कोशिका से सम्बंधित प्रश्न 3

Plant Cell and Animal Cell Questions and Answers pdf

Results

#1. मानव शरीर की एक कोशिका में कितने गुणसूत्र होते हैं? [RRB JE – 31 May 2019, Shift-II]

सही उत्तर – 46

व्याख्या – इन 46 गुणसूत्रों में से 22 जोडी गुणसूत्र अलिंग गुणसूत्र (Autosome) तथा 1 जोड़ी गुणसूत्र लिंग गुणसूत्र (Allosome) होते है।

#2. एक कोशिका में जो विभाजित नहीं हो रही है, DNA……. के हिस्से के रूप में मौजूद रहता है? [RRB Group D – 26 Aug 2022, Shift-1]

सही उत्तर – क्रोमैटिन सामग्री

व्याख्या – क्रोमैटिन सामग्री धागे जैसी संरचनाओं के उलझे हुए द्रव्यमान के रूप में दिखाई देती है।

#3. डीएनए में से एक आरएनए पर आनुवंशिक जानकारी की प्रतिलिपि बनाने की प्रक्रिया को कहा जाता है? [RPF SI-06 Jan 2019, Shift-II]

सही उत्तर – प्रतिलेखन

व्याख्या – इसके पश्चात् इस सूचना के आधार पर अनुवादन द्वारा प्रोटीन संश्लेषण की प्रक्रिया निर्देशित होती है।

#4. एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में वंशागत होने वाला आनुवंशिक पदार्थ कौन सा है? [RRB Group D 30 Sep 2022, Shift-I]

सही उत्तर – डी. एन. एन. (DNA)

व्याख्या – DNA गुणसूत्रों पर पाये जाते हैं। DNA प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोशिका की समस्त जैव क्रियाओं का नियमन करता है।

#5. कशेरूकियों की यकृत कोशिकाओं में SER द्वारा कौन-सा महत्वपूर्ण कार्य किया जाता है? [RRB Group D 17 Aug 2022, Shift-1)

सही उत्तर – औषधियों और विषों का निराविधीकरण

व्याख्या – कशेरूकियों की यकृत कोशिकाओं में SER (Smooth Endo- plasmic reticulum) द्वारा औषधियों और विषों का निराविषिकरण किया जाता है ।



#6. यूकैरियोटिक कोशिकाओं के निम्न में से किस कोशिकांग को आत्मघाती थैली भी कहा जाता है ? [RRB Group D-27 Sep 2022, Shift-II]

सही उत्तर – लाइसोसोम

व्याख्या – लाइसोसोम को आत्मघाती थैली भी कहा जाता है क्योंकि लाइसोसोम में विभिन्न प्रकार के अपघटनीय प्रकृति के एन्जाइम्स पाये जाते है।

#7. निम्न में से कौन सी झिल्ली – संयोजित थैली पाचक एंजाइमों से भरी होती है ? [RRB NTPC 15 Mar 2021, Shift-1]

सही उत्तर – लाइसोसोम

व्याख्या – लाइसोसोम को आत्मघाती थैली भी कहा जाता है क्योंकि लाइसोसोम में विभिन्न प्रकार के अपघटनीय प्रकृति के एन्जाइम्स पाये जाते है।

#8. ऑक्सीजन की मदद से पाइरूवेट का विघटन ……….. में होता है। [RRB Group D 06 Oct 2022, Shift-II]

सही उत्तर – माइटोकॉन्ड्रिया

व्याख्या – इस पाइरूविक अम्ल का माइटोकोन्ड्रिया में विघटन से ऊर्जा का निर्माण होता है।

#9. स्वतंत्र अस्तित्व के सक्षम जीव की सबसे छोटी इकाई क्या होती है? RRB NTPC 07.01.2021 (Shift-II)

सही उत्तर – कोशिका

व्याख्या – मनुष्य तथा अन्य जीव-जन्तु और पेड़-पौधों का निर्माण कोशिका से ही हुआ है।

#10. जीवन की मूलभूत इकाई (unit) क्या है? RRB NTPC 28.03.2016 (Shift-III)

सही उत्तर – कोशिका

व्याख्या – मनुष्य तथा अन्य जीव-जन्तु और पेड़-पौधों का निर्माण कोशिका से ही हुआ है।



Finish

Quiz 1 | Quiz 2 | Quiz 3 | Quiz 4 | Quiz 5 |

TELEGRAM_GOVTFEVER

plant cell and animal cell questions and answers pdf

science

Leave a Comment