Sangya Sarvnam Visheshan MCQ
संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण
Hard Level - Statement Based MCQs
- 📝 कुल प्रश्न: 25
- ⏱ कुल समय: 15 मिनट
- ✅ सही उत्तर: +2.00
- ❌ गलत उत्तर: -0.67 (1/3)
संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण
15:00
हिन्दी व्याकरण: शार्ट नोट्स
संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण (एक नज़र में)
1. संज्ञा (Noun)
परिभाषा: किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, भाव या अवस्था के नाम को संज्ञा कहते हैं।
उदाहरण: राम, दिल्ली, आम, मिठास, किताब आदि।
संज्ञा के मुख्य भेद (5):
- व्यक्तिवाचक संज्ञा: जिससे किसी विशेष व्यक्ति या स्थान का बोध हो (जैसे- भारत, राहुल)।
- जातिवाचक संज्ञा: जो पूरी जाति का बोध कराए (जैसे- नदी, लड़का)।
- भाववाचक संज्ञा: जिससे गुण, दोष या भाव का पता चले (जैसे- बचपन, ईमानदारी)।
- द्रव्यवाचक संज्ञा: सामग्री या पदार्थ का बोध (जैसे- सोना, पानी)।
- समूहवाचक संज्ञा: पूरे समूह का बोध (जैसे- सेना, कक्षा)।
2. सर्वनाम (Pronoun)
परिभाषा: संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। इसका प्रयोग भाषा को सुंदर बनाने के लिए किया जाता है।
उदाहरण: मैं, तुम, वह, हम, आप, कोई आदि।
सर्वनाम के भेद (6):
- पुरुषवाचक सर्वनाम: बोलने, सुनने वाले या अन्य के लिए (जैसे- मैं, तुम, वह)।
- निश्चयवाचक सर्वनाम: निश्चित वस्तु/व्यक्ति के लिए (जैसे- यह, वह)।
- अनिश्चयवाचक सर्वनाम: अनिश्चित स्थिति के लिए (जैसे- कोई, कुछ)।
- संबंधवाचक सर्वनाम: जो वाक्यों को जोड़े (जैसे- जो-सो, जैसा-वैसा)।
- प्रश्नवाचक सर्वनाम: प्रश्न पूछने के लिए (जैसे- कौन, क्या)।
- निजवाचक सर्वनाम: स्वयं के लिए (जैसे- अपने आप, खुद)।
3. विशेषण (Adjective)
परिभाषा: जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण) बताते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं।
विशेष्य: जिसकी विशेषता बताई जाए (जैसे- 'काला घोड़ा' में 'घोड़ा' विशेष्य है और 'काला' विशेषण)।
विशेषण के मुख्य भेद (4):
- गुणवाचक विशेषण: गुण, रंग, आकार बताना (जैसे- अच्छा, बुरा, लाल, छोटा)।
- संख्यावाचक विशेषण: संख्या का बोध (जैसे- चार आम, कुछ लोग)।
- परिमाणवाचक विशेषण: माप-तोल का बोध (जैसे- २ लीटर दूध, थोड़ा कपड़ा)।
- सार्वनामिक विशेषण: जो सर्वनाम संज्ञा से पहले आकर विशेषता बताए (जैसे- वह घर, यह लड़का)।
2 thoughts on “संज्ञा सर्वनाम और विशेषण”
Cet class 12th level
Neeraj ji ye Quiz Cet 12th level ke liye hi h