भारत के विभिन्न साम्राज्य से मिक्स प्रश्न 7

Gupt Samrajya Quiz in Hindi

Results

#1. गान्धार कला में बुद्ध को प्रतिबिम्बित किया गया-

सही उत्तर – ग्रीक- रोमन शैली में

व्याख्या – कुषाणों के कार्यकाल के विकसित गान्धार कला के अन्तर्गत बुद्ध प्रतिमाओं का निर्माण ग्रीक-रोमन शैली में किया गया है।

#2. नारद स्मृति में उत्पादन क्षमता के आधार पर भूमि को कितने भागों में बाँटा गया है ?

सही उत्तर – 4

व्याख्या – नारद स्मृति के अनुसार उत्पादन क्षमता के अनुसार भूमि को चार भागों में विभक्त किया गया- (1) उर्वर, (2) बंजर (इरिण), (3) खिल ( तीन-चार साल तक बिना बोई), (4) मरु ( रेतीली) ।

#3. निम्नलिखित में से किसे इस्लाम का शत्रु माना जाता है ?

सही उत्तर – मिहिरभोज

व्याख्या – मिहिरभोज प्रतिहार वंश का अत्यन्त पराक्रमी शासक था । सर्वप्रथम उसने कन्नौज तथा कालिंजर को जीत कर अपने राज्य में मिलाया था ।

#4. निम्नलिखित में से कौन एक सही सुमेलित नहीं है ?

सही उत्तर – हर्ष का राजकवि गणपति शास्त्री था

व्याख्या – हर्ष के दरबार का राजकवि सुषेन था ।

#5. त्रिपक्षीय संघर्ष का आरम्भ किसने किया था ?

सही उत्तर – वत्सराज

व्याख्या – पाल, प्रतिहार, राष्ट्रकूट के मध्य होने वाला त्रिपक्षीय संघर्ष का प्रारम्भ प्रतिहार नरेश वत्सराज ने किया था। इन युद्धों में अन्तिम रूप से सफलता प्रतिहारों को ही प्राप्त हुई थी।



#6. निम्नलिखित में से किस राजकुल के राजा मातृनामों से लक्षित होते थे?

सही उत्तर – सातवाहन

व्याख्या – सातवाहन वंश की स्थापना 230 से 60 ईसा पूर्व के बीच राजा सीमुक ने की थी।

#7. ‘श्रीनगर’ शहर को किस भारतीय सम्राट ने बसाया?

सही उत्तर – सम्राट अशोक

व्याख्या – सम्राट अशोक का पूरा नाम देवानांप्रिय अशोक मौर्य (राजा प्रियदर्शी देवताओं का प्रिय) था।

Finish

 

Quiz 1 I Quiz 2 I Quiz 3 I Quiz 4 I Quiz 5 I Quiz 6 I Quiz 7 I Quiz 8 I Quiz 9 I Quiz 10

TELEGRAM_GOVTFEVER

Gupt Samrajya Quiz in Hindi

India GK

Leave a Comment