भारत के महाजनपदो से प्रश्न 2

Mahajanapadas Question in Hindi

Results

#1. “सर्वेक्षत्रान्तक” किस शासक को कहा जाता है?

सहीं उत्तर – महाद्मनंद

महापद्मनंद को परशुराम की भांति”सर्वेक्षत्रान्तक” व “सर्वक्षयान्तक” कहा जाता है। सर्वक्षयान्तक से तात्पर्य है क्षत्रियों का विनाश करने वाला। महापद्मनंद ने “पृथ्वी को क्षत्रियों से विहीन करने की शपथ ली थी।

#2. किस विद्वान ने कहा कि “ सिकन्दर भारत में आया तो तूफान की तरह था, लेकिन आँधी की तरह लौट गया ?

सहीं उत्तर – प्रोफेसर राय चौधरी

प्रोफेसर राय चौधरी ने कहा कि “सिकन्दर भारत में आया तो तूफान की तरह था, लेकिन आँधी की तरह लौट गया।” सिकन्दर ने 326 ई.पू. में पोरस को पराजित किया परन्तु सिकन्दर की सेना ने नंदो की विशाल सेना से डरकर व्यास नदी पार करने से मना कर दिया

#3. “रथमूसल” व महाशिलाकंटक” हथियारों का प्रयोग किस शासक ने किया?

सहीं उत्तर – अजातशत्रु

अजातशत्रु ने “रथमूसल” व “महाशिलाकंटक “हथियारों का प्रयोग किया था। अजातशत्रु ने वज्जि संघ को पराजित करने हेतु इन हथियारों का प्रयोग किया था

#4. अजातशत्रु किसकी सहायता से लिच्छवियों को पराजित करने में सफल रहा?

सहीं उत्तर – वत्सकार

अजातशत्रु अपने मंत्री वत्सकार की सहायता से यह लिच्छवियों को पराजित करने में सफल रहा था। अजातशत्रु ने योजना बनाकर वत्सकार का दिखावे हेतु अपमान किया, वत्सकार ने चेटक की शरण ली तथा विश्वास जीतकर धोखा दिया

#5. इनमें से किस शासक को “कुणिक” नाम से भी जाना जाता है?

सहीं उत्तर – अजातशत्रु

अजातशत्रु को कुणिक नाम से भी जाना जाता है। अजातशत्रु ने अपने पिता बिम्बिसार की 491 ई. पू. में हत्या कर शासक बना था।



#6. “जीवक”किस शासक के दरबार में निवास करते थे?

सहीं उत्तर – बिम्बिसार

राजवैध जीवक” बिम्बिसार के दरबार में निवास करते थे बिम्बिसार ने राजवैध जीवक को अंवति के शासक चंड प्रद्योत की सेवा में भेजा था जिसने चंड प्रद्योत को पाण्डु रोग से मुक्त करवाया था।

#7. बृहद्रथ की मृत्यु के बाद मगध का शासक कौन बना ?

सहीं उत्तर – जरासंध

बृहद्रथ की मृत्यु के बाद जरासंध शासक बना। श्रीमद् भगवद् पुराण के अनुसार जरासंध ने भगवान श्रीकृष्ण को 17 बार पराजित किया। जरासंध पाण्डु पुत्र भीम के हाथो मल्ल युद्ध में मारा गया।

#8. बृहद्रथ वंश की राजधानी कौन-सी है?

सहीं उत्तर – गिरिव्रज

बृहद्रथ वंश की राजधानी गिरिव्रज थी। बृहद्रथ वंश का संस्थापक बृहद्रथ था। बृहद्रथ राजवंश मगध का प्रथम राजवंश था।

#9. कुरू महाजनपद की राजधानी थी?

सहीं उत्तर – इन्द्रप्रस्थ

महाजनपद राजधानी वर्तमान क्षेत्र अंग काशी चंपा वाराणसी श्रावस्ती/ mmam भागलपुर (बिहार) वाराणसी (उत्तरप्रदेश) कौशल अवध (उत्तर प्रदेश)

#10. महाभारत व पुराणों में मगध पर शासन करने वाला प्रथम राजवंश कौन-सा बताया गया है?

सहीं उत्तर – बृहद्रथ वंश

महाभारत व पुराणों में मगध पर शासन करने वाला प्रथम राजवंश, बृहद्रथ वंश बताया गया हैं। जैन साहित्य में मगध के प्रथम शासक का नाम- प्रेमगंद बताया गया मगध की वर्तमान स्थिति-दक्षिणी बिहार में पटना व गया क्षेत्र है।



#11. निम्नलिखित में से किस वंश को पितहंता वंश के नाम से जाना जाता है?

सहीं उत्तर – हर्यक वंश

हर्यक वंश को पितृहंता वंश के नाम से जाना जाता है। – इसके वंश के शासक अजातशत्रु ने अपने पिता बिम्बिसार की हत्या, उदायिन ने अपने पिता अजात शत्रु की हत्या, अनिरूद्ध ने अपने पिता उदायिन की हत्या की थी।

#12. अजातशत्रु ने लिच्छिवियों पर विजय के दौरान निम्न में से किस हथियार का प्रयोग किया था?

सहीं उत्तर – शिलाकण्टक व रथमूसल

अजातशत्रु ने अपने मंत्री वस्सकार (वत्सकार) की सहायता से लिच्छिवियों (वैशाली वज्जी संघ) को पराजित किया था तथा विजय के दौरान रथमूसल व शिलाकण्ठक जैसे हथियारों का प्रयोग किया था।

#13. बिम्बिसार ने अपने राजवैद्य जीवक को किस राजा के पाण्डु रोग को ठीक करने के लिए भेजा था?

सहीं उत्तर – चण्डप्रद्योत

बिम्बिसार ने अपने राजवैद्य जीवक को अवन्ती नरेश चण्डप्रधोत के पाण्डु रोग को ठीक करने के लिए भेजा था। – अंग महाजनपद के राजा ब्रह्मदत्त को पराजित कर चंपा राज्य को जीता था।

#14. निम्नलिखित में से हर्यक वंश कौन-सा शासक ‘कुणिक’ के नाम से चर्चित हुआ?

सहीं उत्तर – अजातशत्रु

अजातशत्रु ‘कुणिक’ के नाम से चर्चित हआ। – अजातशत्रु के काल में प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन 483 BC मंम राजगृह में हुआ था।

#15. बिम्बिसार ने निम्न में से किस राजकुमारी से विवाह किया था?

सहीं उत्तर – क्षेमा, कौशल देवी, चेल्लना

बिम्बिसार के वैवाहिक संबंध – 1) वैशाली की लिच्छवी राजकुमारी चेल्लना से 2) कौशल (काशी) की राजकुमारी कौशला देवी  से 3 ) कुरु देश की राजकुमारी क्षेमा



#16. ‘चेदि’ महाजनपद की राजधानी थी?

सहीं उत्तर – शक्तिनगर

यह क्षेत्र वर्तमान में बुंदेलखंड (उत्तर प्रदेश) वाले इलाके में पड़ता है।

#17. 16 महाजनपदों में से कौन-सा महाजनपद कालांतर में भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा केन्द्र बना था ?

सहीं उत्तर – मगध

मगध महाजनपद कालांतर में भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा केन्द्र बना। – राजधानी-राजगृह – वर्तमान में पटना व गया के आसपास का क्षेत्र

#18. निम्न में से कौन-सा महाजनपद वर्तमान में भारत की सीमाओं से बाहर है?

सहीं उत्तर – गांधार

कांधार महाजनपद – राजधानी – तक्षशिला – वर्तमान में पाकिस्तान के पेशावर व रावलपिंडी क्षेत्र

 

#19. वह बौद्ध ग्रंथ जिसमें 16 महाजनपदों का उल्लेख मिलता है एवं इसमें बताई गई सूची को प्रामाणिक माना जाता है –

सहीं उत्तर – अंगुतर निकाय

बौद्ध ग्रंथ ‘अंगुतर निकाय’ में 16 महाजनपदों का उल्लेख मिलता है एवं इसमें बताई गई सूची को प्रमाणिक माना जाता है। – जैन ग्रंथ ‘भगवती सुत्र’ के दीर्घ निकाय के जनवसभसुत में 12 महाजनपदों का उल्लेख किया गया है।

#20. अवध के स्वायत्त राज्य का संस्थापक कौन था?

सहीं उत्तर – सादत खान

सादत खान 1722 में अवध के स्वायत्त साम्राज्य का संस्थापक था।



Finish

Quiz 1 I Quiz 2

TELEGRAM_GOVTFEVER

Mahajanapadas Question in Hindi

India GK

Leave a Comment