भारत के विभिन्न साम्राज्य से मिक्स प्रश्न 3

Indian Empires Questions and Answers

Results

#1. ‘हाल’ नामक कवि एक राजा भी थे, ये किस राजवंश से सम्बन्धित थे ?

सही उत्तर – सातवाहन वंश

व्याख्या – सातवाहन राजा ‘हाल’ एक कवि भी थे। इसने प्राकृत भाषा में ‘ गाथा सतसई’ या ‘गाथा सप्तशती’ की रचना की ।

#2. सातवाहन वंश के किस शासक ने रुद्रदामन की पुत्री से विवाह किया था ?

सही उत्तर – वाशिष्ठी पुलमावि

व्याख्या – प्रथम आन्ध्र सम्राट वाशिष्ठी पुलमावि ने अपनी राजधानी औरंगाबाद जिले में गोदावरी नदी के किनारे पैठान या प्रतिष्ठान में बनाई।

#3. निम्नलिखित में से किस राजवंश के सिक्कों में मछली की आकृति मिलती है ?

सही उत्तर – सातवाहन

#4. कनिष्क द्वारा किस वर्ष से शक संवत् चलाया गया था ?

सही उत्तर – 78 ई.

व्याख्या – भारतीय इतिहास में कनिष्क का नाम दो कारणों से प्रसिद्ध है। पहला उसने 78 ई. में एक संवत् चलाया जो शक संवत् कहलाता है |

#5. कुषाण वंश के किस शासक के सिक्कों पर नन्दी व त्रिशूल की आकृति मिलती है ?

सही उत्तर – विम कडफिसस

व्याख्या – विम कडफिसस ने भारत में सोने व ताँबे के सिक्के चलाये । विम कडफिसस ने ही भारत में सर्वप्रथम सोने के सिक्के चलाये थे। इसके सिक्कों पर नन्दी (बैल), त्रिशूल तथा त्रिशूलधारी शिव की आकृति मिलती है।



#6. निम्नलिखित में से ‘तख्ते बही’ अभिलेख किस शासक का था ?

सही उत्तर – गोन्दोफर्निस

व्याख्या – पहलव वंश का सर्वाधिक शक्तिशाली शासक गोन्दोफर्निस था। इसी ने पेशावर (पाकिस्तान) में तख्ते बही अभिलेख का निर्माण करवाया था ।

#7. ‘सेण्ट थामस’ नामक ईसाई धर्म प्रचारक निम्नलिखित में से किसके शासनकाल में भारत आया था ?

सही उत्तर – गोन्दोफर्निस

व्याख्या – पार्थियन (पहलव) शासक गोन्दोफर्निस के शासनकाल में सेण्ट थामस नामक ईसाई धर्म प्रचार करने के लिए भारत आया था।

Finish

 

Quiz 1 I Quiz 2 I Quiz 3 I Quiz 4 I Quiz 5 I Quiz 6 I Quiz 7 I Quiz 8 I Quiz 9 I Quiz 10

TELEGRAM_GOVTFEVER

Indian Empires Questions and Answers

India GK

Leave a Comment