RPSC 2nd Grade GK Paper Answer Key 12July2026

 

Results

#1. राजस्थान के आर्द्र दक्षिण-पूर्वी मैदानी कृषि जलवायु क्षेत्र में, निम्नलिखित में से कौनसे जिले सम्मिलित हैं?(A) कोटा (B) झालावाड़ (C) बाँसवाड़ा (D) डूंगरपुर कूट:

#2. सहरिया जनजाति के पेड़ों पर बनी मचाननुमा झोपड़ी को कहते हैं:

#3. राजस्थान में समवर्षा रेखाओं की सामान्य प्रवृत्ति होती है:

#4. वर्ष 2011 में, राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में बाल / शिशु जनसंख्या (0-6 वर्ष) का सर्वाधिक व सबसे कम अनुपात रखने वाले जिले थे:

#5. निम्नांकित में से किसकी ऊँचाई समुद्र तल से सर्वाधिक है?



#6. राजस्थान सहकारी डेयरी फेडरेशन (RCDF) के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: (A) इसकी स्थापना 1977 में राजस्थान में डेयरी विकास कार्यक्रमों के लिए की गई थी। (B) यह राजस्थान सहकारी समिति अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत है। उपर्युक्त कथनों में से कौनसा/से सही है/हैं?

#7. राजस्थान की निम्नलिखित नदियों पर विचार कीजिए: (A) माज़म (B) बेड़च (C) रूपारेल (D) काली सिंध उपर्युक्त में से कितनी चम्बल नदी तंत्र का भाग हैं?

#8. निम्नलिखित पर विचार कीजिए: उद्योग (सीमेन्ट) – स्थान (A) जे.के. सीमेन्ट – मांगरोल (B) ए.सी.सी. – लाखेरी (C) मंगलम सीमेन्ट – राबरियावास (D) अल्ट्राटेक सीमेन्ट – चित्तौड़गढ़ उपर्युक्त में से कितने सुमेलित हैं?

#9. भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2023 के अनुसार, राजस्थान में वनों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौनसा/से सही है/हैं? (A) आरक्षित वन – 36.05% (B) रक्षित वन – 57.55% (C) अवर्गीकृत वन – 6.40% कूट:

#10. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिये गए कूट से कीजिए:सूची-I (पर्यटन स्थल)सूची-II (अवस्थिति)(A) बाला किला(i) बालोतरा(B) गागरोन किला(ii) अलवर(C) नाकोड़ा(iii) बीकानेर(D) करणी माता मंदिर(iv) झालावाड़



#11. बूंदी स्कूल के कलात्मक विकास पर पड़ने वाले बाहरी प्रभावों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:राव सुरजन हाड़ा द्वारा 1569 में अकबर की अधीनता स्वीकार करने के बाद, बूंदी शैली में मुगल तत्वों का प्रवेश हुआ। (B) राव रतन सिंह के समय की चित्रकला में जहांगीर काल के मुगल चित्रों का प्रभाव दिखाई देता है। (C) बूंदी की सामरिक भौगोलिक स्थिति ने विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली चित्रकारों को आकर्षित करने में मदद की। उपरोक्त में से कौनसे कथन सही हैं?

#12. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए: (A) रणथम्भौर के शासक वाग्भट्ट ने तुर्कों के आक्रमणों का सफलतापूर्वक सामना किया। (B) बलबन ने बूंदी एवं चित्तौड़ पर सैन्य अभियान किए। विकल्प:

#13. निम्नलिखित में से किस नेता को मद्रास प्रेसीडेंसी की वेल्लोर जेल में बन्दी रखा गया था?

#14. निम्नलिखित में से कौन संयुक्त राज्य राजस्थान और वृहत्तर राजस्थान दोनों के मंत्रिमंडल के सदस्य रहे?

#15. लोक देवता हड़बू जी किस वंश से सम्बन्धित थे?



#16. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निम्नलिखित अधिवेशनों में से कौनसे अधिवेशन में मारवाड़ लोक परिषद की स्थापना का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ?

#17. अब्दुल कादिर बदायूनी के अनुसार, निम्नलिखित में से किसने मानसिंह की महाराणा प्रताप के विरुद्ध मुगल सेना के प्रधान सेनापति के रूप में नियुक्ति का विरोध किया था?

#18. निम्नलिखित में से कौनसा एक वस्त्र शेष तीनों से भिन्न है?

#19. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए: (A) कैलादेवी का मेला प्रत्येक वर्ष चैत्र मास की शुक्ल अष्टमी को लगता है। (B) शीतला माता का पूजन चैत्र शुक्ल सप्तमी को किया जाता है। (C) रणथम्भौर में भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को गणेश मेला लगता है। विकल्प:

#20. जोधपुर के पोलिटिकल एजेंट मैक मेसन के आदेश से, जोधपुर नरेश ने किस सेनानायक के नेतृत्व में अपनी अश्वारोही सेना को अजमेर के रक्षार्थ के लिए भेजा था?



#21. गणेश्वर पुरास्थल से सम्बन्धित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए: (A) गणेश्वर का टीला ढूँढ नदी के उद्गम स्थल पर अवस्थित है। (B) गणेश्वर स्थल की तिथि 3800 ई.पू. निर्धारित की गई है। (C) गणेश्वर के उत्खनन से ताम्र आयुध व ताम्र उपकरण पुनः प्राप्त हुए हैं। विकल्प:

#22. राजस्थान के ‘घनवाद्यों’ की कार्यप्रणाली और बनावट के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों का परीक्षण कीजिए: (A) खड़ताल में लकड़ी के चतुर्भुज टुकड़ों में झनझनाहट के लिए धातु की डिस्क लगी होती हैं और इसे अंगुलियों और अंगूठे में पहन कर बजाया जाता है। (B) थाली और तसली को बजाते समय उन्हें बायें हाथ से डोरी से लटकाया जाता है और दायें हाथ की डण्डी से आघात किया जाता है। (C) झांझ मुख्य रूप से मेवाड़ क्षेत्र में ग्रामीण बाजों के साथ बजाया जाने वाला एक छोटा मिट्टी का वाद्य है। उपरोक्त में से कौनसा / से कथन गलत है / हैं?

#23. मारवाड़ के शासक चन्द्रसेन के खिलाफ, मुगल बादशाह अकबर ने निम्नलिखित में से किसके नेतृत्व में सेना नहीं भेजी?

#24. निम्नलिखित में से कौनसा युग्म (रामनेही संप्रदाय की शाखा (रामद्वारा) : संस्थापक संत) सही सुमेलित है?

#25. दो मंजिला वेदी भवन किस दुर्ग का आकर्षण है?



#26. निम्न किसान नेताओं में से कौन ‘शेखावाटी किसान आंदोलन’ से सम्बन्धित नहीं हैं?

#27. निम्न में से किस राजवंश की शाखा राजस्थान में मध्यप्रदेश के नरवर नामक स्थान से आई थी?

#28. निम्न रचनाओं में से कौनसी रचना, मारवाड़ के प्रसिद्ध कवि वीठू मेहा से सम्बन्धित नहीं है?

#29. परम वीर चक्र विजेता मेजर पीरू सिंह भारतीय सेना की निम्न में से किस रेजिमेंट से सम्बन्धित थे?

#30. निम्नलिखित में से कौनसा / से कथन सही है/हैं? (A) 1927 में बम्बई में अखिल भारतीय देशी राज्य लोक परिषद् के अधिवेशन में रामनारायण चौधरी को प्रांतीय मंत्री चुना गया था। (B) 26 जनवरी 1930 को चूरू के धर्मस्तूप पर तिरंगा झंडा फहराया था। (C) हेमचन्द्र छंगाणी ने वायसराय लॉर्ड इरविन को बीकानेर के शासन के बारे में खुला पत्र लिखा था।



#31. निम्नांक्ति कथनों पर विचार कीजिए – (I) राजस्थान के राज्यपाल का पूर्वगामी पद राजप्रमुख था। (II) राजस्थान के राज्यपाल का पद 7वें संवैधानिक संशोधन द्वारा सृजित किया गया था। (III) हुकुम सिंह पहले थे, जिन्हें राष्ट्रपति ने राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया था। उपर्युक्त में से कौनसे कथन सही हैं?

#32. भारत के संविधान का अनुच्छेद 243N संबंधित है –

#33. राजस्थान लोकायुक्त तथा उप-लोकायुक्त अधिनियम कब से प्रभावी हुआ?

#34. राजस्थान राज्य महिला आयोग के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार करें – (i) आयोग के अधिनियम की धारा 3(2) के अनुसार, आयोग में एक अध्यक्ष और राज्य सरकार द्वारा नियुक्त सदस्यों व सदस्य सचिव के अलावा चार अन्य सदस्य होंगे। (ii) सदस्यों में से, एक अनुसूचित जाति, एक अनुसूचित जनजाति की, एक अन्य पिछड़ी जाति की और एक सामान्य श्रेणी की महिला होगी। ऊपर दिए गए कथनों में से कौनसा / से सही है/हैं?

#35. 30 अप्रैल 2026 तक, राजस्थान के 7वें वित्त आयोग में सदस्य सचिव सहित कितने सदस्य हैं?



#36. राजस्थान के राज्य सचिवालय की स्थापना कब हुई?

#37. “फ्रॉम मार्जिन टू मेनस्ट्रीम मैमॉयर्स” पुस्तक राजस्थान के किस पूर्व मुख्यमंत्री से संबंधित है?

#38. राजस्थान विधान सभा की निम्नांकित स्थायी समितियों में से कौनसी एक वित्तीय समिति नहीं है?

#39. राजस्थान उच्च न्यायालय की किशोर न्याय समिति द्वारा वर्ष 2017 में, निम्नलिखित में से किन स्थानों पर ‘बाल सचिवालय’ की स्थापना की गई? (i) जोधपुर (ii) जयपुर (iii) अजमेर सही विकल्प चुनें:

#40. राजस्थान के निम्नलिखित में से किस जिले में पंचायत प्रशिक्षण केंद्र स्थापित नहीं किया गया है?



#41. 14 मई 2026 को श्री राव दूदाजी की मूर्ति का अनावरण केन्द्रीय रक्षा मंत्री द्वारा किस स्थान पर किया गया?

कथन (A): थेरानोस्टिक्स चिकित्सा विज्ञान में एक नई क्रांति (Paradigm Shift) का प्रतीक है, जिसमें निदान (Diagnosis) और उपचार (Therapy) को एक ही प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया जाता है।

कथन (B): इस अग्रणी कार्य का नेतृत्व डॉ. रविराज वंकायला कर रहे हैं।

कथन (C): इस शोध की एक प्रमुख विशेषता “फोटोथेरानोस्टिक्स” (Phototheranostics) है, जिसमें प्रकाश (Light) और नैनोप्रौद्योगिकी की पारस्परिक क्रिया से रोगों का निदान, उपचार और निगरानी की जाती है। विकल्प:

#42. आईआईटी जोधपुर द्वारा हाल ही में विकसित थेरानोस्टिक्स प्लेटफॉर्म के संदर्भ में, कथनों पर विचार करें और सही विकल्प चुनें:

#43. राजस्थान में डेयरी विकास और बुनियादी ढांचे के संबंध में, निम्नलिखित कथनों का विश्लेषण कीजिए (अप्रैल 2026 में दी गई आधिकारिक सूचना के संदर्भ में): कथन (I): राज्य में दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता को अगले दो वर्षों में बढ़ाकर 94 लाख लीटर प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा गया है। कथन (II): सरस स्वरोजगार योजना के तहत, 3000 नए बूथ स्थापित किए गए हैं और ब्रांड का विस्तार दिल्ली एनसीआर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा तक किया जा रहा है। सही विकल्प का चयन करें:

#44. 13 मई 2026 को राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागड़े ने किन्हें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति पद पर नियुक्त किया है?

#45. राजस्थान बजट 2026-27 के अनुसार, रिफाइनरी तथा इसकी एनसीलरी यूनिट्स में कार्य करने के लिए स्थानीय युवाओं के कौशल विकास हेतु किस जिले में “कौशल विकास हब” विकसित किया जायेगा?



#46. राजस्थान साहित्य अकादमी की ओर से वित्तीय वर्ष 1 2025-2026 में विभिन्न सहायता योजनाओं में सहयोग के संदर्भ में, निम्न कथनों पर विचार कीजिये एवं सही विकल्प चुनिए – कथन (A): अकादमी द्वारा पांडुलिपि प्रकाशन सहयोग योजनान्तर्गत 112 पांडुलिपियों को स्वीकृत किया गया। कथन (B): 2025-2026 में कुल 8 साहित्यकारों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। साहित्यिक पत्र-पत्रिका सहयोग योजना में कुल 21 पत्रिकाओं को सहयोग राशि स्वीकृत की गई।

#47. अप्रैल, 2026 में, चीन में आयोजित एशियन बीच कबड्डी गेम्स के लिए भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयनित निम्नलिखित खिलाड़ियों में से कौन राजस्थान से संबंधित हैं?

#48. मई 2026 में, उदयपुर में आयोजित पांचवीं जूनियर और सीनियर वेस्ट ज़ोन रोल बॉल चैंपियनशिप में राजस्थान ने कितने पदक जीते?

#49. राजस्थान नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026 के द्वारा “खतरनाक रोग” की परिभाषा से किस रोग को हटाया गया है?

#50. एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए एवं सही विकल्प चुनिए – कथन (A): इस वर्ष कुआलालंपुर में आयोजित, दूसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप में राजस्थान के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया। कथन (B): तीसरी एशियन पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में 5 से 8 मार्च 2027 को किया जाएगा।



#51. निम्नलिखित में से कौन सा भूभाग डेविस जलडमरूमध्य के द्वारा विभाजित होता है?

#52. करनपुरा तथा चन्द्रपुरा कोयला क्षेत्र किस राज्य में अवस्थित हैं?

#53. निम्नलिखित में से कौनसी पहाड़ी / श्रृंखला पूर्वी घाट का हिस्सा नहीं है?

#54. निम्नलिखित में से किन क्षेत्रों में, विस्तृत व्यापारिक अन्नोत्पादक कृषि की जाती है? (A) अर्जेंटीना के पम्पास (B) न्यूजीलैंड के कैन्तरबरी मैदान (C) अमेज़न बेसिन (D) दक्षिण अफ्रीका के वेल्ड्स नीचे दिए गए कूट का उपयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए – कूट:

#55. भारत के निम्नलिखित जैवमंडल आरक्षित क्षेत्रों में से कौनसे यूनेस्को के विश्व जैवमंडल आरक्षित क्षेत्र नेटवर्क (WNBR) में सम्मिलित हैं? (A) नंदा देवी (B) सिमलीपाल (C) नोकरेक (D) कोल्ड डेज़र्ट नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-



#56. निम्नलिखित में से कौनसी नदी पश्चिम प्रवाहित नहीं है?

#57. जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुँचने की सामान्य तिथियाँ हैं –

#58. उत्तर-पूर्वी व्यापारिक पवनें प्रवाहित होती हैं –

#59. निम्नलिखित पर विचार कीजिए – (A) वाल्विस कटक (B) सुंडा गर्त (C) सारगैसो सागर (D) मेरियाना गर्त उपर्युक्त में से कितने अटलांटिक महासागर से संबंधित हैं?

#60. मीथेन (CH4) उत्सर्जन के संदर्भ में, निम्नलिखित स्रोतों पर विचार कीजिए – (A) धान की कृषि (B) मवेशियों और अन्य पशुधन का अपशिष्ट (C) दीमक (D) अपशिष्ट भराव क्षेत्र उपर्युक्त में से कौनसे मीथेन उत्सर्जन के स्रोत हैं?



#61. भारत के आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, भौगोलिक वितरण के मामले में, भारत के विनिर्माण क्षेत्र में कुल रोज़गार में निम्न में से कौनसे राज्य ने अधिकतम योगदान दिया?

#62. यदि वर्ष 2024 के लिए – a – भारत के कुल आयात में खनिज ईंधन, तेल, आसवन उत्पादों आदि के अंश को दर्शाये। b – भारत के कुल आयात में वैद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के अंश को दर्शाये। c- भारत के कुल आयात में मोती, कीमती पत्थर, धातु, सिक्के आदि के अंश को दर्शाये। d- भारत के कुल आयात में नाभिकीय रिएक्टर, बॉयलर, मशीनरी आदि के अंश को दर्शाये। तो निम्न में से कौनसा विकल्प सही है?

#63. भारत के सेवा क्षेत्र के बारे में, निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं? (i) राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने नियमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों का पहला वार्षिक सर्वेक्षण शुरू किया है। (ii) इस सर्वेक्षण की संदर्भ अवधि वित्तीय वर्ष 2025-26 है। (iii) इस सर्वेक्षण का उद्देश्य देश के नियमित सेवा क्षेत्र का एक व्यापक डेटाबेस विकसित करना है। कूट –

#64. प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में, निम्न कथनों पर ध्यान दीजिये – (i) इस पहल के अंतर्गत लघु व्यवसायों को समर्थन देने हेतु 50 लाख ₹ तक के साथ आसान और बिना गारन्टी वाले ऋण उपलब्ध करवा कर, वित्तीय पहुँच में वर्तमान अंतर को कम किया जाता है। (ii) इस योजना के अंतर्गत, 80 प्रतिशत से अधिक ऋण महिला उद्यमियों को स्वीकृत किये गये हैं। (iii) सभी ऋणों का लगभग एक-पाँचवाँ हिस्सा पहली बार उद्यम शुरू करने वाले उद्यमियों को दिया गया है। उपरोक्त में से कौनसा / से कथन सही है/हैं? (1) केवल (iii) सही है

#65. भारत सरकार वर्ष 2007 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का क्रियान्वयन विभिन्न फसलों के उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिये कर रही है। वित्तीय वर्ष 2025 में, इस योजना का नाम बदलकर कर दिया गया –



#66. उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के संबंध में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए – (i) उपराष्ट्रपति का निर्वाचन संसद के दोनों सदनों के मात्र निर्वाचित सदस्य मिलकर करते हैं। (ii) कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने का पात्र तभी होगा, जब वह 30 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है। सही उत्तर चुनिए –

#67. निम्नलिखित में से किसने कहा था कि “भारतीय संविधान ने संघवाद के कठोर ढाँचे से परहेज किया है और समय तथा परिस्थितियों की आवश्यकताओं के अनुसार यह एकात्मक और संघात्मक, दोनों हो सकता है”?

#68. भारत के संविधान के अनुच्छेद 39 में उल्लेखित राज्य के नीति निदेशक तत्वों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए – (i) पुरुषों और स्त्रियों दोनों का समान कार्य के लिए समान वेतन हो। (ii) पुरुष और स्त्री, सभी नागरिकों को समान रूप से जीविका के पर्याप्त साधन प्राप्त करने का अधिकार हो। सही उत्तर का चयन कीजिए –

#69. मार्च-अप्रैल 2025 में भारत एवं रूस का निम्नलिखित में से कौनसा द्विपक्षीय नौसैन्य अभ्यास हुआ था?

#70. 1935 के भारत शासन अधिनियम की किस धारा के अंतर्गत, गवर्नर-जनरल के कार्यों का उल्लेख किया गया?



#71. 1946 में संविधान सभा में प्रक्रिया नियम समिति की बैठक निम्नलिखित में से किसकी अध्यक्षता में हुई?

#72. भारत के संविधान के अनुच्छेद 15(1) के अन्तर्गत निम्नलिखित में से किस शब्द का उल्लेख नहीं किया गया है?

#73. विद्यमान निर्वाचक नामावली (मतदाता सूची) से अपना नाम हटवाने के लिए निम्नलिखित में से कौनसा फॉर्म भरा जाता है?

#74. नीचे दिए गए अभिकथन (A) और कारण (R) के आधार पर, निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनिए – अभिकथन (A) : जो व्यक्ति स्वेच्छा से किसी विदेशी राज्य की नागरिकता प्राप्त करता है, वह भारत का नागरिक नहीं रहता। कारण (R) : भारत के संविधान का अनुच्छेद 9 संसद को ऐसे व्यक्तियों को नागरिकता प्रदान करने हेतु कोई भी कानून बनाने से प्रतिबंधित करता है। विकल्प:

#75. अप्रैल 2026 में, निम्नलिखित में से किस पूर्व केंद्रीय मंत्री को पीपल्स रिपब्लिक ऑफ बांग्लादेश में भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया?



#76. भारत के संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद में कहा गया है कि मंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत अपने पद धारण करेंगे?

#77. निम्न में से भारत के संविधान का कौनसा अनुच्छेद अन्तर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा को प्रोत्साहन देता है?

#78. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि राज्य सभा का विघटन नहीं होगा?

#79. भारत के संविधान के अनुसार, कोई व्यक्ति जो राष्ट्रपति के रूप में पद धारण करता है या कर चुका है, वह संविधान के अन्य उपबंध के अधीन रहते हुए उस पद के लिए कितनी बार पुनर्निर्वाचन का पात्र होगा?

#80. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने के लिए न्यूनतम आयु क्या रखी गयी है?



#81. निम्नलिखित में से कौनसा मेयर, कारुसो तथा सैलोवी द्वारा प्रदत्त सांवेगिक बुद्धिमत्ता का घटक नहीं है?

#82. समालोचनात्मक चिंतन कौशलों को उनके अर्थ से सुमेलित कीजिए -समालोचनात्मक चिंतन कौशल:अर्थ:(a) अवबोध(i) अभिमत या निर्णय विकसित करना(b) विश्लेषण(ii) विचारों का संगठन एवं चयन करना(c) संश्लेषण(iii) संपूर्ण को घटक भागों में विभाजित करना(d) मूल्यांकन(iv) विचारों को मिलाकर एक नया संपूर्ण रूप देना

#83. नीचे मनोवैज्ञानिक सिद्धांतों के शिक्षा के क्षेत्र में अनुप्रयोग के बारे में दो कथन दिए गये हैं – अभिकथन (A): एक प्रभावी विद्यालय प्रशासन और संगठन के लिए मनोविज्ञान का ज्ञान आवश्यक है। कारण (R): मनोविज्ञान, विद्यालय में अनुशासन संबंधी समस्याओं से निपटने में सहायक है। सही विकल्प का चयन कीजिए:

#84. निम्नलिखित में से कौनसा कथन अधिगम के क्रिया प्रसूत अनुबंधन सिद्धांत के संबंध में सत्य नहीं है?

#85. मैक्लीलैंड का अभिप्रेरणा सिद्धांत, अभिप्रेरणा की अवधारणा को समझाने के लिए कुछ मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं के महत्व पर प्रकाश डालता है। पता लगाएँ कि निम्नलिखित में से कौनसी इन मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं से संबंधित नहीं है?



#86. नीचे दो कथन दिए गये हैं, एक को अभिकथन (A) और दूसरे को कारण (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें – अभिकथन (A): संबद्धता की आवश्यकता तब जागृत होती है, जब लोग स्वयं को खतरे में या असहाय महसूस करते हैं या वे खुश होते हैं। कारण (R) : लोगों को दोस्तों की जरूरत होती है, या वे दूसरों के साथ किसी न किसी रूप में संबंध बनाए रखना चाहते हैं। विकल्प:

#87. परिवर्तन के अनुकूल होने के लिए कौनसा 21वीं सदी का कौशल महत्वपूर्ण है?

#88. सूची-I में दिए गए प्रत्येक बुद्धि परीक्षण का मिलान सूची-II में दी गई उपयुक्त मुख्य विशेषता से कीजिए। नीचे दिए गये कूट से सही उत्तर चुनिए।सूची-I (बुद्धि परीक्षण):सूची-II (मुख्य विशेषता):(a) स्टैनफोर्ड-बिने स्केल(i) मानसिक आयु एवं बुद्धि लब्धि की अवधारणा पर आधारित(b) वेक्सलर वयस्क बुद्धि परीक्षण(ii) शाब्दिक और अशाब्दिक उप-परीक्षणों का समावेश(c) रेवन प्रोग्रेसिव मैट्राइसेस(iii) अशाब्दिक उद्दीपनों से आगमन तर्क का आकलन(d) बिने-साइमन स्केल(iv) बुद्धि मापन का पहला व्यवस्थित प्रयास

#89. निम्नलिखित में से कौनसा तत्व नैतिक परिपक्वता के अंतर्गत नहीं माना जा सकता?

#90. अवलोकनात्मक अधिगम के अनुसार, विद्यार्थियों के वांछित व्यवहार को दोहराने के लिए कुछ प्रकार के प्रोत्साहन का उपयोग किया जा सकता है। पता लगाएं कि इनमें से कौनसा प्रोत्साहन सहायक नहीं है?



#91. वैयक्तिक भिन्नताएँ व्यक्तियों की विशेषताओं और व्यवहार के तरीकों में विशिष्टता और विविधता को संदर्भित करती हैं। लोगों का व्यवहार उन परिस्थितियों से अधिक प्रभावित होता है, जिनमें वे रहते हैं। यह विचार कहलाता है –

#92. जब व्यक्ति अपनी वास्तविक भावनाओं के ठीक विपरीत प्रकार का व्यवहार अपनाकर अपनी दुश्चिंता से रक्षा करने का प्रयास करता है, तो यह समायोजन युक्ति कहलाती है-

#93. आइजेंक के व्यक्तित्व का सिद्धांत/शीलगुण पदानुक्रम के संबंध में, नीचे दो कथन दिए गए हैं – S1 : नियमित रूप से होने वाली प्रतिक्रियाएँ शीलगुणों से उत्पन्न होती हैं और संबंधित शीलगुण आदतों से तथा अनेक आदतों के समूह से मिलकर एक प्रकार के व्यक्तित्व का निर्माण करती हैं। S2 : व्यक्तित्व किसी व्यक्ति के चरित्र, स्वभाव, बुद्धि और शारीरिक बनावट का कमोबेश स्थिर और स्थायी संगठन है। सही विकल्प ज्ञात कीजिए –

#94. निम्नलिखित में से समावेशन के लिए विद्यालयों को तैयार करने के प्रमुख कारक कौनसे हैं? (a) कठोर परीक्षा प्रणाली (b) अनुकूली पाठ्यचर्या (c) परम्परागत शिक्षण विधि (d) सुगम वातावरण सही विकल्प का चयन कीजिए –

#95. निम्नलिखित में से कौनसा स्टर्नबर्ग के त्रिंतत्रीय सिद्धांत के अनुसार बुद्धि का एक प्रकार नहीं है?



#96. पियाजे के संज्ञानात्मक विकास संबंधी दृष्टिकोण पर नीचे दो कथन दिए गए हैं – S1: पियाजे के संज्ञानात्मक विकास सिद्धांत के अनुसार, बच्चे अपने परिवेश का प्रतिहस्तन (मैनिपुलेट) और अन्वेषण करते हुए सक्रिय रूप से ज्ञान का निर्माण करते हैं। S2: पियाजे का मानना था कि बच्चों का सीखना वयस्कों द्वारा दिए जाने वाले पुरस्कारों जैसे पुनर्बलकों पर निर्भर करता है। सही विकल्प का चयन कीजिए –

#97. नीचे दो कथन दिए गये हैं, एक को (A) और दूसरे को (R) के रूप में चिन्हित किया गया है। दोनों कथनों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गये विकल्पों में से सही उत्तर चुनें – (A) : शिक्षा मनोविज्ञान पूर्वानुमानत्मक है। (R) : यह व्यवहार की पूर्ण निश्चितता के साथ पूर्वानुमान कर सकता है। विकल्प:

#98. कैटल के शीलगुण सिद्धांत के बारे में कौनसा कथन गलत है?

#99. एरिक्सन के मनो-सामाजिक विकास के सिद्धांतानुसार – अभिकथन (A) : किशोरों को स्वयं के लिए भूमिका निर्धारित करने में मिली सफलता से उनमें पहचान की भावना का विकास होता है। कारण (R): जब बच्चे नए कौशल विकसित करने में असफल होते हैं, तो इससे उनमें हीन भावना उत्पन्न हो सकती है। सही कूट का चयन कीजिए –

#100. गैने के अधिगम पदानुक्रम में, सम्प्रत्यय अधिगम से पहले और बाद में क्रमशः कौनसे अधिगम प्रकार आते हैं?



Previous
Finish

RPSC 2nd Grade GK Paper Answer Key 12July2026

Leave a Comment