Sandhi aur Sandhi Vichchhed MCQ

Hindi Grammar Quiz - Sandhi & Sandhi Vicched

संधि और संधि विच्छेद

Hard Level - Statement Based MCQs

  • 📝 कुल प्रश्न: 25
  • कुल समय: 15 मिनट
  • सही उत्तर: +2.00
  • गलत उत्तर: -0.67 (1/3)

संधि और संधि विच्छेद

15:00

Your Result

📲 WhatsApp पर Sir को Result भेजें

उत्तर कुंजी (Answer Key)

संधि और संधि विच्छेद

हिन्दी व्याकरण • शार्ट नोट्स

संधि का अर्थ: दो निकटवर्ती वर्णों के परस्पर मेल से जो विकार (परिवर्तन) होता है, उसे संधि कहते हैं।

संधि विच्छेद: संधि के नियमों द्वारा मिले हुए वर्णों को फिर से मूल अवस्था में ले आने को संधि विच्छेद कहते हैं।

उदाहरण: हिम + आलय = हिमालय (संधि) | हिमालय = हिम + आलय (विच्छेद)

1. स्वर संधि (Vowel Junction)

परिभाषा: दो स्वरों के मेल से जो परिवर्तन होता है, उसे स्वर संधि कहते हैं।

स्वर संधि के 5 मुख्य भेद:

  • दीर्घ संधि: समान स्वर मिलकर दीर्घ हो जाते हैं (जैसे: देव + आलय = देवालय)।
  • गुण संधि: अ/आ के बाद इ/उ/ऋ आने पर ए/ओ/अर् बनता है (जैसे: सुर + इंद्र = सुरेंद्र)।
  • वृद्धि संधि: अ/आ के बाद ए/ओ आने पर ऐ/औ बनता है (जैसे: एक + एक = एकैक)।
  • यण संधि: इ/उ/ऋ का परिवर्तन य/व/र में होता है (जैसे: इति + आदि = इत्यादि)।
  • अयादि संधि: ए/ऐ/ओ/औ का परिवर्तन अय/आय/अव/आव में होता है (जैसे: ने + अन = नयन)।

2. व्यंजन संधि (Consonant Junction)

परिभाषा: व्यंजन के बाद किसी स्वर या व्यंजन के आने से जो परिवर्तन होता है, उसे व्यंजन संधि कहते हैं।

उदाहरण:
• वाक् + ईश = वागीश (क का ग होना)
• सत् + जन = सज्जन (त का ज होना)

3. विसर्ग संधि (Visarg Junction)

परिभाषा: विसर्ग ( ः ) के साथ स्वर या व्यंजन के मेल से जो परिवर्तन होता है, उसे विसर्ग संधि कहते हैं।

उदाहरण:
• मनः + रथ = मनोरथ
• नि : + चल = निश्चल

Sandhi aur Sandhi Vichchhed MCQ

Leave a Comment