indian geography quiz in hindi 2

Antarrashtriya Seema se Question

Results

#1. निम्नलिखित भारतीय द्वीपों में से कौन-सा द्वीप भारत एवं श्रीलंका के मध्य है?

सही उत्तर – रामेश्वरम्

व्याख्या – रामेश्वरम हिंदुओं का एक पवित्र तीर्थ है। यह तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है।

#2. भारत की मुख्य भूमि की दक्षिणी सीमा है-

सही उत्तर – 8°4′ उत्तरी अक्षांश

व्याख्या – भारतीय संघ का दक्षिणी बिंदु – ‘इंदिरा प्वाइंट’ 2004 में सुनामी के दौरान समुद्र के पानी में डूब गया था।

#3. किस राज्य में सड़कों की लम्बाई सबसे अधिक है?

सही उत्तर – महाराष्ट्र

व्याख्या – महाराष्ट्र में सड़कों की लंबाई सबसे अधिक है। Note : 31 मार्च 2011 तक महाराष्ट्र में सड़कों की लंबाई सर्वाधिक 410521 किमी. है।

#4. मंदाकिनी किस नदी की सहायक नदी है?

सही उत्तर – गंगा

व्याख्या – मन्दाकिनी नदी भारत के उत्तराखण्ड राज्य में बहने वाली एक हिमालयाई नदी है।

#5. भारत की प्रादेशिक जल सीमा समुद्र तट से कितने समुद्री मील की दूरी तक है?

सही उत्तर – 12 मील

व्याख्या – भारत की प्रादेशिक जल सीमा उसकी तट रेखा से 12 समुद्री मील ( 1 समुद्री मील = 1.85200 km ) अंदर समुद्र तक है ।



#6. लोकटक झील, जिस पर जल-विद्युत परियोजना का निर्माण किया गया था, किस राज्य में स्थित है?

सही उत्तर – मणिपुर

व्याख्या – लोकताक झील भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित मणिपुर राज्य की एक झील है।।

#7. भारत का दक्षिणतम स्थान इन्दिरा प्वाइण्ट निम्नलिखित में से कहाँ स्थित है ?

सही उत्तर – अंडमान-निकोबार द्वी० स०

व्याख्या – यह बिन्दु पहले पिग्मेलियन पोइंट और पार्सन्स पोइंट के नाम से जाना जाता था। 30 अप्रैल 1972 को यहाँ प्रकाशस्तम्भ का उद्घाटन हुआ।

#8. उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्र में एक नाली जमीन कितने वर्गमीटर के बराबर होती है?

सही उत्तर – 200 के

व्याख्या – 1 नाली लगभग 2160 वर्ग फुट के बराबर है।

#9. लक्षद्वीप समूह के द्वीपों की उत्पत्ति निम्नलिखित में से किस प्रकार हुई है-

सही उत्तर – प्रवाल उत्पत्ति से

व्याख्या – प्रवाल मुख्य रूप से प्रशांत महासागर में स्थित माइक्रोनेशिया, वानुआतु, पापुआ न्यू गिनी में भी प्रवाल पाए जाते हैं।

#10. भारत का एकमात्र शीत मरूस्थल है-

सही उत्तर – लद्दाख

व्याख्या – शीत मरुस्थल वह होता है जो शीत जगहों पर पाया जाता हैं और यह गर्म मरुस्थल की एकदम अलग प्रतिकृति होती है।



Quiz 1 | Quiz 2 | Quiz 3 | Quiz 4 | Quiz 5

TELEGRAM_GOVTFEVER

Antarrashtriya Seema se Question

India GK

Leave a Comment