भारत के विभिन्न साम्राज्य से मिक्स प्रश्न 5

Bharat ke Vibhinn Samrajya se Sambandhit Question

Results

#1. कलियान (कल्याण) का व्यापारिक केन्द्र के रूप में उल्लेख किस यूनानी लेखक ने किया है ?

सही उत्तर – कोस्मास

व्याख्या – यूनानी लेखकों के माध्यम से कलियान (कल्याण) का व्यापारिक केन्द्र के रूप में उल्लेख कोस्मास नाम से किया है।

#2. ‘चरक’ जैसा विश्व प्रसिद्ध चिकित्सक किस शासक के शासनकाल में था ?

सही उत्तर – कनिष्क

व्याख्या – कनिष्क के दरबार में चरक जैसे चिकित्सक, नागार्जुन, वसुमित्रं, अश्वघोष जैसे दार्शनिक निवास करते थे।

#3. कनिष्क के शासनकाल में कौन-सी बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ था ?

सही उत्तर – चतुर्थ

व्याख्या – कनिष्क के ही शासनकाल में कश्मीर के कुण्डलवन में वसुमित्र की अध्यक्षता में चतुर्थ बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ था।

#4. भारत के पूर्वी तट पर स्थित निम्नलिखित में से किस बन्दरगाह से दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ व्यापार और वाणिज्य होता था ?

सही उत्तर – ताम्रलिप्ति

व्याख्या – भारत के पूर्वी तट पर स्थित ताम्रलिप्ति बन्दरगाह से दक्षिण-पूर्व एशिया, श्रीलंका, चीन और पूर्वी के साथ व्यापार होता था ।

#5. प्राचीनकाल में तौल की सबसे छोटी इकाई कौन-सी थी ?

सही उत्तर – रत्तिका

व्याख्या – मनु के अनुसार रत्तिका, माष, कर्ष प्राचीनकाल में तौल की प्रमुख इकाई थीं जिसमें से रत्तिका सबसे छोटी इकाई थी ।



#6. विष्णु की प्राचीनतम मूर्ति निम्नलिखित में से कहाँ से प्राप्त हुई है ?

सही उत्तर – विदिशा

व्याख्या – विदिशा (बेसनगर) के गरुड़ ध्वज स्तम्भ लेख से ज्ञात होता है कि यूनानी राजदूत हेलिओडोरस जो अपने आपको भागवत कहता था, ने भगवान विष्णु की उपासना में विदिशा में मन्दिर तथा गरुड़ ध्वज बनवाया ।

#7. अपने वाहन वृषभ के साथ शिव का मूर्त रूप में अंकन सर्वप्रथम किसके सिक्कों पर मिलता है ?

सही उत्तर – विम कडफिसस

व्याख्या – कुषाण वंश के शासक विम कडफिसस के स्वर्ण एवं ताम्र सिक्कों पर सर्वप्रथम वाहन वृषभ के साथ शिव का मूर्तरूप में अंकन मिलता है।

#8. निम्नलिखित में से किस ग्रन्थ में पाश्चात्य जगत को भारत से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं की प्रथम विस्तृत सूची प्राप्त होती है ?

सही उत्तर – पेरीप्लस ऑफ द इरीथ्रियन सी

व्याख्या – अज्ञात ग्रीक नाविक द्वारा रचित पेरीप्लस ऑफ द इरीथ्रियन सी पहली सदी ईस्वी की पुस्तक है।

#9. सातवाहन अभिलेख में प्राप्त होने वाला निवर्तन शब्द निर्दिष्ट करता है—

सही उत्तर – एक भूमि माप

व्याख्या – गौतमी पुत्र शातकर्णी के नासिक लेख में भूमि पंजीकरण तथा भू-माप इकाई निवर्तन की चर्चा है। सर्वप्रथम भूमि अनुदान का प्रमाण इसी लेख में मिलता है।

#10. मिलिन्दपन्हो से किसकी जानकारी मिलती है ?

सही उत्तर – भारत-ग्रीक सम्पर्क

व्याख्या – पालि भाषा में रचित ग्रन्थ ‘मिलिन्दपन्हो’ की रचना नागसेन ने की है। इस ग्रन्थ में हिन्द-ग्रीक शासक मीनाण्डर के विषय में सूचनाएँ मिलती हैं।



#11. निम्नलिखित शासकों में से किसको वर्ण व्यवस्था का रक्षक कहा गया है?

सही उत्तर – पुष्यमित्र शुंग

व्याख्या – पुष्यमित्र शुंग (185 – 149 ई॰पू॰) प्राचीन भारत के शुंग राजवंश के एक राजा थे।

Finish

 

Quiz 1 I Quiz 2 I Quiz 3 I Quiz 4 I Quiz 5 I Quiz 6 I Quiz 7 I Quiz 8 I Quiz 9 I Quiz 10

TELEGRAM_GOVTFEVER

Bharat ke Vibhinn Samrajya se Sambandhit Question

India GK

Leave a Comment