rajasthan ke shilalekh mcq

 

Results

#1. सात अग्नि वेदिकाओं की पंक्ति प्राप्त हुई है?

सही उत्तर – कालीबंगा

व्याख्या – कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले का एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल है। यहाँ सिंधु घाटी सभ्यता के महत्वपूर्ण अवशेष मिले हैं।

#2. सिन्धु घाटी के प्रागैतिहासिक काल के समकालीन किस क्षेत्र से मौर्यकालीन अवशेषों के अलावा मध्यकालीन अवशेष भी मिले हैं-

सही उत्तर – बैराठ

व्याख्या – यहाँ से बौद्ध स्तूप, बौद्ध मंदिर (गोल मंदिर) और अशोक स्तंभ के साक्ष्य मिले हैं। ये सभी अवशेष मौर्ययुगीन हैं।

#3. बैराठ प्राचीन काल में राजधानी थी?

सही उत्तर – मत्स्य राज्य की

व्याख्या – प्राचीन ग्रंथों में इसका नाम विराटपुर मिलता है। यह प्राचीन मत्स्य प्रदेश की राजधानी था।

#4. गणेश्वर सभ्यता कहाँ तक फैली हुई थी?

सही उत्तर – सीकर से झुन्झुनूँ, जयपुर व भरतपुर तक

व्याख्या – गणेश्वर सभ्यता को ‘ताम्र संचयी संस्कृति’ भी कहा जाता है।

#5. मछली पकड़ने के कांटे का प्रयोग किस सभ्यता में हुआ?

सही उत्तर – गणेश्वर सभ्यता में

व्याख्या – गणेश्वर सभ्यता से तांबे का बाण एवं मछली पकड़ने का कांटा प्राप्त हुआ है।



#6. बीजक की पहाड़ी कौनसी सभ्यता से संबंधित है?

सही उत्तर – बैराठ

व्याख्या – बीजक डूँगरी से कैप्टन बर्ट ने अशोक का ‘भाब्रू शिलालेख’ खोजा था।

#7. निम्न में से किस स्थल को ताम्रवती नगरी के नाम से भी जाना जाता था?

सही उत्तर – आहड़

व्याख्या – आहड़ संस्कृति एक ताम्र पुरातात्विक संस्कृति है इसे बनास संस्कृति भी कहते हैं।

#8. निम्नलिखित में से किस उत्खनन स्थल से चांदी की मुद्रा ‘पंचमार्क’ प्राप्त हुयी है?

सही उत्तर – बैराठ

व्याख्या – बीजक डूँगरी से कैप्टन बर्ट ने अशोक का ‘भाब्रू शिलालेख’ खोजा था।

#9. बालाथल सभ्यता किस जिले के वल्लभ नगर तहसील में स्थित है?

सही उत्तर – उदयपुर

व्याख्या – बालाथल सभ्यता की खोज 1962-63 में डाॅ. वी. एन. मिश्र द्वारा की गई।

#10. निम्नलिखित में से किस स्थल से शासक मिनेण्डर के सोलह सिक्के प्राप्त हुए है-

सही उत्तर – बैराठ

व्याख्या – 16 मुद्राएं यूनानी राजा मिनेंडर की हैं।



#11. गिलूण्ड सभ्यता गिलूण्ड नदी के मैदानी भाग में स्थित किस जिले में है?

सही उत्तर – राजसमन्द

व्याख्या – राजसमंद में स्थित ‘मोडिया मगरी’ नामक टीले का संबंध गिलूण्ड सभ्यता से है।

Previous
Finish

Quiz 1 l Quiz 2 | Quiz 3 | Quiz 4 | Quiz 5 | Quiz 6 | Quiz 7 | Quiz 8 | Quiz 9 | Quiz 10 

Leave a Comment