मोर्य साम्राज्य से महत्वपूर्ण प्रश्न 2

maurya samrajya ki sthapna kisne ki

Results

#1. राजगृह का राजवैद्य जीवक गणिका का पुत्र था जिसका नाम था-

सही उत्तर – सालवती

व्याख्या – मगधनरेश बिंबिसार का प्रसिद्ध राजवैद्य ‘जीवक’ बुद्ध का अनुयायी था।

#2. मौर्यकालीन कर व्यवस्था की जानकारी किस अभिलेख से मिलती है?

सही उत्तर – रुम्मिनदेई स्तम्भ लेख

व्याख्या – रुम्मिनदेई स्तंभलेख में अशोक की लुम्बिनी यात्रा और लुम्बिनी के लोगों को कर में दी गई छुट का वर्णन है।

#3. निम्नलिखित मौर्य शासकों में से सम्राट अशोक किसका पुत्र था?

सही उत्तर – बिन्दुसार

व्याख्या – मौर्य तीन महत्वपूर्ण शासकों – चंद्रगुप्त, उनका बेटा बिन्दुसार, और बिन्दुसार का बेटा, अशोक

#4. कौन सा साहित्यिक स्रोत बताता है कि चंद्रगुप्त मौर्य ने नंदों को उखाड़ फेंकने के लिए चाणक्य की सहायता कैसे प्राप्त की?

सही उत्तर – मुद्रा राक्षस

व्याख्या – अर्थशास्त्र को कौटिल्य जबकि इंडिका को मेगस्थनीज ने लिखा है

#5. निम्नलिखित में से किसे ‘भारत का नेपोलियन’ कहा गया है?

सही उत्तर – समुद्रगुप्त

व्याख्या – समुद्रगुप्त को गुप्त राजवंश का महानतम राजा माना जाता है। वे एक उदार शासक, वीर योद्धा और कला के संरक्षक थे।



#6. सर्वप्रथम किस विद्वान ने यह मत प्रतिपादित किया था कि मोर मौर्यों का राजवंशीय चिह्न था?

सही उत्तर – गुजनवेडेल

व्याख्या – दो मत है —- मयूरों की अधिकता के कारण मौरेय/मोरिय जनपद कहलाया, मुर्रा नामक दासी से उत्पन्न होने के कारण मौर्य कहलाए।

#7. निम्नांकित में से किसकी तुलना मैकियावेली के ‘प्रिंस’ से की जाती है ?

सही उत्तर – कौटिल्य का ‘अर्थशास्त्र’

व्याख्या – अर्थशास्त्र , कौटिल्य या चाणक्य (चौथी शदी ईसापूर्व) द्वारा रचित संस्कृत का एक ग्रन्थ है।

#8. चन्द्रगुप्त मौर्य ने किस स्थान पर अपने प्राणों का परित्याग किया था?

सही उत्तर – श्रवण बेलगोला

व्याख्या – जैन ग्रंथों के अनुसार मगध में 12 वर्षों का भीषण अकाल पड़ा था, तब चन्द्रगुप्त मौर्य जैन आचार्य भद्रबाहु के साथ श्रवणबेलगोला (कर्नाटक) गए यहीं पर उन्होंने संथारा/सल्लेखना पद्धति (भूखे प्यासे रहकर) अपने प्राणों का परित्याग किया था।

#9. निम्नलिखित में से ‘सुदर्शन झील’ का निर्माण किसने करवाया था?

सही उत्तर – पुष्यगुप्त वैश्य

व्याख्या – सुदर्शन झील का निर्माण चन्द्रगुप्त मौर्य के समय सौराष्ट्र प्रांत के गवर्नर पुष्यगुप्त वैश्य ने ऊर्जयंत व रैवतक पहाड़ियों से निकलने वाली पालिशीनी तथा स्वर्णसिक्ता नदियों के पानी को रोककर करवाया

#10. सेल्यूकस निकेटर ने निम्न में से किसे अपना दूत बनाकर चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा था?

सही उत्तर – मेगस्थनीज

व्याख्या – सेल्यूकस निकेटर ने अराकोसिया प्रांत के गवर्नर मेगस्थनीज को चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में दूत बनाकर भेजा था।



#11. जैन ग्रंथों में बिन्दुसार को कहा गया है –

सही उत्तर – सिंहसेन

व्याख्या – चाणक्य कुछ समय तक बिन्दुसार के प्रधानमंत्री रहे थे तथा बाद में खल्लाटक व राधागुप्त प्रधानमंत्री बने थे।

Finish

QUIZ 1 I QUIZ 2 I QUIZ 3 I QUIZ 4 I QUIZ 5 I

TELEGRAM_GOVTFEVER

maurya samrajya ki sthapna kisne ki

India GK

Leave a Comment