Rajasthan ka Apvahtantra mcq

 

Results

#1. बिजराल की पहाड़ियों से निकलने वाली खारी नदी किस अपवाह तंत्र का भाग है?

सही उत्तर – बंगाल की खाड़ी

व्याख्या – खारी नदी का उद्गम- बिजराल की पहाड़ी, देवगढ़ (राजसमंद) से होता है यह राजसमंद- भीलवाड़ा- अजमेर- टोंक में बहती है। देवली के पास बनास में मिल जाती है

#2. जिले जहाँ एक भी नदी नहीं बहती-

सही उत्तर – बीकानेर, चुरू

व्याख्या – बीकानेर संभाग के दो जिले बीकानेर और चुरू में कोई नदी नही है

#3. नदियां जो अपना जल सांभर झील में गिराती है – (1) साबी (2) चाप (3) रूपनगढ़ (4) मेढ़ा

सही उत्तर – 3 और 4

व्याख्या – इसमे मेढ़ा, खारी, रुपनगढ़, बाण्डी, व खण्डेला नदियों का पानी आकार गिरता है

#4. छोटी नदियाँ जब बड़ी नदियों में मिलती हैं, तो उन्हें क्या कहे है?

सही उत्तर – सहायक नदियाँ

व्याख्या – कोठारी, खारी, बेड़च, गंभीरी, ढूँढ, मानसी, मोरेल आदि बनास की सहायक नदियाँ है

#5. निमनांकित में से कौन सी नदी राजस्थान के पूर्वी मैदान में प्रवाहित नहीं होती है? सही उत्तर – काकनी व्याख्या – काकनी नदी कोटड़ी की पहाड़ियां (जैसलमेर) से निकलती है। | यह राजस्थान की आंतरिक प्रवाह की सबसे छोटी नदी है



#6. निम्नलिखित में से कौनसी नदी नागौर जिले में नहीं है?

सही उत्तर – अलनिया

व्याख्या – अलनिया नदी – अलनिया नदी कोटा के मुकुंदवाड़ा की पहाड़ियों से निकलती है और यहां से निकल कर नोटाना गांव में चंबल में मिल जाती है

#7. निम्न में कौन सी नदी बांसवाड़ा जिले में नहीं बहती है ?

सही उत्तर – सोम

व्याख्या – सोम नदी का बहाव क्षेत्र उदयपुर व डूंगरपुर जिले में है

#8. खारी नदी कहाँ से निकलती है?

सही उत्तर – विजराल की पहाड़िया

व्याख्या – विजराल की पहाड़िया राजसमन्द से निकलकर ये नदी भीलवाडा -अजमेर – टोंक तक जाती है

#9. बालोतरा (बाड़मेर) से आगे लूनी नदी के जल में खारेपन का मुख्य कारण क्या है?

सही उत्तर – प्रवाह क्षेत्र में लवणीय मिट्टी की अधिकता

व्याख्या – बालोतरा (बाड़मेर) में लूणी नदी से बाढ आने की संभावना सबसे अधिक रहती है क्योकि इसका पाट लूणी नदी से नीचा है

#10. बीछामेड़ा की पहाडियों से कौन-सी नदी निकलती है?

सही उत्तर – सोम

व्याख्या – सोम नदी का बहाव क्षेत्र उदयपुर व डूंगरपुर है और इसकी सहायक नदिया गोमती , झिमरी व टीडी आदि है



#11. राजेन्द्रसिंह निम्नलिखित में से किस संस्थान के संस्थापक हैं?

सही उत्तर – तरुण भारत संघ

व्याख्या – इसकी स्थापना 30 मई 1975 को हुई और यह वन-जल संरक्षण कार्यो में संलग्न है

#12. लूनी की वह सहायक नदी कौनसी है, जो अरावली की पहाड़ियों से नहीं निकलती है?

सही उत्तर – जोजडी

व्याख्या – यह पश्चिमी राजस्थान की सबसे लम्बी नदी है

#13. वह कौन-सी नदी है जो उदयपुर से निकलती है और गुजरात की मुख्य नदी है?

सही उत्तर – साबरमती

व्याख्या – साबरमती नदी फुलवारी की नाल उदयपुर से निकलकर गुजरात तक जाती है इसकी सहायक नदिया – मानसी , वाकल , हथमनी व सेई

#14. देवास जल सुरंग निम्न में से किन नदियों के संगम पर है ?

सही उत्तर – मानसी व वाकल

व्याख्या – यह राज्य की सबसे लम्बी जल सुरंग है

#15. राजस्थान की किस नदी को मसूरदी नदी भी कहा जाता है ?

सही उत्तर – काकनी

व्याख्या – जैसलमेर शहर के कोटारी गांव से उद्गम होकर यह नदी बुझ झील का निर्माण करती है



#16. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

सही उत्तर – काकनी -तारागढ़ पहाड़ियां

व्याख्या – काकनी नदी का उद्गम स्थल कोटड़ी की पहाड़ियां (जैसलमेर) है।

#17. घग्घर का ‘दोआब मैदान’ निम्नलिखित किन दो नदियों के निक्षेपण से बना है?

सही उत्तर – घग्घर और सतलज नदियों द्वारा

व्याख्या – घग्घर का दोआब (बेसिन) राजस्थान के 2 जिले (हनुमानगढ़ – गंगानगर) में फैला हुआ है। इसका अधिकतम क्षेत्र गंगानगर जिले में है

#18. अरब सागर की ओर प्रवाहित होने वाली नदियों का चयन कीजिए ?

सही उत्तर – साबरमती, सोम, माही, लूनी

व्याख्या – साबरमती नदी का उद्गम स्थल अरावली की पहाड़ियां (झाड़ोल-उदयपुर) है तथा समाप्ति स्थल खम्भात की खाड़ी (गुजरात) है।

#19. निम्नलिखित में से राजस्थान की आंतरिक प्रवाह की नदियां कौनसी है?

सही उत्तर – कांतली, मसूरदी, साबी, बाणगंगा

व्याख्या – आंतरिक प्रवाह की नदियां- वे नदियां जो अपना जल समुद्र तक नहीं पहुंचाती तथा अपने प्रवाह क्षेत्र में ही विलुप्त हो जाती है

#20. वाकल, मेश्वा और हथमति सहायक नदियां है ?

सही उत्तर – साबरमती नदी की

व्याख्या – सहायक नदियां- वाकल, मानसी, सेई, हथमती, वेत्रेई मेश्वा & देवास जल सुरंग मानसी वाकल नदी पर



#21. निम्नलिखित में से वह जिला जहाँ तीन नदियों का संगम होता है?

सही उत्तर – डुंगरपुर

व्याख्या – नवटापरा (डूंगरपुर) में सोम-माही-जाखम नदियों का त्रिवेणी संगम होता है,इसे आदिवासियों का कुंभ कहा जाता है

#22. राज्य में कुछ नदियाँ बरसात में कुछ दूर बहती हैं और बाद में रेत की टीलों में खत्म हो जाती हैं, इन्हें आंतरिक प्रवाह क्षेत्र की नदियाँ कहा जाता है। निम्न में से कौनसी नदी इस वर्ग में नहीं आती?

सही उत्तर – गंभीरी

व्याख्या – गंभीरी नदी बेडच की सहायक नदी है जो चितोडगढ़ जिले में बहती है चितोडगढ़ जिले में सर्वाधिक नदिया बहती है जबकि संभागो में कोटा संभाग में सर्वाधिक नदिया बहती है

#23. निम्न में से जवाई नदी किस नदी की सहायक नदी है?

सही उत्तर – लूणी

व्याख्या – जवाई- गोरिया (पाली) से उद्गम जालौर में पल्लाई गांव के समीप

#24. राजस्थान की निम्नलिखित में से कौन सी नदी अंतर्देशीय जलनिकास प्रणाली में शामिल नहीं है?

सही उत्तर – पार्वती

व्याख्या – पार्वती नदी – यह करौली जिले के छावर गांव से निकलती है,यह धौलपुर जिले, राजस्थान में खड़गपुर के पास गंभीर नदी में गिरती है।

#25. कौनसा (उद्गम स्थल – नदी) सुमेलित नहीं हैं?

सही उत्तर – खमनौर – लूनी

व्याख्या – लूनी का उदगम – नाग पहाड़ी (अजमेर ) से होता है और यह अरबसागर अपवाह तंत्र का हिस्सा है



#26. रंगाई-छपाई उद्योग के कारण निम्न में से राजस्थान का कौन सा जिला जल प्रदूषण से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है?

सही उत्तर – पाली

व्याख्या – रंगाई- छपाई उद्योग के कारण लूनी नदी प्रदूषित हुई है

#27. कौनसी नदी राजस्थान में उत्तर दिशा से प्रवेश करती है?

सही उत्तर – घग्घर

व्याख्या – उद्गम शिवालिक पहाड़ियां , राज्य में प्रवेश- टिब्बी हनुमानगढ़ से,

#28. अधिकतम बीहड़ भूमि कहाँ पाई जाती है?

सही उत्तर – धौलपुर

व्याख्या – राजस्थान में बीहड़ ज्यादातर चंबल नदी के पास पाया जाता है।

Previous
Finish

 Quiz 1 | Quiz 2 |  

 

Rajasthan ka Apvahtantra mcq

RAJASTHAN GK