dharmik andolan mcq in hindi
#1. अलवार सन्तों का गढ़ प्रमुख रूप से किस राज्य में था ?
सही उत्तर – तमिलनाडु
व्याख्या – गुप्तोत्तर काल में वैष्णव धर्म भारतवर्ष में प्रचलित था। किन्तु इसका गढ़ दक्षिण भारत में तमिलनाडु में था जहाँ वैष्णव मत के प्रवर्तक अलवार सन्त थे । इनकी संख्या बारह थी ।
#2. निम्नलिखित में से विशिष्टाद्वैत दर्शनशास्त्र का प्रतिपादन किसने किया था?
सही उत्तर – रामानुजाचार्य
व्याख्या – रामानुजाचार्य ( जन्म: 1017 – मृत्यु: 1137) विशिष्टाद्वैत वेदान्त के प्रवर्तक थे।
#3. आजीवक संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?
सही उत्तर – मक्खलि गोशाल
व्याख्या – मक्खलि गोशाल (560-484 ईसा पूर्व) 6ठी सदी के एक प्रमुख आजीवक दार्शनिक हैं।
#4. पाशुपत सम्प्रदाय का संस्थापक कौन-सा है?
सही उत्तर – लकुलीश
व्याख्या – लकुलीश हिन्दू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक भगवान शिव के 24वें अवतार माने गये हैं।
Previous
Finish


