Bhartiya Ved Upnishad Important Questions in Hindi
#1. कृष्ण एवं शुक्ल के रूप में ज्ञात दो संस्करण मिलते हैं-
सही उत्तर – केवल यजुर्वेद में
व्याख्या – यजुर्वेद के मन्त्रों का उच्चारण करने वाला पुरोहित “ अध्वर्यु” कहलाता है।
#2. निम्नलिखित में से किसको वैदिक साहित्य में प्रजापति के रूप में वर्णित किया गया है ?
सही उत्तर – वराह
व्याख्या – भौतिक प्राणियों के स्वामी प्रजापति के सामने पहले के सब देवता महत्त्वहीन हो गये।
#3. नर्मदा (रेवा) नदी का उल्लेख कहाँ प्राप्त होता है ?
सही उत्तर – शतपथ ब्राह्मण
व्याख्या – रेवा (नर्मदा) और सदानीरा (गण्डक) नदियों का उल्लेख शतपथ ब्राह्मण में मिलता है ।
#4. निम्नलिखित ब्राह्मण मूल ग्रन्थों में से कौन-सा एक ऋग्वेद से सम्बन्धित है ?
सही उत्तर – ऐतरेय ब्राह्मण
व्याख्या – ऋग्वेद के ब्राह्मण मूलग्रन्थ ऐतरेय एवं कौषितकी हैं। यजुर्वेद का ब्राह्मण मूलग्रन्थ शतपथ है।
#5. निम्नलिखित में से किसे ‘पाशुपत मत’ का प्रवर्तक माना जाता है?
सही उत्तर – लकुलीश
व्याख्या – पाशुपत मत का प्रवर्तक लकुलीश को माना जाता है। यह शैव धर्म का सबसे प्राचीन सम्प्रदाय है । इसमें लकुलीश को शिव का अवतार माना गया है।
#6. वैदिक शब्द ‘ऋत’ का आशय है—
सही उत्तर – नैतिक नियम
व्याख्या – वैदिक ग्रन्थों में ‘ऋत’ शब्द की व्याख्या – सृष्टि की नियमितता तथा भौतिक एवं नैतिक व्यवस्था आदि रूपों में है ।
#7. ‘शुल्व सूत्र’ निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित हैं ?
सही उत्तर – ज्यामिति से
व्याख्या – शूल्व सूत्र, स्रोत सूत्रों के अन्तर्गत ही आते हैं।
#8. ऋग्वेद में निम्नलिखित में से किस शिल्प का उल्लेख नहीं है ?
सही उत्तर – बुनाई
व्याख्या – वैदिक काल में बढ़ईगिरी, बुनाई, चमड़े का काम तथा मिटटी के बर्तन बनाने का काम होता है।
#9. आत्मा के पुनर्जन्म के सिद्धान्त का कहाँ उल्लेख मिलता है ?
सही उत्तर – बृहदारण्यक उपनिषद्
व्याख्या – पुनर्जन्म के सिद्धान्त का प्रथम बार उल्लेख ‘बृहदारण्यक उपनिषद्’ में मिलता है।
#10. भक्ति की अवधारणा पहली बार कब अभिव्यक्त हुई थी ?
सही उत्तर – उपनिषद् श्वेताश्वतर में
व्याख्या – सर्वप्रथम ‘भक्ति’ का उल्लेख श्वेताश्वतर उपनिषद् में मिलता है। वैष्णव धर्म ने भागवत सम्प्रदाय के रूप में सर्वप्रथम भक्ति आन्दोलन शुरू किया था।