पादप और जंतु उतक 3

Utak se puche gye Prashn Hindi

Results

#1. कोनसा ऊतक एकमात्र पादप ऊतक है जो कोशिका विभाजन द्वारा नई कोशिकाओं का उत्पादन करता है। [RRB GROUP D 11 Dec 2018, Shift-II]

सही उत्तर – विभज्योतक या मेरिस्टेमेटिक

व्याख्या – विभज्योतक ऊतकों में विभाजन करने की क्षमता मिलती है। ये पौधों के वर्धी भागों में होते हैं, जहां वे कोशिका विभाजन करके नई कोशिकाओं को बनाते हैं।

#2. मूल शीर्ष पर लगातार विभाजित होने वाली कोशिकाओं को दर्शाया जाता है ? [RRB Group D 18 Aug 2022, Shift-II]

सही उत्तर – विभज्योतक वृद्धि

व्याख्या – विभज्योतक क्षेत्र की कोशिकाएं बार-बार विभाजित होती रहती है। ये पौधों के वर्धी भागों में होते हैं, जहां वे कोशिका विभाजन करके नई कोशिकाओं को बनाते हैं।

#3. मानव शरीर की त्वचा का सबसे बाह्य परत कहलाती है? RRB NTPC

सही उत्तर – एपीडर्मिस

व्याख्या –
एपिडर्मिस मानव शरीर की त्वचा का सबसे बाह्य हिस्सा है। यह शरीर के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग मोटाई की स्तरीत उपकला (Stratified epithilium) की कई परतों से बना है।

#4. इनमें से किस प्रकार की कोशिकाएं पादपों में संवहनी ऊतक का भाग नहीं होती हैं? [RRB Group D-22 Sep 2022, Shift-II]

सही उत्तर – कॉलेंकाइमा (Collenchyma)

व्याख्या – पादपों में संवहनी ऊतक कॉलेंकाइमा की कोशिकाएं नहीं होती हैं। यह सरल स्थायी ऊतकों का भाग होती हैं।

#5. कोलेन्काइमा ऊतक की कोशिकाएं ………………. से कोनो पर मोटी हो जाती है ? [RRB GROUP-D 10 Dec 2018, Shift-i]



#6. इनमें से कौन सा जाइलम का एक घटक नहीं है? [RRB Group D – 6 Sep 2022, Shift-1]

सही उत्तर – सहचर / साथी कोशिका (Companion cell)

व्याख्या – सहचर कोशिकाएं फ्लोएम की घटक है।

#7. निम्न में से कौन-सा, वृक्क नलिकाओं के अस्तर और लार ग्रंथियों की वाहिनियों का निर्माण करता है? [RRB Group D-19 Sep 2022, Shift-1]

सही उत्तर – घनाभाकार उपकला

व्याख्या – ये लम्बाई व चौड़ाई में समान होती है तथा एक परतीय होती है।

#8. निम्न में से क्या, जाइलम वाहिकाओं को जलरोधी बनाता है? RRB Group-D

#9. शरीर के इनमें से किस अंग में उपास्थि ऊतक (Cartilage tissue) मौजूद नहीं होता है? [RRB Group D – 12 Sep 2022, Shift-III]

सही उत्तर – वृक्क

व्याख्या – उपास्थि ऊतक हमारे नाक, कान, कंठ, फेफड़े, जोड़ो, हड्डियों में विभिन्न प्रकारों में मौजूद रहता है। वृक्क में उपास्थि ऊतक नहीं पाया जाता है।

#10. रेखित और अरेखित पेशी कोशिकाओं में क्या अंतर है? [RRB Group D – 12 Sep 2022, Shift-II]

व्याख्या – रेखित पेशियों को कंकालीय पेशियां भी कहते हैं। ये कार्य में ऐच्छिक होती हैं। इनमें अपनी इच्छा से संकुचन होता है। जबकि अरेखित पेशियां अनैच्छिक होती है। इनमें अपनी इच्छा से सुकंचन नहीं होता है तथा इन्हें चिकनी पेशी भी कहते हैं।



Finish

QUIZ 1 I QUIZ 2 I QUIZ 3 I

 

TELEGRAM_GOVTFEVER

Utak se puche gye Prashn Hindi

science

Leave a Comment