गवर्नर और वायसराय से प्रश्न

bharat ke governor general aur vaysaray

 

Results

#1. 1858 ई को महारानी विक्टोरिया का घोषणा पत्र इलाहाबादे में किसने पढ़कर सुनाया था? CDS Exam (I) 2006

सही उत्तर – लॉर्ड कैनिंग
व्याख्या – 1 नवंबर 1858 ई. को इलाहाबाद में आयोजित दरबार में लॉर्ड कैनिंग ने महारानी विक्टोरिया का घोषणा पत्र पढ़ा। इस उद्घोषणा के अनुसार, ईस्ट इण्डिया कंपनी के शासन का अधिकार ब्रिटिश सम्राट को दे दिया गया,

#2. जब नेपोलियन की शक्ति के सामने यूरोप में साम्राज्य धराशायी हो रहे थे, तब किस गवर्नर जनरल ने भारत में ब्रिटिश पताका फहराए रखी? UPPCS (Pre)

सही उत्तर – लॉर्ड वेलेजली
व्याख्या – लॉर्ड वेलेजली 1798 से 1805 ई. तक बंगाल का गवर्नर जनरल रहा। भारत में सहायक संधि का प्रयोग लॉर्ड वेलेजली द्वारा किया गया

#3. भारत में स्थानीय स्वशासन किसके द्वारा प्रारम्भ किया गया ?

सही उत्तर – लॉर्ड रिपन
व्याख्या – लॉर्ड रिपन (1880-1884 ई.) भारत का गवर्नर जनरल था। इसके अनेक कार्यों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण कार्य स्थानीय स्वशासन (1882 ई.) की शुरुआत थी।

#4. तृतीय आंग्ल-मराठा युद्ध किससे सम्बंधित है ?

सही उत्तर – लार्ड हेस्टिंग्स
व्याख्या – लार्ड हेस्टिंग्स (1813 1823 ई.) के कार्यकाल में तृतीय तथा अंतिम आंग्ल-मराठा युद्ध (1817-18 ई.) आरम्भ हुआ। इस युद्ध में पूना के अंग्रेज रेजीडेंट एल्फिंस्टन ने पेशवा बाजीराव द्वितीय को मराठों के पद की प्रधानता त्यागने पर विवश किया

#5. आंग्ल- नेपाल युद्ध किसके शासनकाल में हुआ था?

सही उत्तर – लार्ड हेस्टिंग्स
व्याख्या – आंग्ल-नेपाल युद्ध 1814-16 ई. में लॉर्ड हेस्टिग्स के काल में हुआ, जिसके परिणास्वरूप सुगौली की संधि ( 1816 ई.) हुई और नेपाल के द्वारा इस संधि के अनुसार गढ़वाल कुमायूँ शिमला, रानीखेत एवं नैनीताल आदि क्षेत्र अंग्रेजों को सौंप दिये गये।



#6. किस वायसराय की हत्या अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में (जब वे भ्रमण पर थे) एक दंडित अपराधी द्वारा की गई थी ?

सही उत्तर – लॉर्ड मेयो
व्याख्या –

लॉर्ड मेयो (Lord Mayo): महत्वपूर्ण तथ्य

  • हत्या: यह एकमात्र ऐसे वायसराय थे जिनकी हत्या उनके कार्यकाल के दौरान हुई। 1872 ई. में अंडमान-निकोबार में शेर अली (एक अफगानी) ने उन्हें मारा था।

  • प्रमुख कार्य (1872 ई.):

    1. भारत में पहली जनगणना का प्रारम्भ।

    2. कृषि विभाग की स्थापना।

#7. सबसे अधिक समय तक भारत का वायसराय कौन था ?

सही उत्तर – लार्ड लिनलिथगो
व्याख्या – भारत में सर्वाधिक समय तक रहने वाला वायसराय लार्ड लिनलिथगो (1936-43 ई.) था।

#8. निम्नांकित में से कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?

सही उत्तर – सैंडलर आयोग
व्याख्या – सैंडलर आयोग (1917) के बारे में एक्स्ट्रा फैक्ट्स
अध्यक्ष: डॉ. माइकल सैंडलर (लीड्स यूनिवर्सिटी के उपकुलपति)।

उद्देश्य: कलकत्ता विश्वविद्यालय की समस्याओं का अध्ययन करना।

सिफारिश: इसने सुझाव दिया था कि स्कूली शिक्षा 12 वर्ष की होनी चाहिए

Previous
Finish

 Quiz 2 I Quiz 3 I Quiz 4 I Quiz 5 I

bharat ke governor general aur vaysaray

india gk

Leave a Comment


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u499006884/domains/govtfever.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u499006884/domains/govtfever.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471