मुग़ल -काल से सम्बन्धित क्विज 2

Mughal Empire Questions and Answers in Hindi

Results

#1. मुगल काल के दौरान एक विदेशी यात्री भारत आया था, तथा उसने एक विशेषज्ञ के रूप में तख्त-ए-ताऊस (मयूर सिंहासन) का वर्णन किया, उसका नाम था –

सही उत्तर – टैवर्नियर

व्याख्या – यह मुग़ल बादशाह शाहजहाँ के शासन काल में भारत आया था जो की पेरिस (फ़्रांस) से आया था

#2. किस युद्ध से भारत में मुगल राज्य की नींव पड़ी ?

सही उत्तर – पानीपत का प्रथम युद्ध

व्याख्या – पानीपत का प्रथम युद्ध बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच लड़ा गया जिसमे बाबर ने लोदी को बुरी तरह हराया

#3. मुगल बादशाह अकबर ने अमृतसर के लिए किसको स्थान दिया था?

सही उत्तर – गुरु रामदास

व्याख्या – गुरु रामदास का जन्म 9 अक्टूम्बर 1534 में लाहौर में हुआ था ये अकबर के समकालीन रहे इन्हें सिखों के चोथे गुरु के रूप में जाना जाता है

#4. अकबर द्वारा बनावाए गए उपासना-भवन / पूजा-गृह का क्या नाम था-

सही उत्तर – इबादतखाना

व्याख्या – फतेहपुर सीकरी में पूजा-गृह को इबादतखाना कहाँ जाता था जिसका निर्माण अकबर ने करवाया

#5. बाबर ने पहली बार पश्चिम से कहाँ होकर भारत में प्रवेश किया ?

सही उत्तर – पंजाब

व्याख्या –

#6. अकबर ने किसको शिष्टमण्डल का अन्तिम नेतृत्व करने के लिए प्रताप के पास भेजा ताकि वह शांतिपूर्वक अधीनता स्वीकार कर सके ?

सही उत्तर – टोडरमल

व्याख्या – जमाभाटों से याद रखना है – ज = जलाल खाँ, मा = मानसिंह, भा = भगवान दास , टो= टोडरमल

#7. किस मुगल शासक को उपवनों / उद्यानों में अत्यंत अभिरुचि के कारण ‘उपवनों का राजकुमार’/’मालियों का मुकुट’ कहा गया?

सही उत्तर – बाबर

व्याख्या – बाबर का जन्म फरगना घाटी में उज्ज्बेकिस्तान में हुआ था

#8. किस सम्राट के काल में जागीरदारी प्रथा सही तरीके से प्रारम्भ हुई ?

सही उत्तर – अकबर

व्याख्या –

#9. भूराजस्व प्रशासन में ‘हासिल’ का तात्पर्य है –

सही उत्तर – वास्तविक अर्जित आय

व्याख्या –

#10. ‘नूरजहाँ जुन्ता’ का अभिप्राय है –

सही उत्तर – दरबार में बादशाह का विरोधी गुट

व्याख्या –

Quiz 1 | Quiz 2 | Quiz 3 | Quiz 4 | Quiz 5 | Quiz 6 I

Mughal Empire Questions and Answers in Hindi

India GK

Leave a Comment