गुप्त-काल से सम्बन्धित क्विज 4

Bharat ka Swarnim Kal Kaunsa Hai

Results

#1. निम्नलिखित में से किस अभिलेख के अनुसार स्कन्दगुप्त ने अपने गर्वनर व उसके पुत्र की देखरेख में सुदर्शन झील का पुनः निर्माण करवाया था?

सही उत्तर – जूनागढ़ अभिलेख

#2. ब्रह्मगुप्त के संदर्भ में विचार कर सही कथन का चयन कीजिए कथन- बह्मगुप्त ने रसचिकित्सा सिद्धांत की रचना की थी। कथन-|| बह्मगुप्त प्रथम ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत प्रस्तुत किया था।

सही उत्तर – कथन-|| सही है।

#3. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

सही उत्तर – गुप्तकालीन मंदिरों में शिखर का प्रयोग नहीं किया जाता था।

गुप्तकालीन मंदिरों में शिखरों का प्रयोग पहली बार हुआ था।

#4. निम्नलिखित में से किस गुप्त शासक के अभिलेख बांग्लादेश से भी प्राप्त हुए है?

सही उत्तर – कुमारगुप्त -1

कुमारगुप्त प्रथम ऐसा शासक था जिसके अभिलेख बंगाल (बांग्लादेश) से भी प्राप्त हुए हैं।

#5. गुप्तों पर “पुष्यमित्रों” के आक्रमण का उल्लेख किस अभिलेख में मिलता है?

सही उत्तर – भीतरी अभिलेख

भीतरी अभिलेख से पता चलता है कि कुमारगुप्त के अंतिम समय में “पुष्यमित्रों” का आक्रमण हुआ था।



#6. निम्नलिखित में से नालंदा विहार की स्थापना किस गुप्त शासक के शासनकाल में हुई थी?

सही उत्तर – कुमारगुप्त-1

#7. निम्नलिखित में से गुप्तकाल का कौन-सा अधिकारी वर्तमान के I.A.S. अधिकारी के समान था?

सही उत्तर – कुमारामात्य

कुमारामात्य – सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी – वर्तमान के I.A.S. अधिकारी के समान था।

#8. समुद्रगुप्त को किस अभिलेख में प्रसन्न होने पर कुबेर के समान रूष्ट (क्रोधित) होने पर यमराज के समान बताया है?

सही उत्तर – एरण अभिलेख

समुद्र को शरण अभिलेख में प्रसन्न होने पर कुबेर के समान रूष्ट होने पर यमराज के समान बताया है।

#9. निम्नलिखित में से किस गुप्त शासक को लिच्छवी दौहित्र कहा जाता है?

सही उत्तर – समुद्रगुप्त

लिच्छवी दौहित्र समुद्रगुप्त को कहा जाता है। समुद्रगुप्त ने 6 प्रकार के सोने के सिक्के चलाए लिच्छवी दौहित्र की उपाधि सिक्कों से प्राप्त होती है।

#10. निम्नलिखित में से “समुद्रगुप्त” की प्रयाग प्रशस्ति का रचयिता कौन था?

सही उत्तर – हरिषेण

रचयिता – हरिषेण – उत्कीर्ण – तिलभट्ट – भाषा – संस्कृत – लिपि – ब्राह्मीलिपि



#11. निम्नलिखित में से किस स्थान से सर्वाधिक गुप्तकालीन सिक्के मिले है?

सही उत्तर – बयाना

गुप्तकालीन सिक्कों के सर्वाधिक ढेर बयाना(भरतपुर) से मिले हैं। – गुप्तकालीन सिक्कों से हमें यह ज्ञात होता है कि गुप्त शासक शैव/ वैष्णव धर्म के अनुयायी थे।

#12. गुप्तकाल में ब्राह्मणों को जो कर मुक्त भूमि दान दी जाती थी उसे क्या कहाँ जाता है?

सही उत्तर – अग्रहार

ब्राह्मणों को मंदिर निर्माण व शिक्षण संस्थान के निर्माण हेतु दी जाने वाली कर मुक्त भूमि को अग्रहार कहा जाता है।

#13. निम्नलिखित में से गुप्तकाल में अस्थाई किसानों से वसूल किया जाने वाला कर है?

सही उत्तर – उपरिकर

उद्रेग- स्थायी किसानों से लिया जाने वाला राजस्व कर। उपरिकर- अस्थाई किसानों से लिया जाने वाला कर योग-राजा को प्रतिदिन दी जाने वाली भेंट – विष्ठि- बेगारी कर

#14. इनमें से कौन-सा गुप्तकालीन मूर्तिकला का प्रमुख केन्द्र हैं?

सही उत्तर – उपर्युक्त सभी

गुप्तकालीन मूर्तिकला के तीन प्रमुख केन्द्र थे1. मथुरा – इसमें खड़े हुए बुद्ध की प्रतिमा है। 2. सारनाथ – इसमें बैठे हुए बुद्ध की प्रतिमा है। 3. पाटलिपुत्र – सुल्तानगंज (बिहार) से बुद्ध की 7.5 फीट ऊँची ताँबे की प्रतिमा प्राप्त हुई है।

#15. गुप्तकालीन मंदिरों में द्वारपाल के रूप में किसका अंकन मिलता है?

सही उत्तर – गंगा व यमुना

गुप्तकालीन मंदिरों में द्वारपाल के रूप में मकरवाहिनी: – गंगा व कुम्रवाहिनी: यमुना का अंकन मिलता है। – गुप्तकालीन मंदिरों के गृभग्रह का भीतरी भाग सादा होता था। – गुप्तकालीन मंदिरों में प्रदक्षिणापथ होता था।



#16. चाँदी के सिक्के चलाने वाला प्रथम गुप्तकालीन शासक कौन था?

सही उत्तर – चन्द्रगुप्त द्वितीय

चाँदी के सिक्के चलाने वाला प्रथम गुप्तकालीन शासक चन्द्रगुप्त द्वितीय था। – चन्द्रगुप्त द्वितीय ने शकों को पराजित करने के उपलक्ष में ‘विक्रमादित्य’ की उपाधि धारण की तथा व्याघ्र प्रकार के चाँदी के सिक्के चलाए थे।

#17. भारत में पहली बार किस मंदिर के शिखर में महराबों का प्रयोग किया गया था?

सही उत्तर – भीतरगाँव का विष्णु मंदिर
व्याख्या – 

#18. द्रविड़ शैली में निर्मित मंदिरों के विशाल प्रवेश को क्या कहा जाता है?

सही उत्तर – गोपुरम

व्याख्या – द्रविड़ शैली में निर्मित मंदिरों के विशाल प्रवेश द्वार को गोपुरम कहा जाता है। – द्रविड़ शैली दक्षिण भारत में प्रचलित थी। – मंदिरों का आकार पिरामिड के समान होता था।

#19. इनमें से किस अभिलेख में सर्वप्रथम सती प्रथा का उल्लेख है?

सही उत्तर – एरण अभिलेख

व्याख्या –   भानुगुप्त के एरण अभिलेख में सर्वप्रथम सती प्रथा का उल्लेख मिलता है। – हूणों के साथ युद्ध में भानुगुप्त के सेनापति ‘गोपराज’ की पत्नी के सती होने का उल्लेख मिलता है। – भारतीय इतिहास में सती होने का प्रथम प्रमाण मिलता है  

#20. चन्द्रगुप्त प्रथम द्वारा प्रचलित गुप्त संवत् का उल्लेख सर्वप्रथम किस लेख में मिलता है?

सही उत्तर – मथुरा स्तम्भलेख

व्याख्या –  1 चन्द्रगुप्त प्रथम द्वारा प्रचलित गुप्त संवत का उल्लेख सर्वप्रथम मथुरा स्तम्भ लेख में मिलता है।

2 इस लेख में जैन तीर्थकरों का भी उल्लेख मिलता हैं। 

3 मथुरा स्तम्भ लेख चन्द्रगुप्त द्वितीय के समय का है।



#21. पूना ताम्रपत्र का निर्माण किसके द्वारा करवाया गया था?

सही उत्तर – प्रभावती गुप्त

व्याख्या –   पूना ताम्रपत्र का निर्माण चन्द्रगुप्त द्वितीय की पुत्री प्रभावती गुप्त द्वारा करवाया गया था – पूना ताम्रपत्र से निम्न उल्लेख की जानकारी मिलती है1. धरण गौत्र का उल्लेख मिलता है। 2. शकों पर विजय का उल्लेख मिलता हैं। 3. वाकाटकों के साथ गठबंधन का उल्लेख मिलता है।

#22. गुप्तकाल का वह एकमात्र शासक कौन है जिसके ताम्रपत्र बांग्लादेश से भी प्राप्त हुए है?

सही उत्तर – कुमारगुप्त प्रथम

व्याख्या –  कुमारगुप्त प्रथम ऐसा शासक था जिसके तीन ताम्रपत्र बांग्लादेश से मिलते हैं  1. दामोदरपुर 2. धनदेह 3 वैग्राम ताम्रपत्र 

#23. समुद्रगुप्त की प्रयाग-प्रशस्ति का रचयिता कौन था?

सही उत्तर – हरिषेण

व्याख्या – समुद्रगुप्त की प्रयाग-प्रशस्ति का रचयिता हरिषेण था

Finish

 

Quiz 1 | Quiz 2 | Quiz 3 | Quiz 4 | Quiz 5 |  

TELEGRAM_GOVTFEVER

Bharat ka Swarnim Kal Kaunsa Hai

India GK

Leave a Comment