वेद उपनिषद और ग्रन्थ 2

Ved Upnishad Quiz in Hindi

Results

#1. ‘सत्यमेव जयते’ का उल्लेख सर्वप्रथम किस उपनिषद् में मिलता है?

सही उत्तर – मुण्डकोपनिषद्

व्याख्या – ‘सत्यमेव जयते’ का सर्वप्रथम उल्लेख हमें मुण्डकोपनिषद् में मिलता है ! मुण्डकोपनिषद् अथर्ववेद की शौनकी शाखा से है

#2. निम्न में से कौन-सा ऋग्वेद का ब्राह्मण ग्रंथ है?

सही उत्तर – ऐतरेय

व्याख्या – जबकि शतपथ व तैतिरीय यजुर्वेद के ब्राह्मण ग्रंथ है। – गोपथ अथर्ववेद का ब्राह्मण ग्रंथ है।

#3. धर्म ग्रंथों में विवाह के कितने प्रकारों का उल्लेख है?

सही उत्तर – 8

व्याख्या – विवाह के 8 प्रकार हैं- ब्रह्म, दैव, आर्य, प्राजापत्य, असुर, गन्धर्व, राक्षस और पिशाच

#4. कथन-अ – वेदों को श्रुति भी कहा जाता है। कथन-ब – स्मृति ग्रन्थों को वैदिक साहित्य में शामिल किया गया है।

सही उत्तर – कथन-अ सही है

व्याख्या – वेदों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में सुनकर हस्तांतरित किया गया, इसलिए वेदों को श्रुति भी कहा जाता है। – स्मृति ग्रन्थों को वैदिक साहित्य में शामिल नहीं किया जाता है।

#5. सर्वप्रथम चारों आश्रमों का उल्लेख किस उपनिषद् में मिलता है ?

सही उत्तर – जाबालोपनिषद्

व्याख्या – जबकि छान्दोग्य उपनिषद् में सर्वप्रथम प्रारम्भिक 3 आश्रमों का उल्लेख मिलता है



#6. वेदों को चार भागों में किसने विभाजित किया ?

सही उत्तर – व्यास

व्याख्या – श्रवण परम्परा में प्रचलित होने के कारण कृष्ण प्रारम्भ में इन्हें ‘श्रुति’ भी कहा जाता था।

#7. किस मूल पाठ में भारतीय गणितीय लेखन से सम्बन्धित प्राचीन साक्ष्य निहित है ?

सही उत्तर – शुल्वसूत्र

व्याख्या – शूल्वसूत्र में यज्ञ वेदी के निर्माण से सम्बन्धित माप के बारे में बताया गया है।

#8. अवतारवाद का सर्वप्रथम स्पष्ट उल्लेख निम्नलिखित में से किसमें मिलता है ?

सही उत्तर – भगवद्गीता

व्याख्या – अवतारवाद का सर्वप्रथम उल्लेख ‘भगवद्गीता’ में मिलता है।

#9. वेदत्रयी’ की संज्ञा किन वेदों को दी गयी है ?

सही उत्तर – ऋग्वेद, सामदेव, यजुर्वेद

व्याख्या – ऋग्वेद, सामदेव, यजुर्वेद को तीन प्रकार के पदों में होने के कारण की ‘वेदत्रयी’ की संज्ञा दी गयी है।

#10. “ब्राह्मण राजा पर आश्रित है एवं उसके पार्श्व में नीचे की ओर पीठासीन है, परन्तु वह राजा से श्रेष्ठ है ।” यह उल्लेख निम्नलिखित में से किस एक में है ?

सही उत्तर – ऐतरेय ब्राह्मण

व्याख्या – ऐतरेय ब्राह्मण में राजा के लिए कहा गया है कि ब्राह्मण जीविका चाहने वाला और दान देने वाला है, लेकिन राजा जब भी चाहे तब उसे हटा सकता है।



#11. ऋग्वेद में यदु जन का अधिकतर किसके साथ युग्म बना है ?

सही उत्तर – तुर्वसु

व्याख्या – यदु और तुर्वसु दोनों वैदिककालीन प्रधान जन थे। भरत जन इन सभी में सबसे प्राचीन था ।

Finish

QUIZ 1 I Quiz 2 I Quiz 3 I Quiz 4 I Quiz 5 I

TELEGRAM_GOVTFEVER

Ved Upnishad Quiz in Hindi

India GK

Leave a Comment