Add Your Heading Text Here
#1. कौन सा वृद्धि (growth) के लिए आवश्यक प्रोटीन प्रदान करता है? RRB Group-D – 07/10/2022
सही उत्तर – दालें
व्याख्या – प्रोटीन एक जटिल कार्बनिक पदार्थ है जिसका गठन कार्बन, हाइड्रोजन ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन तत्वों के अणुओं से से मिलकर होता है।
#2. कौन सा यौन संचारित रोग विषाणुजनित होता है?
सही उत्तर – मस्सा
व्याख्या – मस्सा यौन संचारित रोग विषाणुजनित होता है। यह काले रंग का उभरा हुआ मांस का छोटा दाना जो चिकित्सा विज्ञान के अनुसार एक प्रकार का चर्मरोग माना जाता है।
#3. निम्न में से किस रोग में शरीर उन अनेक छोटे-मोटे संक्रमणों से भी नहीं लड़ पाता है, जिनका हम प्रतिदिन सामना करते हैं? RRB Group-D – 22/09/2022 ( Shift-II)
सही उत्तर – एचआईवी-एड्स
व्याख्या – एचआईवी एड्स एक विषाणु जनित रोग है। इस रोग से संक्रमित व्यक्ति का शरीर सामान्य रोगों से भी लड़ पाने में
असमर्थ हो जाता है
#4. HIV, से फैलता है। [RRB Group D – 6 Sep 2022, Shift-III]
सही उत्तर – दूषित रक्त के आधान
व्याख्या – HIV, दूषित रक्त के आधान से फैलता है।
#5. इनमें से कौन सी बीमारी संक्रामक है? [RRB JE – 25 May 2019, Shift-III]
सही उत्तर – प्लेग
व्याख्या – प्लेग एक संक्रामक बीमारी है। जिसका प्रसार माध्यम चूहों पर पाये जाने वाले पिस्सु है।
#6. निम्न में से किस संक्रमण में विषाणु प्रतिरक्षा तंत्र में जाकर इसकी कार्यप्रणाली को नुकसान पहुंचाते है? [RRB Group D – 17 Sep 2022, Shift-I]
सही उत्तर – एचआईवी-एड्स
व्याख्या – HIV AIDS वायरस शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली को नुकसान पहुँचाते है। यह वायरस सबसे पहले शरीर में मौजूद CD-4 कोशिकाओं को नष्ट करने का काम करता है, जिसे लिम्फोसाइट कोशिका कहते है।
#7. जननांगी हर्पीज ( Genital herpes ) संक्रमण होता है। [RRB Group D – 14 Sep 2022, Shift-I]
सही उत्तर – विषाणु
व्याख्या – विषाणु अकोशिकीय अतिसूक्ष्म जीव हैं जो केवल जीवित कोशिका में ही वंश वृद्धि कर सकते हैं।
#8. किस कारण से मनुष्यों में HIV संक्रमण नहीं होता है? [RRB Group D 6 Sep 2022, Shift-ill]
सही उत्तर – HIV रोगी के साथ शौचालय साझा करने से
व्याख्या – HIV रोगी के साथ शौचालय साझा करने से HIV का संक्रमण नहीं होता है।
#9. इनमें से कौन सा विषाणुजनित रोग हैं? [RRB JE 23 May 2019, Shift-1]
सही उत्तर – खसरा
व्याख्या – खसरा (Measles ) एक विषाणु जनित रोग है । इसका रोगकारक मोर्बेली विषाणु है। इस रोग में बुखार आना, शरीर पर लाल दाने होना, आँख एवं नाक से पानी आना प्रमुख लक्षण है।
#10. भ्रूण के मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाने वाला जीका ( ZIKA) वायरस द्वारा वहन होता है- [NTPC CBT1-31 Mar 2016, Shift-ii]
सही उत्तर – मच्छर
व्याख्या – भ्रूण के मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाने वाला जीका ( ZIKA) वायरस मच्छर द्वारा वहन होता है। गर्भवती महिलाओं को एडीज मच्छर काटता है तो यह वायरस भ्रूण में पहुंच जाता है


