Add Your Heading Text Here
#1. ‘निमोनिया’ की सूजन के कारण होता है। [RRB JE 23 May 2019, Shift-1]
सही उत्तर – फेफड़ा
व्याख्या – निमोनिया का रोगकारक डिप्लोकोकस न्यूमोनियाई है। इस रोग में फेफड़ों में सूजन से श्वास लेने में कठिनाई होती है।
#2. तपेदिक की एक बीमारी है। [RRB JE – 24 May 2019, Shift-1]
सही उत्तर – फेफडे
व्याख्या – तपेदिक या क्षय रोग या यक्ष्मा रोग में फेफड़ों में संक्रमण से बलगम के साथ रक्त आता है। इस रोग के उपचार हेतु बच्चों को BCG का टीका लगवाना चाहिये।
#3. काली खांसी को भी कहा जाता हैं। [RRB JE 24 May 2019, Shift-ii]
सही उत्तर – पर्टुसिस
व्याख्या – काली खांसी या कुकर खांसी को पर्टुसिस भी कहते हैं।
#4. इनमें से कौन सा हैजा का कारण है? [RRB JE – 28 May2019, Shift – II]
सही उत्तर – जीवाणु
व्याख्या – विब्रियो कॉलेरी जीवाणु हैजा का रोगकारक है। इस रोग में उल्टी एवं मांड के समान दस्त होते हैं।
#5. निम्नलिखित में से कौन सा एक जलजनित रोग है? [RRB JE – 27 May 2019, Shift – I]
सही उत्तर – हैजा
व्याख्या – इस रोग से बचने के लिए हैजे का टीका लगवाना चाहिए तथा बासी एवं सड़ी-गली खाद्य सामग्री का उपयोग नहीं करना चाहिये ।
#6. टिटनेस, तंत्रिका तंत्र की एक गंभीर बीमारी है, जो विष उत्पन्न करने वाले के कारण होती है। [NTPC CBT 2-17 JUNE 2022, SHIFT-III]
सही उत्तर – जीवाणुओं
व्याख्या – टिटनेस रोग क्लोस्ट्रिडियम टिटेनी नामक जीवाणु (Bacteria) द्वारा होता है।
#7. इस बात की खोज किसने की कि मच्छर, मलेरिया फैलाते हैं? [RRB JE – 22 May 2019, Shift-I]
सही उत्तर – सर रोनाल्ड रॉस
व्याख्या – मलेरिया रोग का प्रसार मादा एनाफिलिज मच्छरों के काटने से होता है। यह रोग प्लाज्मोडियम नामक प्रोटोजाआ की विभिन्न जातियों से होता है।
#8. अमीबियासिस के कारण क्या होता है? [RRB JE – 23 May 2019, Shift-II]
सही उत्तर – पेचिश
व्याख्या – अमीबियासिस के कारण पेचिश होता है। इसका रोगकारक एण्टअमीबा हिस्टोलाइटिका है।
#9. मच्छरों के जैविक नियंत्रण के लिए निम्नलिखित में से किसका उपयोग किया जा सकता है? [RRB JE 24 May 2019, Shift-III]
सही उत्तर – गम्बुसिया
व्याख्या – गेम्बुसिया मछली मच्छरों के लायों को खाकर उनकी संख्या बढ़ने से रोकती है। गेम्बुसिया मछली को मॉस्किटोफिश के नाम से भी जाना जाता है ।
#10. घावों से निकलने वाले सफेद द्रव को कहते हैं- [RRB JE 29 May 2019, Shift-1]
सही उत्तर – मवाद
व्याख्या – घावों से निकलने वाले सफेद द्रव को मवाद कहते है। यह बैक्टीरिया एवं फफूंद संक्रमण के दौरान सूजन के स्थान पर बनने वाला बहिर्मुखी, सफेद, पीला द्रव होता है।


