संतुलित पशु आहार

Santulit Pashu Aahar

 

Results

#1. हरे चारे को बिना इसके तत्वों एवं मूल हरे रंग के ह्यास के सुखाया गया है, इसकों निम्न में से किस नाम से जाना जाता है?

सही उत्तर – हे

व्याख्या – है बनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हरे पौधों में से जल की अधिक से अधिक मात्रा को निकाल दिया जाए ताकि इन पौधों को सुरक्षा से एक बड़ी मात्रा में बिना किसी किण्वन के संग्रह करके रखा जा सके।

#2. ऐसी भूमि जहाँ पर घास प्राकृतिक रूप से उगी हुई हो, कहलाती –

सही उत्तर – चारागाह

व्याख्या – ऐसी भूमि जहाँ पर घास प्राकृतिक रूप से उगी हुई हो या मनुष्यों द्वारा उगाई गई हो, वह घास पशुओं के चरने के काम आती है, चारागाह कहलाता है।

#3. हरे चारे में किस विटामिन की प्रचुरता होती है—

सही उत्तर – विटामिन A

व्याख्या – जिससे पशु का स्वास्थ अच्छा रहता है एवं संक्रामक रोगों से भी सुरक्षित रहता है।

#4. पशुओं को उत्पादन कार्य (दूध, मांस) आदि के लिए दिया जाने वाला आहार कहलाता है-

सही उत्तर – उत्पादन आहार

व्याख्या – उत्पादन कार्य जैसे – दूध, मांस, अण्डा, ऊन व प्रजनन के लिए दी जाती है।

#5. बरसीम का मूल स्थान है—

सही उत्तर – मिस्र

व्याख्या – बरसीम का मूल स्थान मिस्र है। इसे इजिप्टिशियन क्लोवर के नाम से भी जानते हैं।



#6. चारे को सूखा करके रखना कहलाता है—

सही उत्तर – हे

व्याख्या – घास को इस प्रकार से सुखाया जाता है कि इसमें नमी की मात्रा कम हो जाए अर्थात चारे को सूखा कर रखने को ‘हे’ कहते हैं ।

 

#7. देशी नस्ल की गाय को कितने किलोग्राम चारा दिया जाना चाहिए?

सही उत्तर – 4 किलो

व्याख्या – संकर नस्ल की गाय और भैंस को 4-6 किलो चारा दिया जाना चाहिए

 

#8. पशु को आहार किस आधार पर दिया जाता है?

सही उत्तर – भार के आधार पर

व्याख्या – पशु को उसके भार के अनुपात में आहार देना चाहिए।

#9. भैंस / गाय का घी किस खली को खिलाने से रवेदार होता है-

सही उत्तर – बिनौला की खली

व्याख्या – बिनौला की खली में 25% तक प्रोटीन होता है। बिनौला सेलुलोज का अच्छा स्रोत है जिससे पशु भोजन आसानी से पचा लेता है।

#10. एक चारागाह पर पशुओं को अधिकतम कितने समय तक चराना चाहिए-

सही उत्तर – 7-8 दिन

व्याख्या –



#11. निम्न में से कौन मुख्य खनिज पदार्थ जानवर की वृद्धि एवं विकास के लिये आवश्यक है?

सही उत्तर – इनमें से सभी

व्याख्या – पशुओं में खनिज पदार्थों की भूमिका अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होती है।

#12. . 400 किग्रा शरीर भार वाली एक गाय को प्रतिदिन कितना शुष्क पदार्थ दिया जाना चाहिए?

सही उत्तर – 10 किग्रा

व्याख्या – व्याख्या 400 किग्रा. शरीर भार वाली गाय के लिए शुष्क पदार्थ की प्रतिदिन मात्रा 100 किग्रा. भार पर 2.5 किग्रा. अनुमान्य है – x 400 = 10 किग्रा.

 

 

#13. रबी फसल का हरा चारा है—

सही उत्तर – बरसीम

व्याख्या – बरसीम हरे चारे की बहुत ही अच्छी फसल है जो उचित समय पर बोई जाने पर नवम्बर से मई तक हरा चारा देती है।

#14. पशु का भोजन किस भांति तैयार होना चाहिए-

सही उत्तर – उपरोक्त सभी

व्याख्या – दूध देने वाले पशुओं को अलग-अलग उनके उत्पादन के अनुसार आहार की व्यवस्था करनी चाहिए।

#15. बरसीम एक चारे वाली फसल है तथा इसे बोने की सिफारिश की जाती है-

सही उत्तर – अक्टूबर-नवम्बर माह में

व्याख्या – बरसीम की बुआई अक्टूबर-नवम्बर में की जाती है। अक्टूबर का प्रथम पखवाड़ा अति उत्तम है।



#16. भूसा व सूखे चारे में पानी की मात्रा होती है—

सही उत्तर – 10 प्रतिशत

व्याख्या – पानी, पशु के शरीर में बनने वाले दूध को तरल रूप प्रदान करता है।

#17. अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में उगाई जाने वाली विदेशी घास है—

सही उत्तर – पारा

व्याख्या – यह जमीन पर लता की भांति फैलकर चलती है। यह दूब घास से काफी मोटी और कोमल होती है

#18. चारागाह कितने प्रकार के होते हैं?

सही उत्तर – 2

व्याख्या – प्राकृतिक चारागाह – खाली स्थानों पर प्राकृतिक रूप से कई प्रकार की घास अपने आप उग जाती है तथा पशुओं के चराने के काम आती है।

 

 

#19. शुष्क पदार्थ की मात्रा के आधार पर बरसीम की पत्ती में कितने पाव्य प्रोटीन होती है-

सही उत्तर – 20 प्रतिशत

व्याख्या -सरसीम स्वादिष्ट व सरस चारा अन्य की अपेक्षा अधिक है इसका चारा अधिक पोषण वाला प्रोटीन (20%) में अधिकता फॉस्फोरस, कैल्सियम (2%) वसा (3%) युक्त होता है।

#20. मुर्गियों को खिलाने के लिये निम्न में से सबसे अच्छी खली कौनसी होती है-

सही उत्तर – बिनौले की खली

व्याख्यामुर्गियों को खिलाने के लिए मूंगफली की खली, तिल की खली, अलसी की खली (Linseed cake) सोयाबीन की खली मुख्य है। दाने में मक्का, बाजरा, जौ, जई, गेहूँ, चावल पॉलिश आदि का प्रयोग किया जाता है।



Previous
Finish

QUIZ 1 I QUIZ 2 I QUIZ 3 I

Santulit Pashu Aahar

Leave a Comment


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u499006884/domains/govtfever.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u499006884/domains/govtfever.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471