भारत की प्राचीन सभ्यता से सम्बन्धित क्विज 3

Hadappa Sabhyata Mcq in hindi with answers

 

Results

#1. सिन्धु सभ्यता में सबसे अधिक किस जाति के लोगों के पाये जाने की सम्भावना पाई गयी है ?

सही उत्तर – भूमध्यसागरीय

सबसे अधिक हड़प्पाई लोग भूमध्यसागरीय ( द्रविड़ ) जाति के थे ।

#2. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से सर्वाधिक मोहरें प्राप्त हुई है?

सही उत्तर – मोहनजोदड़ो

हड़प्पा से प्राप्त मोहरें सेलखड़ी (स्टेटाइड) से निर्मित थी, जिन पर एक शृंगी बैल, हिरण, कूबड़दार बैल व पशुपतिनाथ का अंकन मिलता

#3. निम्नलिखित में से कौन-सा सिन्धु स्थल समुद्र से जुड़ा हुआ है ?

सही उत्तर – लोथल

लोथल की सबसे प्रमुख उपलब्धि जहाजों की गोदी (Dock Yard) है, जिससे इस नगर से प्रसिद्ध बन्दरगाह होने का पता चलता है।

#4. हरियाणा के किस स्थल से स्वर्ण आभूषण प्राप्त हुए है?

सही उत्तर – भर्राना

हाल ही में हरियाणा के भर्राना नामक स्थान से स्वर्ण आभूषण प्राप्त हुए है।

#5. मोहनजोदड़ो की प्रसिद्ध मुहर पर देवता किन पशुओं से घिरे थे ?

सही उत्तर – सिंह, गैंडा, बैल, घड़ियाल

मोहनजोदड़ो से प्राप्त एक मुहर पर एक साधू का चित्र मिला है जो पद्मासन मुद्रा में विराजमान है जिसे पशुपति शिव की संज्ञा दी गयी है।



#6. प्राचीन सभ्यता के किस स्थल से कब्रिस्तान R-37 के साक्ष्य मिले है?

सही उत्तर – हड़प्पा

हड़प्पा से दो प्रकार के कब्रिस्तान के साक्ष्य मिले है, जिन्हें क्रमश: कब्रिस्तान – व कब्रिस्तान R-37 कहा गया।

#7. सिंधु सभ्यता के लोगों का प्रिय पशु किसे माना जाता है?

सही उत्तर – बैल

सैंधव सभ्यता को कृषि प्रधान माना जाता है। यहाँ के लोग लकड़ी के हल का प्रयोग करते थे, जिसे बैल के माध्यम से जोता जाता था

#8. सिंधु सभ्यता सभ्यता का विस्तार उत्तर से दक्षिण की ओर है –

सही उत्तर – मांडा से दैमाबाद

मांडा (जम्मू कश्मीर) में नदी के तट से दक्षिण में दैमाबाद (महाराष्ट्र) में प्रवरा नदी तक था तथा पश्चिम में सुत्कांगेडोर (ब्लूचिस्तान) में दाश्क नदी के तट से आलमगीरपुर (उत्तरप्रदेश) में हिण्डन नदी के तट तक था

#9. ‘पशुपति शिव’ चित्रित मोहर सैंधव सभ्यता के किस स्थल से प्राप्त हुई है?

सही उत्तर – मोहनजोदड़ो

पशुपतिनाथ शिव चित्रित मोहर को जॉन मार्शल ने आद्यतम् शिव की संज्ञा दी है,इस मुद्रा में एक तीन मुख वाले देवता का अंकन किया हुआ है, जिसके चारों ओर हाथी, भैंसा, व्याध्र व बैल का अंकन मिलता है

#10. मलेरिया के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त किये गये हैं ?

सही उत्तर – मोहनजोदड़ो

के. यू. आर. कनेडी ने ऐसा दावा किया है कि मोहनजोदड़ो से मलेरिया के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।



#11. भारत में सर्वाधिक हड़प्पा सभ्यता के स्थल किस राज्य में स्थित है?

सही उत्तर – गुजरात

गुजरात में स्थित प्रमुख हड़प्पा स्थल – लोथल, धौलावीरा, रंगपुर, रोजड़ी, देशलपुर, भगतराव, सुरकोटड़ा, प्रभासपतन।

#12. सी. जे. थाम्प्सन किस देश के भूवैज्ञानिक हैं ?

सही उत्तर – डेनमार्क

सी. जे. थॉम्प्सन ने अध्ययन की सुविधा के लिए 1816 ई. में मानव के इतिहास को तकनीकी आधार पर तीन भागों में 1. पाषाण काल, 2. धातु काल, 3. लौह काल में बाँटा है।

#13. सिंधु घाटी सभ्यता की लिपी में कितने मूल चिन्ह थे?

सही उत्तर – 64

इस लिपी को सर्पिलाकार और गौमुत्री भी कहा जाता है। इस लिपी में पहली पंक्ति दायीं ओर से तथा दूसरी पंक्ति बायीं ओर से प्रारंभ होती थी

#14. ‘बड़ागाँव’ नामक हड़प्पा स्थल निम्न में से राज्य में स्थित है?

सही उत्तर – उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश में स्थित हड़प्पा स्थल-आलमगीरपुर, बड़ागाँव, हुलास

#15. भारत में सबसे पहले किसने पाषाणयुगीन सभ्यता पर अनुसन्धान प्रारम्भ किया ?

सही उत्तर – राबर्ट ब्रूसफूट

1863 ई. में मद्रास के पल्लवरम से राबर्ट ब्रूसफूट को पहला भारतीय पुरापाषाण मिला



#16. स्त्री के गर्भ से निकलते हुए पौधे की मृणमूर्ति निम्न में से किस स्थल से प्राप्त हुई है?

सही उत्तर – हड़प्पा

जिसे हड़प्पावासियों ने ऊर्वरकता देवी (पृथ्वी देवी) कहा है।

#17. हड़प्पा सभ्यता का एकमात्र ऐसा स्थल कौनसा था, जिसके घरों के दरवाजे मुख्य सड़क की ओर खुलते थे?

सही उत्तर – लोथल

हड़प्पा सभ्यता के घरों के दरवाजे एक – दूसरे के आमने-सामने गलियों में खुलते थे, लेकिन लोथल एकमात्र ऐसा स्थल था, जिसके घरों के दरवाजे मुख्य सड़क की ओर खुलते थे।

#18. धौलावीरा की खोज किसके द्वारा की गई थी?

सही उत्तर – जगपति जोशी

धौलावीरा गुजरात में स्थित है। इसकी खोज 1967-68 में जगपति जोशी के द्वारा की गई थी। इसका उत्खनन रविन्द्र सिंह बिस्ट ने 1991 में करवाया।

#19. निम्न में से कौनसा सिंधु घाटी सभ्यता स्थल ब्लूचिस्तान में नहीं है?

सही उत्तर – शोर्तगोई

ब्लूचिस्तान में स्थित स्थल – मेहरगढ़, रानाघुड़ई, कुल्ली, सुत्कांगेडोर, क्वेटा घाटी, डाबरकोट, बालाकोट, किली गुलमुहम्मद

#20. अफगानिस्तान स्थित सिंधु सभ्यता के स्थल हैं–

सही उत्तर – इनमें से सभी

अफ़ग़ानिस्तान में स्थित ‘मुंडीगाक’ और ‘सोर्तगोई’ दो पुरास्थल हैं



Previous
Finish

Quiz 1 | Quiz 2 | Quiz 3 | Quiz 4 | Quiz 5

Hadappa Sabhyata Mcq in hindi with answers

India GK

Leave a Comment


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u499006884/domains/govtfever.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u499006884/domains/govtfever.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481