पादप और जंतु उतक

Plant Tiisue Important Questions

Results

#1. मनुष्यों में एक संयोजी ऊतक के उदाहरण को पहचानें- RRB ALP & Tec.

सही उत्तर – हड्डी

व्याख्या – ऊतक: एक जीव के शरीर में एक समान उत्पन्न और विशिष्ट कार्य करने वाली कोशिकाओं का समूह है। ऊतक कोशिकाओं से बनता है। ‘रक्त और हड्डियाँ, ‘संयोजी ऊतक’ के उदाहरण है।

#2. हमारे शरीर में वसा-संचायक ऊतक कौन सा है? RRB NTPC

सही उत्तर – एडिपोज ऊतक

व्याख्या – हमारे शरीर में वसा संचायक ऊतक एडियोज ऊतक है। विभिन्न कोशिकाओं के मिलने से ऊतक का निर्माण होता है, वसा ऊतक दो प्रकार के होते हैं- एरिओलर और एडिपोज ।

#3. विभज्योतक ऊतक कोशिकाओं में निम्न में से क्या अनुपस्थित होता होती है? [RRB Group D-11 Oct 2022, Shift-1]

सही उत्तर – रसधानी

व्याख्या – विभज्योतक ऊतक कोशिकाओं में रसधानी का अभाव होता है। यह ऊतक पौधे में वृद्धि और विकास के लिए उत्तरदायी है।

#4. पौधों के तनों में छल्लों के रूप में पायी जाने वाली आकृति जो उनकी वृद्धि में सहायक होती है, में निम्न में से कौन से ऊतक पाये जाते हैं? [RRB GROUP-D 23 Oct 2018, Shift-II]

सही उत्तर – लैटरल मेरिस्टेमेटिक ऊतक

व्याख्या – लैटरल मेरिस्टेमेटिक ऊतक या पार्श्व विभज्योतक पौधों के तनों में छल्लों के रूप में पाया जाता है, जो मोटाई में वृद्धि करता है।

#5. स्ट्रैटिफाइड स्क्वैमस एपिथीलियम किसमें मौजूद है ?

सही उत्तर – त्वचा

व्याख्या – स्तनधारियो की त्वचा का वह भाग जो स्तरीकृत स्क्वैमस उपकला सतह को दर्शाता है, उसे एपिडर्मिस कहा जाता है।



#6. पेशी ऊतक कितने प्रकार के होते हैं? RRB Group-D

सही उत्तर – 3

व्याख्या –
पेशी ऊतक तीन प्रकार के होते है।
(i) रेखित पेशी (ii) अरेखित पेशी (iii) हृदय पेशी

#7. अन्तर्वेशी विभज्योतक (Intercalary meristem) पाये जाते हैं- [RRB GRFOUP-D 01 Oct 2018, Shift-II]

सही उत्तर – पत्तियों के तल में

व्याख्या – अन्तर्वेशी विभज्योतक पत्तियों के तल में ही पाये जाते है । इनके द्वारा लम्बाई में वृद्धि होती है।

#8. ऊपरी और निचले एपीडर्मी के बीच पाए जाने वाले ऊतक कहलाते हैं- [RPF SI-24 Dec 2018 Shift-1]

सही उत्तर – मेज़ोफिल

व्याख्या –

पत्तियों में ऊपरी तथा निचली बाह्य त्वचा के बीच का ऊतक पर्णमध्योतक कहलाता है। यह पर्णमध्योतक (Mesophyll) दो क्षेत्रों में

बंटा होता है।

(i) खम्भ ऊतक (Palisade tissue )

(ii) स्पंजी ऊतक (Spongy tissue

#9. नारियल के छिलके में मौजूद कौन सा ऊतक उसे कठोर और दृढ़ बनाता है? [RRB Group D-23 Aug 2022, Shift-II]

सही उत्तर – स्कलेरेनकाइमा (Sclerenchyma )

व्याख्या – नारियल के छिलके को स्कलेरेनकाइमा ऊतक ही कठोर और दृढ़ बनाता है

#10. पुराने जाइलम (old xylum) में किस प्रकार के अपशिष्ट उत्पादों को संग्रहित किया जाता है। RRB Group-D

सही उत्तर – रेजिन और गोंद

व्याख्या – जाइलम एक ऐसा जटिल ऊतक है जो संवहन बण्डल के अन्दर पाया जाता है। जाइलम जल संवहन में प्रमुख भूमिका अदा करता है । पुराने जाइलम (Old xylum) में रेजिन और गोंद जैसे अपशिष्ट उत्पादों को संग्रहित किया जाता है ।



Finish

 QUIZ 2 I QUIZ 3 I

 

TELEGRAM_GOVTFEVER

Plant Tiisue Important Questions

science

Leave a Comment