पादप कार्यिकी और अकार्यिकी 4

Padap karyiki questions in hindi

Results

#1. किस ऋतु में जड या तने के ऊतकों में संग्रहीत शर्करा का स्थानांतरित उन कलिकाओं में होता है, जिन्हें पादपों में वृद्धि के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है? [RRB Group D – 16 Sep 2022, Shift-1]

सही उत्तर – वसंत

व्याख्या –
वसंत ऋतु में नई कलियां उगती है। पौधे के अन्य क्षेत्रों की तुलना में, इन कलियों को विस्तार के लिए अधिक ऊर्जा की आवश्यकता होती है

#2. फ्लोएम के माध्यम से परिवहन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है? [RRB Group D – 30 Sep 2022, Shift-1]

व्याख्या –
फ्लोएम पादपों में भोजन (सुक्रोज) का परिवहन करता है. इसमें परिवहन के लिए ऊर्जा का उपयोग ATP द्वारा किया जाता है।

#3. पादपों की पत्तियों पर पाए जाने वाले सूक्ष्म छिद्रों का नाम बताएं ? [RRB Group D – 27 Sep 2022, Shift-III]

सही उत्तर – रंध्र

व्याख्या –
पादपों की पत्तियों पर रंध्र (Stomata) पाये जाते है ये छोटे-छोटे छिद्र होते है । रंध्र छिद्र चारों ओर से गुर्दे अथवा सेम के बीज के आकार की बाह्यत्वचीय कोशिकाओं से घिरा रहता है। जिन्हें द्वार या रक्षक कोशिकाएं (Guard Cell) कहते है

#4. पौधों में अपशिष्ट उत्पाद के रूप में ऑक्सीजन कब और कैसे उत्सर्जित होती है? [RRB Group D – 18 Aug 2022, Shift-1]

व्याख्या –

पौधों में दिन में प्रकाश संश्लेषण के द्वारा ऑक्सीजन, जल, ग्लूकोज का निर्माण होता है, अपशिष्ट उत्पाद के रूप में ऑक्सीजन गैस मुक्त होती है।

#5. प्रकाश संश्लेषण की दर ( rate of photosynthesis) किस रंग के प्रकाश में अधिकतम होती है? [NTPC CBT1-09 Mar 2021, Shift-1]

सही उत्तर – लाल

व्याख्या – प्रकाश संश्लेषण की दर लाल प्रकाश में अधिकतम होती है और बैंगनी रंग में सबसे कम होती है



#6. निम्नलिखित में से कौनसा प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक नहीं है? (RRB Group-D 19 Sep 2018 )

सही उत्तर – ऑक्सीजन

व्याख्या – प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में कार्बन डाई ऑक्साइड, क्लोरोफिल एवं सूर्य के प्रकाश की आवश्यकता होती है। ऑक्सीजन उपउत्पाद के रूप में बनती है

#7. कोशिकीय श्वसन का पहला चरण, जिसमें छह कार्बन अण् वाले ग्लूकोज का तीन-कार्बन अणु वाले पाइरूवेट में विघटन होता है, किस कोशिकांग में घटित होता है? [RRB Group D – 27 Sep 2022, Shift-1]

सही उत्तर – कोशिका द्रव्य

व्याख्या – इस प्रक्रिया को ग्लाइकोलाइसिस कहते हैं। इसमें ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती है

#8. पौधों में स्त्रावित होने वाला वह हार्मोन जिसके कारण उसका तना सूरज की रोशनी की ओर झुकता है, कहलाता है ? RRB Group-D

सही उत्तर – ऑक्सिन

व्याख्या – ऑक्सिन एक प्रकार का पादप हार्मोन है जो पौधों में कोशिका विभाजन तथा कोशिका दीर्घन में भाग लेता है। पौधों में पाँच प्रकार का हार्मोन पाए जाते है।
(1 ) ऑक्सिन (Auxin)
(2) जिबरेलिन्स (Gibberellins)
(3) साइटोकाइनिन (Cytokinin)
( 4 ) ऐबसिसिक एसिड (Abscisic Acid)
((5) एथीलीन (Ethylene

#9. निम्न में से किस प्रक्रिया में पाइरूवेट, एथेनॉल और कार्बन डाईऑक्साइड में परिवर्तित होता हैं? [RRB Group D 18 Sep 2022, Shift-1]

सही उत्तर – किण्वन

व्याख्या – किण्वन अधिकांश जीवाणुओं व कवकों (Fungi) में ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में होने वाली क्रिया है जिसमें शर्करा (ग्लूकोज) का अपूर्ण ऑक्सीकरण होता है।

#10. श्वसन की वर प्रकाश संश्लेषण की दर से अधिक होने से पौधे पर क्या प्रभाव पड़ेगा? [RRB Group D – 18 Aug 2022, Shift-III]

व्याख्या – प्रकाश संश्लेषण पादपों में भोजन निर्माण की प्रक्रिया है तथा एक्सन भोजन के ऑक्सीकरण से ऊर्जा निर्माण की प्रक्रिया है। यदि श्वसन की दर प्रकाश-संश्लेषण की दर से अधिक हो जाये तो पौधो में उत्पादित भोजन की तुलना में अधिक भोजन का ऑक्सीकरण होगा, जिससे धीरे-धीरे पोषण के अभाव में पौधा सुख जाएगा



Finish

QUIZ 1 ! QUIZ 2 ! QUIZ 3 ! QUIZ 4 ! QUIZ 5 !

TELEGRAM_GOVTFEVER

Padap karyiki questions in hindi

science

Leave a Comment