पंचायती राज 3

Congratulations – you have completed पंचायती राज 3. You scored %%SCORE%% out of %%TOTAL%%. Your performance has been rated as %%RATING%%
Your answers are highlighted below.
Question 1

विकेन्द्रीकरण प्रणाली की सिफारिश किसने की थी?

   
A
अशोक मेहता
B
बलवंत राय मेहता
C
सी. राजगोपालाचारी
D
जे. बी. कृपलानी
Question 1 Explanation: 
1957 में सामुदायिक विकास परियोजनाओं पर गठित बलवंतराय मेहता समिति ने यह सिफारिश की कि योजनाओं का क्रियान्वयन जन सहभागीदारी से ही संभव होगा इसके लिए लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण किया जाना चाहिए। त्रि-स्तरीय व्यवस्था का प्रतिपादन बलवंत राय मेहता समिति ने ही दिया था।
Question 2

संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची में पंचायत से संबंधित कितने विषय हैं?

   
A
15
B
28
C
18
D
29
Question 2 Explanation: 
73 वें संविधान संशोधन अधिनियम 1992, द्वारा पंचायतीराज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्रदान करते हुए उसको संविधान के भाग-9 में तथा 11 वीं अनुसूची में शामिल किया गया जिसमें पंचायतों को 29 विषय प्रदान किये गये हैं।
Question 3

भारतीय संविधान में स्थानीय स्वशासन को किस सूची में रखा गया है?

   
A
सभी में
B
संघ सूची
C
समवर्ती सूची
D
राज्य सूची
Question 3 Explanation: 
भारतीय संविधान की शक्ति पृथक्करण सिद्धांत के तहत शक्तियों का विभाजन केन्द्र व राज्य के मध्य किया गया है जिसमें संघ सूची पर कानूनी अधिकार केन्द्र का, राज्य सूची पर राज्य सरकार का समवर्ती सूची पर दोनों मान्य हैं। अत: स्थानीय स्वशासन को राज्य सूची में रखा गया है जिसमें राज्य द्वारा बनाया गया कानून लागू होगा।
Question 4

स्थानीय स्वशासन की सर्वोच्चतम व्याख्या यह की जा सकती है कि यह एक प्रयोग है

   
A
प्रत्यक्ष लोकतंत्र का
B
प्रशासनिक प्रत्यारोपण का
C
संघवाद का
D
लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण का
Question 4 Explanation: 
लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण का तात्पर्य शक्तियों के बँटवारे से है अर्थात् 73 वें एवं 74 वें संशोधन द्वारा ग्रामीण स्थानीय स्वशासन को 29 विषय तथा नगरीय संस्थाओं को 18 विषय सौंपकर शक्तियों का विकेन्द्रीकरण किया गया है।
Question 5

राज. में ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, वार्डपंच, अपना त्यागपत्र किसे संबोधित करते हैं?

   
A
जिला कलेक्टर
B
जिला प्रमुख
C
पंचायत समिति का प्रधान
D
विकास अधिकारी
Question 5 Explanation: 
सरपंच, उपसरपंच, एवं वार्डपंच अपना त्यागपत्र विकास अधिकारी को संबोधित करके देता है। वस्तुत: सरपंच व वार्ड पंच का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से होता है तथा उपसरपंच अप्रत्यक्ष रूप से चुना जाता है।
Question 6

निम्न में से कौन एक पंचायतों से संबंधित नहीं है

   
A
74वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
B
राज्य निर्वाचन आयोग पंचायतों का चुनाव संपादित करेगा
C
पंचायत भंग होने से छ: माह के भीतर नया चुनाव करवाया जाएगा।
D
सभी पंचायतों का कार्यकाल पाँच वर्ष निर्धारित होगा।
Question 6 Explanation: 
74 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 का संबंध नगरीय स्वशासन व्यवस्था से है न कि पंचायती राज व्यवस्था से उपर्युक्त अन्य सभी 73 वें संविधान संशोधन, 1992 के पंचायतीराज से संबंधित हैं,
Question 7

भारतीय निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु कौन-से कार्यक्रम की शुरुआत की है?

   
A
C-VIGIL
B
e-EPIC
C
NABEP
D
SWEEP
Question 7 Explanation: 
भारतीय निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु SWEEP वर्ष 2009 में झारखंड से की थी।
Question 8

निम्नलिखित में से किनका चुनाव “फर्स्ट पास्ट द पोस्ट सिस्टम” द्वारा नहीं किया जाता है ?

   
A
विधानपरिषद् के सदस्यों का
B
सरपंच का
C
पार्षद का
D
विधानसभा के सदस्यों का
Question 8 Explanation: 
भारत में समस्त चुनावों के लिए दो पद्धतियों का अनुसरण किया जाता है(i) फर्स्ट पास्ट द पोस्ट सिस्टम(अग्रता ही विजेता):- इस पद्धति में उम्मीदवार द्वारा सर्वाधिक मत प्राप्त किये जाने पर वह विजेता घोषित किया जाता है। इस पद्धति से लोकसभा,विधानसभा,पंचायती राज व नगरीय संस्थाओं के चुनाव करवाए जाते है।
Question 9

राजस्थान बाल संरक्षण आयोग की वर्तमान अध्यक्ष है

   
A
रेखा शर्मा
B
संगीता बेनीवाल
C
माधुरी दत्ता
D
सुमन शर्मा
Question 9 Explanation: 
राज्य सरकार द्वारा बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 के तहत 23 फरवरी, 2010 को राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की स्थापना की गई। – राजस्थान बाल संरक्षण आयोग की वर्तमान अध्यक्ष:- संगीता बेनीवाल
Question 10

भारत में सर्वप्रथम NOTA की शुरुआत कब हुई?

   
A
वर्ष 2019
B
वर्ष 2015
C
वर्ष 2017
D
वर्ष 2013
Question 10 Explanation: 
EVM में NOTA विकल्प की शुरुआत पहली बार वर्ष 2013 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिज़ोरम और राजस्थान में संपन्न हुए चुनावों से हुई।
Once you are finished, click the button below. Any items you have not completed will be marked incorrect. Get Results
There are 10 questions to complete.

Quiz 1 | Quiz 2 | Quiz 3 | Quiz 4 | Quiz 5 | Quiz 6 | Quiz 7 | Quiz 8 | Quiz 9 | Quiz 10 |

Other Post

Rajasthan GK

[pt_view id="dcd379es17"]

India GK

[pt_view id="6cb6250fcs"]

World GK

[pt_view id="4f201cdbig"]
[TheChamp-FB-Comments]
logo