मोर्य साम्राज्य से महत्वपूर्ण प्रश्न

Maurya Samrajya MCQ In Hindi

Results

#1. चन्द्रगुप्त मौर्य के समय पाटलिपुत्र का नगर प्रशासन एक समिति द्वारा संचालित था, जिसके सदस्यों की संख्या थी?

सही उत्तर – 30

व्याख्या – पाटलिपुत्र नगर का शासन एक नगर परिषद जिसमें ३० सदस्य थे। ये तीस सदस्य पाँच-पाँच सदस्यों वाली छः समितियों में बंटे होते थे।

#2. कौन चन्द्रगुप्त द्वितीय की राजसभा में एक नवरत्न नहीं था?

सही उत्तर – फाह्यान

व्याख्या – चन्द्रगुप्त द्वितीय के दरबार में रहने वाले प्रमुख विद्वान वराहमिहिर, धन्वन्तरि, ब्रह्मगुप्त, वररुचि आदि थे। – चन्द्रगुप्त द्वितीय के शासनकाल में चीनी बौद्ध यात्री फाह्यान भारत आया था।

 

#3. अशोक द्वारा स्थापित सबसे सुरक्षित स्तंभ कौन-सा है?

सही उत्तर – लौरिया-नंदनगढ़

व्याख्या – चम्पारण (बिहार) में अशोक द्वारा स्थापित स्तंभ लेख लौरिया नंदनगढ़ सबसे सुरक्षित है। – इस स्तंभ के शीर्ष पर सिंह और इसके फलकों को सजाने के लिए हंसों की एक पंक्ति है।

 

#4. झीलों, बांधों और सिंचाई प्रणाली को किसके के समय में बड़े पैमाने पर बनाया गया था ?

सही उत्तर – चंद्रगुप्त मौर्य

व्याख्या – चंद्रगुप्त ने अपने जीवन के अंत में जैन धर्म को अपनाया

 

#5. अशोक के शिलालेख किस लिपि में लिखे गए थे?

सही उत्तर – ब्राह्मी

व्याख्या – इस शिलालेख को ब्रिटिश पुरातत्वविद् और इतिहासकार जेम्स प्रिंसेप ने पढ़ा था

 

 



#6. पुष्यमित्र शुंग द्वारा मारा जाने वाला अंतिम मौर्य शासक था ?

सही उत्तर – बृहद्रथ

व्याख्या – बृहद्रथ की हत्या 185 ईसा पूर्व में उनके सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने की थी

 

 

#7. महापद्म नंद ने किस राज्य पर शासन किया ?

सही उत्तर – मगध

व्याख्या – 345-321 ईसा पूर्व से उत्तरी भारत में मगध पर नंद राजवंश का शासन था

 

 

#8. निम्नलिखित में से किस ग्रंथ में सेल्यूकस निकेटर एवं चन्द्रगुप्त मौर्य के बीच हुए युद्ध व संधि का उल्लेख मिलता है?

सही उत्तर – मुद्राराक्षस

व्याख्या – सेल्यूकस ने हारने के बाद अपनी पुत्री हेलेना का विवाह चन्द्रगुप्त मौर्य से किया था। इस युद्ध व विवाह का उल्लेख ‘एप्पियोनस’ ने किया था एवं संधि की शर्तों का उल्लेख स्ट्रेबो ने किया था

 

 

#9. निम्नलिखित में से किस राजा को ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि दी गई थी?

सही उत्तर – चंद्रगुप्त II

व्याख्या – इन्होने शकों पर विजय होकर विक्रमादित्य की उपाधि धारण की थी

 

#10. निम्नलिखित में से किस यूनानी लेखक ने चन्द्रगुप्त मौर्य की सेना को ‘डाकुओं का गिरोह’ कहा है?

सही उत्तर – जस्टिन

व्याख्या – इसके अलावा प्लूटार्क के अनुसार चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपनी 6 लाख की सेना से पूरे जम्बू द्वीप को रौंद डाला था।

 



#11. मौर्योत्तर काल के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

सही उत्तर – सेंट थॉमस के अधीन भारत में ईसाई मिशनरी गोंडोफर्निस के दरबार में आया।

व्याख्या – 1-शक शासन के संस्थापक मौस था 3 – कुषाण वंश के संस्थापक कडफिसेस प्रथम थे 4 -मेनेंडर ने बौद्ध धर्म अपनाया।

 

Finish

QUIZ 1 I QUIZ 2 I QUIZ 3 I QUIZ 4 I QUIZ 5 I

TELEGRAM_GOVTFEVER

Maurya Samrajya MCQ In Hindi

India GK

Leave a Comment