज्य गन्ने का अग्रणी उत्पादक है? RRB Group-D 04-12-2018 (Shift-III|)
सही उत्तर – उत्तर प्रदेश
व्याख्या – भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश तथा दूसरा स्थान महाराष्ट्र का है। गन्ना एक लम्बी अवधि एवं उच्च वर्षा की आवश्यकता वाली फसल है।
#21. भारत का कौन सा राज्य ज्वार का सबसे बड़ा उत्पादक है? RRB Group-D 05-12-2018 (Shift-III)
सही उत्तर – महाराष्ट्र
व्याख्या – भारत में ज्वार का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य महाराष्ट्र है तथा विश्व में ज्वार का सबसे बड़ा उत्पादक देश संयुक्त राज्य अमेरिका है
#22. किस राज्य में भारत का सबसे बड़ा कोयला भंडार है? RRB Group-D – 15/09/2022 ( Shift-I)
सही उत्तर – झारखंड
व्याख्या – भारत का सबसे बड़ा कोयला भंडार झारखंड (24.88%) में है। इसके बाद ओडिशा ( 24.60%), छत्तीसगढ | ( 20.18%) तथा पश्चिम बंगाल (9.57% ) का स्थान है।
#23. किस राज्य में 1901 के बाद से भारत में सबसे पुरानी ऑपरेटिंग तेल रिफाइनरी है? RRB Group-D – 15/09/2022 ( Shift-I)
सही उत्तर – असम
व्याख्या – डिगबोई (असम) तेल रिफाइनरी सबसे पुरानी तथा सबसे बड़ी परिचालन तेल रिफाइनरी है। इसकी स्थापना असम ऑयल कंपनी लिमिटेड द्वारा 1901 में की गयी थी।
#24. लौह-अयस्क की खान ‘बदामपहाड़’ किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC 23.07.2021 (Shift-II)
सही उत्तर – ओडिशा
व्याख्या – ओड़िशा, पूर्व में उड़ीसा (୨୦୧୧ तक आधिकारिक नाम), पूर्वी भारत में स्थित एक राज्य है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह आठवां सबसे बड़ा राज्य है
#25. भारत के इनमें से किस राज्य में यूरेनियम का सबसे बड़ा भंडार मौजूद है ? RRB NTPC 05.03.2021 (Shift-11 )
सही उत्तर – आंध्र प्रदेश
व्याख्या – यूरेनियम काले रंग का परमाणुवीय खनिज है जिसकी थी प्राप्ति आर्कियन एवं धारवाड़ शैलो से होती है। यूरेनियम को ‘मेटल ऑफ होप’ के नाम से जाना जाता है।
#26. भारत का कौन सा राज्य सोने का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है? RRB NTPC 30.12.2020 (Shift-I)
सही उत्तर – कर्नाटक
व्याख्या – कर्नाटक भारत में सबसे बड़ा सोने का उत्पादक राज्य है। यहां से पूरे देश का करीब 88.7 फीसदी सोना निकाला जाता है।
#27. भारत के किस राज्य में सबसे पुराना और सबसे बड़ा तेल क्षेत्र मौजूद है? RRB NTPC 09.03.2021 (Shift-I)
सही उत्तर – असम
व्याख्या – भारत का सबसे पुराना और सबसे बड़ा तेल उत्पादक क्षेत्र डिगबोई हैं। यह भारत के असम राज्य के तिनसुकिया जिलें में स्थित है। 1901 ई. में यहाँ एशिया की पहली रिफाइनरी को शुरू किया गया था ।
#28. भारत में मैंगनीज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन- सा है? RRB Group-D 25-09-2018 (Shift-III)
सही उत्तर – उड़ीसा
व्याख्या – भारत में मैंगनीज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य ओडिशा है। कर्नाटक राज्य की कोलार खान सोना उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
#29. कोलार गोल्ड फील्ड………….में स्थित है? RRB Group-D 12-11-2018 (Shift-III)
सही उत्तर – कर्नाटक
व्याख्या – कोलार गोल्ड फील्ड कर्नाटक में स्थित है। भारत में सोने का सर्वाधिक उत्पादन कर्नाटक राज्य में होता है। इस राज्य में सोने की खदानें धारवाड़, हासन और रायचूर जिले में स्थित है।
#30. सिंहभूम खान किस राज्य में स्थित हैं? RRB Group-D 07-12-2018 (Shift-III)
सही उत्तर – झारखंड
व्याख्या – सिंहभूमि खान झारखण्ड में स्थित है । सिंहभूम इस राज्य का सबसे पुराना जिला है। इस जिले के सिंहभूम खान में क्रोमाइट, मैग्नेटाइट, मैंगनीज, कच्चा लोहा इत्यादि खनिज पाए जाते हैं ।
#31. भारत में दूसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल उत्पादन का राज्य कौन सा है? RRB Group-D 10-10-2018 (Shift-II)
सही उत्तर – राजस्थान
व्याख्या – भारत में बॉम्बे हाई (महाराष्ट्र) देश का सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक है, जो कि अपतटीय क्षेत्र में शामिल है। बॉम्बे हाई के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल उत्पादक राज्य राजस्थान है।
#32. भारत में सबसे पुराना तेल क्षेत्र कौन से राज्य में स्थित हैं? RRB Group-D 22-09-2018 (Shift-I)
सही उत्तर – असम
व्याख्या – असम घाटी, तेल क्षेत्र भारत का सबसे महत्वपूर्ण एवं प्राचीन तेल क्षेत्र है । सर्वप्रथम असम में सन् 1837 में सेना के एक अधिकारी द्वारा तेल की खोज की गयी थी।
#33. किस राज्य में सर्वाधिक संख्या में कॉटन मिलें स्थित हैं और उनमें से अधिकांश कपड़े के बजाय सूत (yarn) का उत्पादन करती हैं? RRB NTPC 12.01.2021 (Shift-II)
सही उत्तर – तमिलनाडु
व्याख्या – अधिकांश कपड़े के बजाय सूत ह ( yarn) का उत्पादन करती है। भारत में कपास का सर्वाधिक उत्पादन न करने वाला राज्य गुजरात है तथा तेलंगाना और महाराष्ट्र का क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान है।
#34. एस्सार (Essar ) स्टील लिमिटेड, हजीरा………..में है। RRB Group-D 24-10-2018 (Shift-I)
सही उत्तर – गुजरात
व्याख्या – एस्सार स्टील लिमिटेड, गुजरात के सूरत जिले में हजीरा में स्थित है। यह पूर्णतः एकीकृत कार्बन स्टील कम्पनी है। जिसमें 10 MTPA स्टील बनाने की क्षमता है।
#35. सलेम स्टील प्लांट………..में स्थित है? RRB Group-D 12-12-2018 ( Shift-I)
सही उत्तर – तमिलनाडु
व्याख्या – सलेम स्टील प्लांट तमिलनाडु में स्थित है। सलेम इस्पात कारखाना स्टील अथॉरिटी ऑफ इण्डिया लिमिटेड की विशेष इस्पात उत्पादन करने वाली एक यूनिट है।
#36. पानीपत रिफाइनरी किसके अंतर्गत आती है? RRB NTPC 05.04.2016 (Shift-I)
सही उत्तर – IOCL
व्याख्या – पानीपत रिफाइनरी आईओसीएल (IOCL) के अन्तर्गत आती है। यह रिफाइनरी हरियाणा के पानीपत के ‘बहोली’ नामक गाँव में स्थित है।
#37. ऐश्वर्य ऑयल फील्ड………….में है। RRB Group-D 08-10-2018 (Shift-III)
सही उत्तर – राजस्थान
व्याख्या – यह भारत में दूसरी सबसे बड़ी तेल क्षेत्र की खोज है। यहाँ पर तेल का उत्पादन मार्च, 2013 से शुरू हुआ जो कि 30,000 बैरल प्रतिदिन था।
#38. भारत का पहला वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र, तारापुर निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC (Stage-2) 12/06/2022 ( Shift-II)
सही उत्तर – महाराष्ट्र
व्याख्या – तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन तारापुर, महाराष्ट्र में स्थित है। यह 28 अक्टूबर 1969 को चालू किया गया भारत का पहला वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा केन्द्र था ।
#39. साहा नाभिकीय भौतिक संस्थान कहाँ स्थित है? RRB NTPC Stage Ist 19.01.2017 ( Shift-III)
सही उत्तर – पश्चिम बंगाल
व्याख्या – साहा नाभिकीय भौतिकी संस्थान पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में स्थित है। यह संस्थान प्रसिद्ध भारतीय भौतिकशास्त्रीय डा. मेघनाद साहा के नाम पर है।
#40. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य में नाभिकीय संयंत्र (nuclear plant) स्थित नहीं है? RRB NTPC 02.03.2021 ( Shift-II)
सही उत्तर – बिहार
व्याख्या – भारत में 22 नाभिकीय संयंत्र 7 विभिन्न जगहों पर कार्य कर रहे है। इन सात जगहों में काकरापारा (गुजरात), कलपक्कम व कुडनकुलम (तमिलनाडु), नरौरा (उ0प्र0), कैगा (कर्नाटक), तारापुर (महाराष्ट्र) तथा रावतभाटा (राजस्थान) में अवस्थित है।
#41. नरौरा परमाणु विद्युत केंद्र कहां स्थित है? RRB NTPC 04.03.2021 (Shift-I)
सही उत्तर – उत्तर प्रदेश
व्याख्या – नरौरा परमाणु ऊर्जा केन्द्र उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में स्थित है। हरियाणा के गोरखपुर में परमाणु ऊर्जा केन्द्र निर्माणाधीन है।
#42. कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र कौन से राज्य में स्थित है? RRB NTPC 31.03.2016 (Shift-I)
सही उत्तर – तमिलनाडु
व्याख्या – कुडनकुलम् परमाणु ऊर्जा संयंत्र तमिलनाडु राज्य में 7 स्थित है। इसका निर्माण 2002 में आरम्भ हुआ तथा 13 जुलाई, 2013 से इसकी प्रथम इकाई में परमाणु विखण्डन आरम्भ हुआ ।
#43. निम्नलिखित में से किस राज्य में सड़क घनत्व सर्वाधिक है? RRB NTPC 14.03.2021 (Shift-I)
सही उत्तर – केरल
व्याख्या – सड़क घनत्व के मामले में प्रथम स्थान पर केरल तथा द्वितीय स्थान पर त्रिपुरा है ।
#44. ‘जोजिला टनल प्रोजेक्ट’ कहाँ स्थित है? RRB NTPC 30.12.2020 ( Shift-I)
सही उत्तर – जम्मू और कश्मीर
व्याख्या – अक्टूबर 2020 में केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू कश्मीर में जोजिला सुरंग के निर्माण की |
#45. निम्नलिखित में से किस राज्य में रेलवे लाइनों की लंबाई ( किलोमीटर में) सबसे अधिक है? RRB NTPC 18.01.2021 ( Shift-I)
सही उत्तर – उत्तर प्रदेश
व्याख्या – उत्तर प्रदेश में रेलवे लाइनों की लंबाई भारत के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक है। वर्ष 2019 तक के आँकड़ों अनुसार उत्तर प्रदेश में रेल लाइनों की लम्बाई 8800 किलोमीटर से अधिक है ।
#46. पीर पंजाल रेलवे सुरंग में स्थित है? RRB ALP & Tec. (Us 08-18 Shift-I)
सही उत्तर – जम्मू-कश्मीर
व्याख्या – भारत के जम्मू कश्मीर राज्य के बनिहाल कस्बे से उत्तर में हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला से निकलती है। इसका निर्माण 26 जून, 2013 को पूरा हुआ।
#47. भारत का राष्ट्रीय जलमार्ग-3 किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC 31.01.2021 (Shift-I)
सही उत्तर – केरल
व्याख्या – केरल भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम है। मलयालम यहां की मुख्य भाषा है।
#48. भारत का एकमात्र नौसेना विमानन संग्रहालय (Naval Aviation Museum ) इनमें से किस राज्य में स्थित है? RRB NTPC 01.04.2021 ( Shift-II)
सही उत्तर – गोवा
व्याख्या – भारत का एक मात्र नौसेना विमानन संग्रहालय (Naval | Aviation Museum ) गोवा राज्य में वास्को डी गामा से 6 किलोमीटर की दूरी पर बोलमालो में स्थित है। यह संग्रहालय भारतीय वायु सेना के विकास को प्रदर्शित करता है ।
#49. उस भारतीय राज्य का नाम बताइए, जहां चार अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं? RRB NTPC 12.03.2021 (Shift-I)
सही उत्तर – केरल
व्याख्या – भारत के केरल राज्य में 4 अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं। इनके नाम कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोचीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कोझिकोड अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, तथा त्रिवेंद्रम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है।
#50. यदि आप जॉली ग्रांट हवाई अड्डे पर उतरते हैं, तो आप ……….में हैं? RRB Group-D 16-11-2018 (Shift-III)
सही उत्तर – उत्तराखंड
व्याख्या – जॉली ग्रांट हवाई अड्डा उत्तराखंड के देहरादून में स्थित है । उत्तराखंड के मंत्रिमंडल ने इस एयरपोर्ट का नाम ‘अटल बिहारी वाजपेयी’ के नाम पर रखने का फैसला किया है।


