Rajasthan Nadiya Quiz

 

Results

#1. निम्न में से कोनसी नदी अपना जल बंगाल कि खाड़ी में नहीं ले जाती है ?

सही उत्तर – माही

व्याख्या – माही नदी अपना जल खम्बात कि खाड़ी में ले जाती है

#2. राज्य का कोनसा वन्य जीव अभ्यारण्य ओरई एवं ब्राह्मणी नदी का उदगम स्थल है ?

सही उत्तर – बस्सी अभ्यारण्य

व्याख्या – बस्सी अभ्यारण्य चितोड़गढ़ जिले में स्थित है और इसकी स्थापना 1988 में कि गई थी

#3. ‘वन कि आशा’ किस नदी को कहते है?

सही उत्तर – बनास

व्याख्या – बन + आस = बनास इसलिए बनास को वन कि आशा कहते है !

#4. जल की उपयोगिता की दृष्टि से राजस्थान में नदियों का सही क्रम बताइए ?

सही उत्तर – चम्बल, बनास, माही, साबरमती

व्याख्या – जल की उपयोगिता की दृष्टि से अर्थात जिन नदियों से सर्वाधिक पेयजल, सिंचाई, जल विद्युत उत्पादन आदि होता है।

#5. निम्नांकित कथनों में से असुमेलित कथन को छांटिए ?

सही उत्तर – निम्बार्क सम्प्रदाय की प्रमुख पीठ-रूपारेल नदी के किनारे स्थित है।

व्याख्या – निम्बार्क संप्रदाय की प्रमुख पीठ सलेमाबाद (अजमेर) में रूपनगढ़ नदी के किनारे है जो आंतरिक प्रवाह की एक नदी है।



#6. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी आंतरिक प्रवाह तंत्र से सबंधित नही है?

सही उत्तर – सागी

व्याख्या – सागी नदी-लूनी की सहायक नदी है जो जसवंतपुरा की पहाडियों (जालोर) से निकलती है और लूनी नदी अरब सागर में गिरती है।

#7. (कथन A) – घग्घर नदी राजस्थान की आंतरिक प्रवाह की सबसे लम्बी नदी है। (कथन B) – कांतली नदी पूर्णत: राजस्थान में बहने वाली आंतरिक प्रवाह की सबसे लम्बी नदी है।

सही उत्तर – कथन A और B दोनो सही हैं।

व्याख्या – घग्घर नदी राजस्थान की आंतरिक प्रवाह की सबसे लम्बी नदी तो है किंतु राजस्थान में पूर्णत बहने वाली आंतरिक प्रवाह की सबसे लम्बी नदी-कांतली है जिसका उद्गम सीकर में होता है

#8. माही नदी द्वारा निर्मित विखण्डित पहाड़ी क्षेत्र कहलाता है ?

सही उत्तर – वांगड़ प्रदेश

व्याख्या – डूंगरपुर – बाँसवाड़ा के मध्य माही नदी द्वारा विखंडित पहाड़ी क्षेत्र वांगड़ प्रदेश कहलाता है

#9. सतही जल की दृष्टि से राजस्थान की नदियों का अवरोही क्रम बताइए ?

सही उत्तर – चम्बल, बनास, माही, लूनी

व्याख्या – इसके अलावा अगर आरोही क्रम पूछ ले तो – लूनी माही बनास चम्बल

#10. निम्न में से किस नदी का जल बंगाल कि खाड़ी में जाता है ?

सही उत्तर – बेडच

व्याख्या – यह बनास कि सहायक नदी है जिसका उदगम गोगुन्दा कि पहाडियों से होता है



#11. जैसलमेर की ‘बुझ झील’ में कोनसी नदी अपना जल गिराती है ?

सही उत्तर – मसूरदी नदी

व्याख्या – मसूरदी नदी का उदगम जैसलमेर में ही होता और यह एक बरसाती नदी है

#12. किस नदी को ‘चर्मण्वती और कामधेनु’ नदी के नाम से भी जाना जाता है ?

सही उत्तर – चम्बल

व्याख्या – चम्बल नदी यमुना नदी की सहायक नदी है

#13. जोजरी नदी का उदगम स्थल किस जिले से होता है ?

सही उत्तर – नागोर

व्याख्या – यह लूनी नदी कि एकमात्र साहयक नदी है जो दाई और से मिलती है

#14. आहड़ सभ्यता किस नदी के किनारे स्थित है ?

सही उत्तर – आयड/बेडच

व्याख्या – आयड/बेडच नदी गोगुन्दा की पहाडियों (उदयपुर ) से निकलती है ,यह बनास की सहायक नदी है

#15. बनास नदी द्वारा निर्मित अवशिष्ट पहाड़ी युक्त मैदान कहलाता है ?

सही उत्तर – पीडमांट का मैदान

व्याख्या – देवगढ़ (राजसमंद) से भीलवाड़ा के मध्य बनास नदी द्वारा निर्मित अवशिष्ट पहाड़ी युक्त मैदान पीडमांट का मैदान कहलाता है।



#16. माही नदी से संबंधित कथनो पर विचार करते हुए असुमेलित कथन बताइए –

सही उत्तर – माही की राजस्थान में कुल लम्बाई 576 किमी. है।

व्याख्या – माही नदी की कुल लम्बाई 576 किमी. है लेकिन राजस्थान में माही की लम्बाई 171 किमी. है।

#17. निम्नलिखित नदियों में से राजस्थान में कौनसी ‘रुण्डितसरिता’ कहलाती है?

सही उत्तर – बाणगंगा

व्याख्या – बाणगंगा नदी का उद्गम जयपुर जिले की बैराठ की पहाड़ियों से होता है इसे अर्जुन की गंगा के नाम से भी जाना जाता है

#18. झाडोल (उदयपुर) में अरावली की पहाडियों से किस अरबसागरीय अपवाह तंत्र की नदी का उद्गमम होता है?

सही उत्तर – साबरमती

व्याख्या – साबरमती नदी का उद्गतम झाड़ोल उदयपुर में अरावली की पहाड़ी से होता है और खम्भात की खाड़ी (गुजरात) में इसका विलय हो जाता है

#19. वह नदी जो राजस्थान में दक्षिण से प्रवेश करने के उपरान्त पश्चिम की ओर बहती हुई पुनः दक्षिण की ओर मुड़ जाती है-

सही उत्तर – माही

व्याख्या – माही नदी के उद्गम मिंडा ग्राम है, जो मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित है, सहायक नदियाँ इरु, नोरी, चैप, सोम, जाखम, मोरन, अनस, पनम और भादर हैं

#20. राजस्थान का सबसे छोटा अपवाह तंत्र कौन-सा है?

सही उत्तर – अरब सागरीय

व्याख्या – राजस्थान के कुल अपवाह तंत्र का (16%) अरब सागरीय नदी तंत्र है।



#21. उद्गगम से समाप्ति की ओर लूनी नदी के विस्तारित जिले को सही क्रम बताइए ?

सही उत्तर – अजमेर, नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर

व्याख्या – लूनी नदी अजमेर के नागपहाड से निकलकर नागौर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर होती हुई कच्छ के (गुजरात) में गिरती है।

#22. निम्नलिखित में से कौन-सी परियोजना सोम नदी से संबंधित नही है?

सही उत्तर – अनास परियोजना

व्याख्या – अनास परियोजना अनास नदी पर बनी है जो माही नदी में दक्षिण की ओर से आकर मिलती है।

#23. माही की सहायक नदियों का ‘असंगत’ युग्म बताइए –

सही उत्तर – मानसी-वाकल

व्याख्या – मानसी-वाकल नदियाँ साबरमती नदी की सहायक नदियाँ है।

#24. लूनी नदी से संबंधित निम्नलिखित तथ्यों पर विचार करते हुये असत्य कथन छाँटिएँ ?

सही उत्तर – साबी नदी लूनी की सहायक नदी है।

व्याख्या – लूनी की सहायक नदी साबी नहीं है, बल्कि सांगी है और साबी नदी आंतरिक अपवाह तंत्र की नदी है।

#25. किस बांध या परियोजना का संबंध माही नदी से नहीं है?

सही उत्तर – सोम कागदर परियोजना

व्याख्या – सोम कागदर परियोजना उदयपुर में सोम नदी पर स्थित है जबकि कडाना बाँध माही नदी पर गुजरात में है।



Previous
Finish

 Quiz 2 | Quiz 3 |