Bharat Ka Bhogolik Swaroop Question In Hindi
#1. भारत का निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र उच्च तीव्रता की भूकम्पीय मेखला में नहीं आता है?
सही उत्तर – कर्नाटक पठार
व्याख्या – कर्नाटक का पठार कर्नाटक राज्य, दक्षिण-पश्चिम भारत का क्षेत्र है। इस पठार का नामकरण ‘करनाड’, जिसका अर्थ है- “काली मिट्टी की भूमि”, के नाम पर किया गया है।
#2. सर्वप्रथम ‘इण्डिया’ शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया?
सही उत्तर – ग्रीक
व्याख्या – अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है।
#3. भारतीय उपमहाद्वीप मूलतः एक अंग था-
सही उत्तर – गोंडवानालैण्ड का
व्याख्या – इस महान् स्थलखंड को भूगर्भवेत्ताओं ने ‘गोंडवाना प्रदेश’ की संज्ञा दी।
#4. निम्नलिखित राज्यों में से किस एक की सीमा ओडिशा (उड़ीसा) से नहीं लगी हुई है?
सही उत्तर – मध्य प्रदेश
व्याख्या – ओडिशा 4 राज्यों से घिरा हुआ है: दक्षिण में आंध्र प्रदेश, पश्चिम में छत्तीसगढ़ और उत्तर में झारखंड और पश्चिम बंगाल।
#5. सम्पूर्ण भारत के कितने प्रतिशत भू-भाग पर मैदान का विस्तार पाया जाता है ?
सही उत्तर – 43.0%
व्याख्या – भारत के क्षेत्रफल का 43% भाग मैदानी, 29% भाग पर्वतीय तथा 28% भाग पठारी है।
#6. भारतीय मानक समय है-
सही उत्तर – जी. एम. टी. से 5.30 घण्टे आगे
व्याख्या – भारतीय मानक समय की गणना 82.5° E देशांतर के आधार पर की जाती है, जो उत्तर प्रदेश राज्य में इलाहाबाद के पास मिर्जापुर के शहर के पश्चिम की ओर है।
#7. भारतीय भूमि का सर्वाधिक उत्तरी भाग है-
सही उत्तर – इन्दिरा कॉल
व्याख्या – इंदिरा कोल काराकोरम पर्वतमाला की सियाचिन मुज़ताग़ उपश्रेणी के इंदिरा कटक में स्थित एक कोल (यानि कटक में बना हुआ पहाड़ी दर्रा) है।
#8. किस राज्य की सीमा अधिकतम राज्यों की सीमाओं को छूती है?
सही उत्तर – उत्तर प्रदेश
व्याख्या – उत्तर प्रदेश अधिकतम राज्यों के साथ अपनी सीमाएँ साझा करता है। हालांकि उत्तर प्रदेश क्षेत्रफल के मामले में चौथे स्थान पर आता है।
#9. कोंकण तट कहाँ से कहाँ तक विस्तृत है?
सही उत्तर – गोवा से दमण
व्याख्या – भारत का तटीय पश्चिमी घाट गुजरात से गोवा तक फैला हुआ है | इस कोंकण तट में तीन भारतीय राज्य : गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा आते है |
#10. जम्मू-कश्मीर राज्य का वह हिस्सा जिस पर चीन का अधिकार है, क्या कहलाता है?
सही उत्तर – अक्साई चीन
व्याख्या – अक्साई चिन या अक्सेचिन चीन, पाकिस्तान और भारत के संयोजन में तिब्बती पठार के उत्तरपश्चिम में स्थित एक विवादित क्षेत्र है।


