Manav aur Padap Rog MCQ in Hindi
#1. मवेशियों में ‘मैड काऊ’ रोग किस वजह से होता है ? [RRB JE – 28 June 2019, Shift – III]
सही उत्तर – मांस और हड्डी युक्त भोजन
व्याख्या – मवेशियों में होने वाला ‘मैड काऊ’ रोग एक प्रकार का अपक्षयी संक्रामक, धीरे-धीरे विकसित होने वाला एवं घातक संक्रमण है
#2. निम्नलिखित में से कौन सा रोग ट्रिपल एंटीजन द्वारा प्रतिरक्षित नहीं है? [RRB JE-2 June 2019, Shift-II]
सही उत्तर – आंत्र ज्वर ( टाइफॉइड)
व्याख्या – ट्रिपल एंटीजन का टाका (DPT) डिफ्थीरिया या रोहिणा, टिटनेस या धनुस्तम्भ एवं काली खांसी (whooping cough) के लिए लगाया जाता है।
#3. कुत्ते के काटने से कौन सी बीमारी होती है ? [RRB JE – 23 May 2019, Shift-III]
सही उत्तर – रैबीज
व्याख्या – कुत्ते के काटने से रेबीज बीमारी होती है। रेबीज का रोगकारक रेब्डो वायरस है।
#4. हाइड्रोफोबिया किसके कारण होता है? [RRB JE – 26 May 2019, Shift-1]
सही उत्तर – रैबीज का विषाणु
व्याख्या – हाइड्रोफोबिया रेबीज के विषाणु के कारण होता है। जिसका अर्थ जल से भय लगना (fear of Water ) होता है।
#5. निम्नलिखित में से कौन सा एक जीवाणुजनित रोग नहीं है? [RRB Group D 11 Oct 2022, Shift-III]
सही उत्तर – एड्स
व्याख्या – एड्स एक विषाणु जनित रोग है जो HIV वायरस द्वारा होता है तथा सिफिलिस, क्षय रोग एवं सुजाक रोग जीवाणु जनित रोग है।
#6. निम्न में से कौन सा यौन संचरित विषाणुजनित रोग है? [RRB Group D-07 Oct 2022, Shift-II]
सही उत्तर – एड्स
व्याख्या – एड्स (AIDS) यौन संचरित विषाणुजनित रोग है । यह असुरक्षित यौन सम्पर्क से फैलता है ।
#7. आपको कैसे पता चलेगा कि कोई व्यक्ति एक वर्ष पहले 23 एचआईवी से संक्रमित हुआ है? [RRB Group D-07 Oct 2022, Shift-1]
सही उत्तर – रक्त में एंटी-एचआईवी एंटीबॉडी द्वारा
व्याख्या – रक्त में एंटी-एचआईवी एंटीबॉडी द्वारा व्यक्ति में HIV संक्रमण का पता लगाते हैं। यह एलाइजा ( ELISA ) परीक्षण होता है।
#8. एचआईवी (HIV), यौन संपर्क से क्यों फैलता है? [RRB Group D – 28 Sep 2022, Shift-1]
सही उत्तर – विषाणुग्रस्त कण (viral particles), वीर्य तरल (seminal flu- ids) में प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं
व्याख्या – असुरक्षित यौन सम्पर्क से योनि में वीर्यसेचन (Insemination) पर विषाणु स्वस्थ मादा जीव में प्रवेश कर उसे रोगग्रस्त कर देते हैं।
#9. कौन सा यौन संक्रमण रोग एक विषाणु के कारण होता है? [RRB Group D 26 Aug 2022, Shift-II]
सही उत्तर – AIDS
व्याख्या – एड्स एक विषाणु (वायरस) जनित रोग है, जो कि RNA निर्मित रिट्रोवायरस ह्यूमन इम्यूनो डेफिसिएन्सी वायरस (HIV) के संक्रमण के कारण होता है।
#10. किस रोग में शरीर उन अनेक छोटे-मोटे संक्रमणों से भी नहीं लड़ पाता है, जिनका हम प्रतिदिन सामना करते हैं? [RRB Group D – 22 Sep 2022, Shift-II]
सही उत्तर – एचआईवी-एड्स
व्याख्या – इस रोग में रोगी को लम्बे समय तक बुखार आता है, अत्यधिक वजन घटता है एवं पसीना आता है तथा रोगी विभिन्न घातक रोगों से ग्रसित हो जाता है और अन्ततः रोगी की मृत्यु हो जाती है।


