भारत के विभिन्न साम्राज्य से मिक्स प्रश्न 2

Satvahan Vansh Question

Results

#1. निम्नलिखित में से नन्द वंश का अन्तिम शासक कौन था ?

सही उत्तर – धनानन्द

व्याख्या –  322 ई. पू. में चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने गुरु चाणक्य की सहायता से घनानन्द की हत्या कर मौर्यवंश की स्थापना की।

#2. ज़मोरिन कौन था ?

सही उत्तर – कालीकट का एक हिन्दू शासक

व्याख्या –  ज़मोरिन मध्यकालीन केरल के कालीकट क्षेत्र का हिन्दू नरेश जिसे मलायालमी भाषा में सामुतिरी कहाँ जाता था 

#3. सिकन्दर के भारत आक्रमण के समय मगध का शासक कौन था ?

सही उत्तर – घनानन्द

व्याख्या – सिकन्दर ने 326 ई. पू. में भारत पर आक्रमण किया था, उस समय मगध का शासक घनानन्द था ।

#4. राजपूत काल (650-1000 ई.) से सम्बंधित निम्न में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

सही उत्तर – व्यापार एवं वाणिज्य में वृध्दि

#5. निम्नलिखित में से किस शासक को सर्वक्षत्रान्तक कहा जाता है ?

सही उत्तर – महापद्मनन्द

व्याख्या – पुराण के अनुसार महापद्मनन्द एक शूद्र शासक था। इसको सर्वक्षत्रान्तक (क्षत्रियों का नाश करने वाला) तथा भार्गव (परशुराम का अवतार) कहा गया है।



#6. किस प्रतिहार शासक ने “आदि वराह” की उपाधि धारण की ?

सही उत्तर – भोज

व्याख्या – गुर्जर प्रतिहार वंश के प्रमुख शासक मिहिर भोज भगवान् विष्णु के उपासक थे इसलिए इन्होने आदिवराह की उपाधि धारण की 

#7. सातवाहन वंश की स्थापना निम्नलिखित में से किसने की थी ?

सही उत्तर – सिमुक

व्याख्या – सातवाहन वंश की स्थापना ‘सिमुक ‘ ने की थी। सर्वमान्य तौर पर सातवाहनों का मूल निवास स्थान महाराष्ट्र का प्रतिष्ठान माना जाता है।

#8. किस सातवाहन शासक को कृष्ण का पुत्र कहा गया है ?

सही उत्तर – शातकर्णी प्रथम

व्याख्या – शातकर्णी प्रथम सातवाहन वंश का प्रथम योग्य शासक था। पुराणों में शातकर्णी प्रथम को कृष्ण का पुत्र कहा गया है,

तथा इसने दो अश्वमेध यज्ञ तथा एक राजसूय यज्ञ का अनुष्ठान किया।

#9. राजपूत प्रशासन में आय और व्यय का विवरण रखने वाले अधिकारी का नाम था :-

सही उत्तर – अक्षपटलिक

#10. किस सातवाहन शासक ने ‘वेणकटक स्वामी’ की उपाधि धारण की ?

सही उत्तर – गौतमी पुत्र शातकर्णी

व्याख्या – गौतमी पुत्र शातकर्णी ने ‘वेणकटक स्वामी’ की उपाधि धारण की तथा वेणकटक नगर की स्थापना की ।

 



#11. पल्लवों के काल में शिक्षा का प्रमुख केन्द्र था –

सही उत्तर – काञ्ची

#12. सातवाहन शासकों की राजकीय भाषा निम्नलिखित में से कौन-सी थी ?

सही उत्तर – प्राकृत

व्याख्या – सातवाहनों की राजकीय भाषा ‘प्राकृत’ थी तथा लिपि ‘ब्राह्मी’ थी ।

#13. संगमयुगीन मंत्रियों के पद का वास्तविक नाम था :

सही उत्तर – अमैच्चार

#14. किस शासक ने विदिशा में गरुण स्तम्भ स्थापित करवाया था ?

सही उत्तर – हेलियोडोरस

व्याख्या – शुंग वंश के नवें शासक भागवद्र के शासनकाल के 14 वें वर्ष में तक्षशिला के यवन शासक एण्टियालकीट्स के राजदूत हेलियोडोरस ने विदिशा में वासुदेव के सम्मान में एक ‘गरुण स्तम्भ’ स्थापित करवाया।

#15. किस शासक के काल में तीन महान उपदेशकों बुद्ध, महावीर तथा मक्खलि गोशाल ने निर्वाण प्राप्त किया ?

सही उत्तर – अजातशत्रु



#16. निम्नलिखित में से किस शासक ने कण्व वंश की स्थापना की थी?

सही उत्तर – वासुदेव

व्याख्या – शुंग वंश के अन्तिम शासक देवभूति की हत्या करके वासुदेव ने 75 ई. पू. में कण्व वंश को नींव रखी।

#17. विजय नगर एवं बहमनी राज्यों के मध्य विवाद का विषय था ?

सही उत्तर – तुंगभद्रा दोआब

#18. निम्नलिखित में से किस वंश के शासकों को ‘दक्षिणाधिपति’ कहा जाता है ?

सही उत्तर – सातवाहन वंश

व्याख्या – सातवाहन वंश के शासकों को दक्षिणाधिपति तथा इनके द्वारा शासित प्रदेश को दक्षिणापथ कहा जाता है।

#19. सातवाहन वंश की स्थापना निम्नलिखित में से किसने की थी ?

सही उत्तर – सिमुक

व्याख्या – सर्वमान्य तौर पर सातवाहनों का मूल निवास स्थान महाराष्ट्र का प्रतिष्ठान माना जाता है। पुराणों में सातवाहन वंश को आन्ध्र जातीय तथा आन्धभृत्य कहा गया है।

#20. निम्नलिखित में से कौन सिकन्दर महान का समकालीन था?

सही उत्तर – चन्द्रगुप्त मौर्य

व्याख्या – चन्द्रगुप्त मौर्य में भारत के महान सम्राट थे। इन्होंने मौर्य साम्राज्य की स्थापना की थी।



Finish

 

Quiz 1 I Quiz 2 I Quiz 3 I Quiz 4 I Quiz 5 I Quiz 6 I Quiz 7 I Quiz 8 I Quiz 9 I Quiz 10

 

TELEGRAM_GOVTFEVER

Satvahan Vansh Question

India GK

Leave a Comment