Prajamandal Aandolan Questions
Quiz 2
#1. मेवाड़ प्रजामण्डल आंदोलन से संबंधित महिला कौन है? [PTI Exam – 30.09.2018]
-
उत्तर: (3) नारायणी देवी वर्मा
-
व्याख्या: नारायणी देवी वर्मा, माणिक्यलाल वर्मा की पत्नी थीं। 24 जनवरी, 1939 को इन्होंने प्रजामंडल आंदोलन में भाग लिया, जिसके कारण इन्हें राज्य से निष्कासित कर दिया गया था।
-
महत्वपूर्ण तथ्य: इन्होंने 14 नवंबर, 1944 को भीलवाड़ा में ‘महिला आश्रम’ की स्थापना की और 1952-53 में ‘आदिवासी कन्या छात्रावास’ की शुरुआत की।
#2. 1939 में, कोटा राज्य प्रजामंडल की स्थापना …………… की अध्यक्षता में माँगरोल में की गई। [PTI – 2015] [Asst. Town Planner- 16.06.2023]
-
व्याख्या: कोटा प्रजामंडल का प्रथम अधिवेशन नयनूराम शर्मा की अध्यक्षता में माँगरोल में हुआ था।
-
अतिरिक्त तथ्य: 14 अक्टूबर 1941 को नयनूराम शर्मा की हत्या के बाद प्रजामंडल की बागडोर पं. अभिन हरि ने संभाली थी।
#3. तनसुखलाल मित्तल किस प्रजामण्डल संगठन के नेता थे ? [II Grade (S-I) -29.1.2023]
व्याख्या: तनसुखलाल मित्तल ने नयनूराम शर्मा के साथ हाड़ौती और बाद में कोटा प्रजामंडल में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
#4. 31 दिसम्बर, 1945 से 1 जनवरी, 1946 तक उदयपुर में ऑल इण्डिया स्टेट्स पीपल्स कान्फ्रेंस की अध्यक्षता किसने की? [व्याख्याता परीक्षा-2007]
व्याख्या: यह अखिल भारतीय देशी राज्य लोकपरिषद का सातवां अधिवेशन था। इस अधिवेशन में रियासतों के शासकों से उत्तरदायी शासन स्थापित करने की अपील की गई थी।
#5. सुशीला और भगवती का सम्बन्ध किस प्रजामण्डल से था? [Lab Assistent (Geography)-30.06.2022]
व्याख्या: सुशीला और भगवती देवी (प्यारचंद विश्नोई की पत्नी) ने नारायणी देवी वर्मा के साथ प्रजामंडल आंदोलन में भाग लिया था, जो मेवाड़ रियासत से संबंधित था।
#6. हाड़ौती सेवा संघ का संस्थापक कौन था- [CET – 11.2.2023 (S-II)] [Lab Assistent (Geo.)-30.6.2022]
-
नयनूराम शर्मा ने हाड़ौती प्रजामंडल (1934) की स्थापना की थी, जिसमें उन्हें तनसुखलाल मित्तल का पूर्ण सहयोग मिला था।
-
अन्य विकल्प: मोतीलाल तेजावत ‘एकी आंदोलन’ से संबंधित थे।
#7. सिरोही राज्य प्रजामण्डल का संस्थापक था? [RPSC Head Master Exam, 15 May, 2012]
-
व्याख्या: गोकुल भाई भट्ट ने 23 जनवरी, 1939 को सिरोही में प्रजामंडल की स्थापना की थी। इससे पूर्व मुंबई में किए गए प्रयासों का कोई ठोस परिणाम नहीं निकला था।
-
अन्य विकल्प: (1) कन्हैयालाल मित्तल झालावाड़ प्रजामंडल, (2) भूपेंद्र नाथ त्रिवेदी बाँसवाड़ा प्रजामंडल और (4) मीठालाल व्यास जैसलमेर प्रजामंडल से संबंधित थे।
#8. स्वतंत्रता सेनानी धर्मचन्द सुराणा किस प्रजामंडल से संबंधित थे ? [Protection Officer – 28.01.2023]
व्याख्या: धर्मचंद सुराणा सिरोही प्रजामंडल की गतिविधियों में सक्रिय थे, जिसके कारण उन्हें 6 माह की सजा दी गई थी।
#9. भोगीलाल पाण्ड्या, हरिदेव जोशी एवं शिवलाल कोटड़िया स्वतंत्रता सेनानी किस क्षेत्र के प्रजामण्डल से संबद्ध थे? [JEN (Agri.) 10.09.2022] [जेल प्रहरी परीक्षा 27-10-2018, Shift -I]
#10. प्रजामण्डल-संस्थापक में सही सुमेलित नहीं है? [सूचना सहायक-12.05.2018]
व्याख्या: अलवर प्रजामंडल की स्थापना 1938 में हरिनारायण शर्मा एवं कुंजबिहारी मोदी द्वारा की गई थी, लादाराम व्यास द्वारा नहीं।
#11. जून, 1941 में अलवर राज्य प्रजामण्डल द्वारा आयोजित जागीर-माफी प्रजा सम्मेलन राजगढ़ का उद्घाटन किसने किया? [II Grade (संस्कृत) -17.2.2019]
-
उत्तर: (1) श्री सत्यदेव विद्यालंकार
-
तथ्य: इस सम्मेलन में किसानों को जागीर-माफी गाँवों में अपनी भूमि रखने और गिरवी रखने का अधिकार देने का प्रस्ताव पारित किया गया था।
#12. किस प्रजामण्डल आन्दोलन के तहत ‘कृष्णा दिवस’ मनाया गया? [महिला पर्यवेक्षक (Non-TSP) – 29.11.2015]
व्याख्या: 1935 में कृष्णा कुमारी नामक महिला के अपहरण की घटना के विरोध में 1936 में मारवाड़ प्रजामंडल द्वारा ‘कृष्णा दिवस’ मनाया गया था, क्योंकि राज्य सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
#13. राजस्थान में राजनीतिक गतिविधियों के संचालन हेतु सर्वप्रथम किस राज्य में 1934 में प्रजामण्डल की स्थापना की गई- [कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक (प्रलेख) 22.9.2019]
व्याख्या: 1934 ई. में जोधपुर में मारवाड़ प्रजामंडल की स्थापना जयनारायण व्यास ने की थी और इसके अध्यक्ष भंवरलाल सर्राफ बने थे।
#14. मारवाड़ पब्लिक सोसाइटी ओर्डिनेंस कब जारी किया गया? [पटवारी प्रारम्भिक परीक्षा-2016]
व्याख्या: यह ऑर्डिनेंस 1934 ई. में ही जारी किया गया था। इसके बाद मई 1938 में जयनारायण व्यास की प्रेरणा से रणछोड़ दास गट्टानी की अध्यक्षता में ‘मारवाड़ लोक परिषद’ का गठन हुआ।
#15. मारवाड़ लोक परिषद् का 1942 में लाडनूँ में आयोजित तीसरा वार्षिक अधिवेशन का अध्यक्ष निम्न में से कौन था- [Assistant Archivist-03.08.2024]
व्याख्या: 8 फरवरी, 1942 को मारवाड़ लोक परिषद के इस खुले अधिवेशन की अध्यक्षता रणछोड़ दास गट्टानी ने की थी।
#16. राजस्थान में ‘मारवाड़ सत्याग्रह’ दिवस कब मनाया गया? [महिला पर्यवेक्षक परीक्षा 20.12.2015]
-
व्याख्या: 26 मई, 1942 को जयनारायण व्यास के नेतृत्व में आंदोलन शुरू हुआ और 26 जुलाई, 1942 को पूरे राजपूताना में ‘मारवाड़ सत्याग्रह दिवस’ मनाया गया।
-
महत्वपूर्ण तथ्य: इसी दौरान श्रीमती महिमा देवी किंकर ने ‘मारवाड़ में उत्तरदायी सरकार के लिए अभियान’ पुस्तक का पाठ किया था।
#17. मई, 1942 में मारवाड़ लोक परिषद् द्वारा प्रारम्भ किया गया आन्दोलन था- [Archivist-03.08.2024]
व्याख्या: जयनारायण व्यास ने ‘उत्तरदायी शासन’ और ‘जोधपुर की स्थिति पर प्रकाश’ नामक पुस्तकें लिखकर राज्य और जागीरदारों के दमन को उजागर किया था।
#18. 1938 में करौली प्रजामण्डल की स्थापना किसने की थी? [AEN : 16.05.2014] [II Grade (Hindi) 2011]
व्याख्या: राज्य सेवक संघ के अध्यक्ष मुंशी त्रिलोक चन्द्र माथुर की अध्यक्षता में करौली प्रजामंडल की स्थापना अप्रैल 1938 में हुई थी।
#19. सुमेलित नहीं है? [CET: 07.01.2023 (S-1)]
स्पष्टीकरण: मुंशी त्रिलोकचंद माथुर ने करौली में प्रजामंडल की स्थापना की थी।
#20. चुन्नी लाल व अमृतलाल पाठक का सम्बन्ध किस प्रजामण्डल आन्दोलन से मुख्यतः जुड़ा रहा? [राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल-15.07.2018(I)]
व्याख्या: प्रतापगढ़ प्रजामंडल 1945 ई. (कहीं-कहीं 1936 ई. भी उल्लेखित है) में अमृतलाल पाठक व चुन्नीलाल द्वारा स्थापित किया गया था।
#21. राजस्थान के निम्नलिखित प्रजामण्डलों का सही कालानुक्रम है- 1 मारवाड़ 2. मेवाड़ 3. बाँसवाड़ा [II Grade (Sans.) -12.02.2023 (S-II)]
व्याख्या: मारवाड़ प्रजामंडल (1934), मेवाड़ प्रजामंडल (1938), और बाँसवाड़ा प्रजामंडल (दिसंबर 1945) का सही कालानुक्रम यही है।


