rajasthan ke abhilekh question answer
#1. शब्द कालीबंगा का अर्थ है-
सही उत्तर – काले रंग की चूड़ियाँ
व्याख्या – सर्वप्रथम 1952 ई में अमलानन्द घोष ने इसकी खोज की।
#2. राज्य की ताम्रयुगीन सभ्यताओं में से एक प्राचीन सभ्यता है?
सही उत्तर – कालीबंगा
व्याख्या – कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले का एक प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्थल है।
#3. निम्न में से किस सभ्यता को ‘ताम्र युगीन सभ्यताओं की जननी’ माना जाता है?
सही उत्तर – गणेश्वर
व्याख्या – गणेश्वर सभ्यता के उत्खनन कार्य रत्नचंद्र अग्रवाल द्वारा 1977 में तथा विस्तृत उत्खनन 1978-79 में विजय कुमार द्वारा करवाया गया था।
#4. कालीबंगा सभ्यता के काल में लोग कौन-सी लिपि का प्रयोग करते थे?
सही उत्तर – गणेश्वर
व्याख्या – गणेश्वर सभ्यता के उत्खनन कार्य रत्नचंद्र अग्रवाल द्वारा 1977 में तथा विस्तृत उत्खनन 1978-79 में विजय कुमार द्वारा करवाया गया था।
#5. डी. पी. अग्रवाल के अनुसार गणेश्वर सभ्यता है?
सही उत्तर – पूर्व हड़प्पा
व्याख्या – गणेश्वर सभ्यता को ‘ताम्र संचयी संस्कृति’ भी कहा जाता है।
#6. आहड़ सभ्यता के स्थल की खोज सर्वप्रथम रत्न चन्द्र अग्रवाल ने किस वर्ष में की?
सही उत्तर – 1954
व्याख्या – बर्तनों में विविधता आहड़ की वस्तु संस्कृति की विशेषता है। यहां बर्तनों की कम से कम आठ क़िस्में मिली हैं। काले और लाल रंग के बर्तन आहड़ संस्कृति की विशिष्टता है।
#7. आहड़ सभ्यता का वृहत उत्खनन वर्ष 1961-62 में किस के नेतृत्व में किया गया?
सही उत्तर – हंसमुख धीरजलाला सांकलिया
व्याख्या – यह सिंधु घाटी सभ्यता के समीपवर्ती और समकालीन है। इसे बनास संस्कृति भी कहते हैं।
#8. राजस्थान का कौनसा प्रसिद्ध पुरास्थल उसी नदी के किनारे स्थित था जिसके किनारे प्राचीन काल में ऋग्वेद की रचना हुई थी?
सही उत्तर – कालीबंगा
व्याख्या – कालीबंगा सिंधु भाषा का शब्द है जो काली बंगा (काले रंग की चूड़ियां) से बना है। काली का अर्थ काले रंग से तथा बंगा का अर्थ चूड़ीयों से है।
#9. आहड़ में खुदाई से काले व लाल रंग के मृद्भाण्ड जो उपलब्ध हुए हैं, उन्हें किस शैली से पकाया जाता था?
सही उत्तर – उल्टी तपाई शैली
व्याख्या – आहड में खुदाई से काले व लाल रंग के मृद्भाण्ड प्राप्त हुए आहड़वासी इन मृद्माण्डों को तैयार करने में जिस शैली का प्रयोग करते थे उसे ‘उल्टी तपाई शैली’ कहा जाता था
#10. राजस्थान में सैन्धव कालीन अवशेष प्राप्त हुये है?
सही उत्तर – कालीबंगा
व्याख्या – पुरातात्विक स्थल कालीबंगा, राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित है।
#11. आहड़ का प्राचीन नाम था ?
सही उत्तर – ताम्रवती नगरी
व्याख्या – वर्त्तमान में आहड़ के स्थानीय लोग इसे ‘धूलकोट’ के नाम से जानते हैं।
Quiz 1 l Quiz 2 | Quiz 3 | Quiz 4 | Quiz 5 | Quiz 6 | Quiz 7 | Quiz 8 | Quiz 9 | Quiz 10


