कोशिका से सम्बंधित प्रश्न 2

koshika se sambandhit mcq

Results

#1. जब आप किसी पादप कोशिका, कवक कोशिका या जीवाणु कोशिका को एक अत्यधिक तनु बाह्य माध्यम में रखते हैं, तो पादप कोशिका या कवक कोशिका जल को अवशोषित करेगी, किंतु फटेंगी नहीं, जबकि जंतु कोशिका फट जाएगी पादप कोशिका का कौन-सा भाग उसे आने वाले जल के दाब को सहन करने में सहायता करता है?

सही उत्तर – कोशिका भित्ति

व्याख्या – पादप कोशिका, कवक कोशिका एवं जीवाणु में बाह्य आवरण कोशिका भित्ति पायी जाती है।

#2. निम्नलिखित में से कौन सा कोशिकांग केवल जंतु कोशिका में पाया जाता है? [RRB GROUP-D 15 Nov 2018, Shift-ill]

सही उत्तर – सेंट्रोसोम

व्याख्या – यह पादप कोशिका में अनुपस्थित होता है। कोशिका विभाजन के समय तारककाय से तर्कतंतुओं का निर्माण होता है।

#3. पादप कोशिकाओं में कोशिका भित्ति क्यों पाई जाती हैं? [RRB Group D – 20 Sep 2022, Shift-II]

सही उत्तर – क्योंकि कोशिका भित्ति विभिन्न पर्यावरणीय कारकों से पादप कोशिकाओं की रक्षा करती है।

व्याख्या – पादपों में कोशिका भित्ति सेल्यूलोस, काइटिन, एवं गैलेक्टेस आदि की बनी होती है, जो कार्बोहाइड्रेटस होते है । यह कोशिका के बाहर पाया जाने वाला एक दृढ़ आवरण होता है।

#4. पौधों में कोशिका भित्ति का निर्माण करने वाले जटिल कार्बोहाइड्रेट को क्या कहा जाता है? [RRB JE-2 June 2019, Shift-II]

सही उत्तर – सेलुलोज

व्याख्या – पौधों में कोशिका भित्ति का निर्माण जटिल कार्बोहाइड्रेट सेलूलोज से होता है।

#5. इनमें से क्या केवल पौधों में पाया जाता है? [RPF SI-06Jan 2019, Shift-III]

सही उत्तर – कोशिका भित्ति

व्याख्या – जन्तुओं में कोशिका के चारों तरफ केवल कोशिका झिल्ली ही पायी जाती है।



#6. कोशिका का वह बाह्यतम आवरण कौन-सा है, जो कोशिका के अवयवों को उसके बाह्य वातावरण से अलग करता है? [RRB NTPC 03 Feb 2021, Shift-1]

सही उत्तर – प्लाज्मा झिल्ली

व्याख्या – सभी कोशिकाओं में जीवद्रव्य के चारों ओर विभेदी पारगम्य. विद्युत आवेशित, चयनात्मक झिल्ली पायी जाती है।

#7. किसी कोशिका में मौजूद सबसे बड़ा कोशिकांग (organelle ) कौन सा है ? [RRB JE – 23 May 2019, Shift-ll]

सही उत्तर – केन्द्रक

व्याख्या – इसका व्यास 5 से 20 तक होता है। केन्द्रक की खोज राबर्ट ब्राउन ने आर्किड पादप की कोशिकाओं में की।

#8. डीएनए अणु का दोहरा कुंडलित मॉडल किसके द्वारा प्रस्तावित किया गया था? [RRB JE – 30 May 2019, Shift – I]

सही उत्तर – वॉटसन और क्रिक

व्याख्या – डीएनए अणु का द्वि-कुण्डलित मॉडल वाटसन एवं क्रिक ने 1953 में दिया।

#9. श्लाइडेन और श्वान द्वारा दिया गया कोशिका सिद्धांत निम्नलिखित में से किन जीवों पर लागू नहीं होता है? RRB Group-D-22/08/2022 (Shift-II)

सही उत्तर – जंतुओं पर

व्याख्या – श्लाइडेन (Schleiden ) और श्वान ( Schwann ) द्वारा | दिया गया कोशिका सिद्धांत कवकों, जन्तुओं और शैवालों पर लागू होता है, परन्तु विषाणुओं पर यह लागू नहीं होता है।

#10. रॉबर्ट हुक (Robert Hook) द्वारा कोशिका की खोज किस प्रकार की गई ? RRB NTPC 14.03.2021 (Shift-I) Stage Ist

सही उत्तर – पेड़ के पत्तों का निरीक्षण करते हुए

व्याख्या – कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक द्वारा 1665 ई. में किया गया।



#11. केंद्रक और कोशिका झिल्ली के बीच मौजूद जेली जैसे पदार्थ को क्या कहा जाता है? RRB NTPC 21.03.2021 (Shift-II)

सही उत्तर – कोशिकाद्रव्य

व्याख्या – कोशिका की संरचना कोशिका झिल्ली, कोशिकाद्रव्य तथा केन्द्रक से मिलकर होती है, जिन्हें कोशिकांग कहते है। कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm) एक जेली जैसा पदार्थ होता है जो कोशिका झिल्ली एवं केन्द्रक के बीच पाया जाता है

Finish

Quiz 1 | Quiz 2 | Quiz 3 | Quiz 4 | Quiz 5 |

TELEGRAM_GOVTFEVER

koshika se sambandhit mcq

science

Leave a Comment