अम्ल क्षार व लवण से प्रश्न 3

IUPAC Name of acids and base questions

Results

#1. निम्न में से किस के पौधे की पत्तियों में मेथेनोइक अम्ल होता है? [RRB Group D – 23 Aug 2022, Shift-II]

सही उत्तर – बिच्छू बटी

व्याख्या –

इमली में टार्टरिक अम्ल होता है

संतरे में सिट्रिक अम्ल होता है

टमाटर में ऑक्सेलिक अम्ल होता है

बिच्छू बटी की पत्तियों में मेथेनोइक अम्ल होता है

#2. निम्नलिखित में से किसका उपयोग सिरका तैयार करने में किया जाता है? [ALP CBT 1-29 Aug 2018, Shift-III]

सही उत्तर – एसिटिक एसिड

व्याख्या –
ऐसीटिक अम्ल को एथेनोइक अम्ल के नाम से भी जाना जाता है। यह एक कार्बनिक अम्ल है जिसकी वजह से सिरका में खट्टा स्वाद और तीखी खुशबू आती है।

#3. प्रबल क्षार और दुर्बल अम्ल के मिश्रण वाले लवण का pH मान कितना होता है? [ RRB Group-D – 13/09/2022 (Shift-II) ]

सही उत्तर – इसका pH मान 7 से अधिक होता है ।

व्याख्या –

रसायन विज्ञान में pH स्केल अम्ल और क्षार की मात्रा को दर्शाता है।

जिसमें 0-14 अंक हैं। अंक 7 उदासीन है।

पैमाने पर 7 से अधिक होने पर क्षारीयता अधिक होती है और 7 से कम होने पर अम्लीयता अधिक होती है

जब प्रबल क्षार और दुर्बल अम्ल को एक साथ मिलाकर मिलाया जाता है, तो लवण का pH मान 7 से अधिक होता है।

 

#4. इनमें से कौन – सा एक ऑक्सैलिक एसिड का प्राकृतिक स्रोत हैं? [RPF SI-05 Jan 2019 Shift-II]

सही उत्तर – टमाटर

व्याख्या – टमाटर में इस अम्ल की मात्रा लगभग 50 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम होती है।

टमाटर के अलावा पालक, गोभी ब्रोकोली, अजमोद आदि भी ऑक्सैलिक अम्ल के कुछ अच्छे स्रोत होते हैं।

ऑक्सैलिक अम्ल एक क्रिस्टलीय ठोस होता है जो पानी में रंगहीन घोल बनाता है।

#5. निम्न में से किस यौगिक का क्वथनांक अधिकतम होता है? [RRB Group D-24 Aug 2022, Shift-III]

सही उत्तर – एसिटिक अम्ल

व्याख्या – एथेनॉल का क्वथनांक 78.37°C है। मेथेन का क्वथनांक 161.6°C है। क्लोरोफॉर्म का क्वथनांक 61.2°C है। एसिटिक अम्ल का क्वथनांक 118°C है।



#6. बिच्छू के काटने (stinging nettles) में निम्नलिखित में से कौनसा अम्ल मौजूद होता है? [RRB JE – 29 May 2019, Shift – II]

सही उत्तर – फॉर्मिक अम्ल

व्याख्या – बिच्छू के डंक में फॉर्मिक अम्ल (HCOOH) पाया जाता है। इसके अलावा चींटी, मधुमक्खी आदि कीटों के डंक में भी फॉर्मिक अम्ल पाया जाता है।

#7. चींटी के डंक में कौन सा अम्ल पाया जाता हैं? [RRB JE – 26 May 2019, Shift – II]

सही उत्तर – फॉर्मिक अम्ल

व्याख्या – चींटी के डंक में फॉर्मिक अम्ल (HCOOH) पाया जाता है। चींटी का डंक मनुष्य को लगने पर जलन का अनुभव इसी अम्ल के कारण होता है। फॉर्मिक अम्ल एक कार्बनिक यौगिक है।

#8. निम्न में से कौनसा एक सिट्रिक अम्ल का प्राकृतिक स्त्रोत हैं ? [RRB JE 23 May 2019, Shift-1]

सही उत्तर – नींबू

व्याख्या – सिट्रिक अम्ल का प्राकृतिक स्त्रोत नींबू है। सिट्रिक अम्ल का रासायनिक सूत्र CH, O, है।

#9. निम्नलिखित में से किस प्रकार की दवाओं का उपयोग अपच के इलाज के लिए किया जाता है? [RRB JE – 22 May 2019, Shift-1]

सही उत्तर – एंटासिड

व्याख्या – अपच क्रिया में अम्ल की मात्रा बढ़ जाती है। अत: इसे उदासीन करने के लिए क्षारीय दवाएं प्रयोग की जाती है, जिन्हें एंटासिड कहते हैं ।

#10. मिल्क ऑफ मैग्नीशिया का रासायनिक नाम क्या है? [RRB JE-1 June 2019, Shift-II]

सही उत्तर – मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड

व्याख्या – मिल्क ऑफ मैग्नीशिया का रासायनिक नाम मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड है। इसका उपयोग एंटासिड दवा के रूप में कब्ज, अपच, हार्टबर्न आदि रोगों हेतु किया जाता है।



Finish

Quiz 1 | Quiz 2 | Quiz 3 | Quiz 4 | Quiz 5 |

TELEGRAM_GOVTFEVER

IUPAC Name of acids and base questions

science

Leave a Comment