पादप कार्यिकी और अकार्यिकी 2

Plant morphology and physiology previous year questions

Results

#1. प्याज और लहसुन किसके उदाहरण हैं ? [RRB JE-30May 2019, Shift – II]

सही उत्तर – शल्ककंद

व्याख्या –

शल्ककंद तने का भूमिगत रूपान्तरण है।

#2. किस पादप हार्मोन की सांद्रता पौधे के शीर्ष पर सबसे अधिक होती हैं और जड़ों के नजदीक पहुँचने पर घटती जाती है ? RRB NTPC

#3. निम्नलिखित में से कौन से पौधे एकलिंगी पुष्प उत्पन्न करते हैं? [RRB Group D – 9 Sep 2022, Shift-1]

सही उत्तर – तरबुज और पपीता

व्याख्या –

किसी पुष्प में पुमंग या जायांग में से कोई एक अंग उपस्थित होने पर वह एकलिंगी पुष्प (unisexual flower) कहलाता है। तरबुज और पपीता एकलिंगी पुष्प उत्पन्न करते है। सरसों एवं गुड़हल द्विलिंगी पुष्प होता है।

#4. वह प्रक्रिया क्या कहलाती है, जिसके द्वारा एक जीव मादा के रूप में जीवन आरंभ करता है और कालांतर में नर में बदल जाता है? [RRB Group D 12 Sep 2022, Shift-III]

सही उत्तर – स्त्रीपूर्वता (protogyny)

व्याख्या –

स्त्रीपूर्वता (Protogyny) वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक जीव मादा के रूप में जीवन आरंभ करता है और कालांतर में लिंग परिवर्तन करके नर में बदल जाता है उदाहरण-मछलिया

#5. परागकण को वर्तिका पर स्थानांतरित करने के बाद सबसे पहले उसका क्या होता हैं? [RRB Group D-20 Sep 2022, Shift-4)



#6. निम्नलिखित में से कौन सा एक बीजरहित फल हैं? [RRB JE 28 May2019, Shift-II]

सही उत्तर – केला

व्याख्या –

केला बीजरहित फल है। जिसमे बिना निषेचन के ही अण्डाशय फल में परिवर्तित हो जाता है, इसे अनिषेकफलन (Parthenocarpy) कहते है। उदाहरण केला, सन्तरा, अन्नास, पपीता, नाशपाती आदि

#7. निम्नलिखित में से कौन सा बहु-बीजी फल नहीं है ? [RRB JE ]

सही उत्तर – लीची

व्याख्या –

लीची एक बीजीय फल है लीची में बीज फल के अन्दर रहते है। यह नट (Nut) प्रकार का फल है। इसकी फलमिति कठोर एवं काष्ठीय होती है

#8. पौधे का कौन सा हिस्सा गैसों के आदान-प्रदान में सहयोग करता है? RRB Group-D

सही उत्तर – पत्तियाँ

व्याख्या –

तने तथा शाखाओं की पर्वसन्धियों से निकलने वाले पार्श्व-असमान भाग को पत्ती कहते हैं

इसके कार्य निम्न है-
1 – पत्तियाँ प्रकाश-संश्लेषण क्रिया के द्वारा पौधों के लिए भोजन का निर्माण करते हैं।
2 – प्रकाश संश्लेषण एवं श्वसन के लिए विभिन्न गैसों का आदान-प्रदान करते हैं।

#9. कोशिका झिल्ली में से गैसीय विनिमय होने की प्रक्रिया का क्या नाम है ? [RRB Group D 19 Sep 2022, Shift-iii]

सही उत्तर – विसरण

व्याख्या –

विसरण – गैस, द्रव या ठोस के अणुओं या आयनों के अधिक सांद्रता से कम सांद्रता की ओर समान रूप से वितरण को कहते हैं।

#10. आपने जल में रियो की पत्ती ( Rhoeo leaf) की एक अस्थाई स्लाइड तैयार की है। जब आप स्लाइड पर चीनी का प्रबल विलयन डालते हैं, तो उसमें क्या परिवर्तन दिखाई देगा? [RRB Group D – 29 Aug 2022, Shift-III]



Finish

QUIZ 1 ! QUIZ 2 ! QUIZ 3 ! QUIZ 4 ! QUIZ 5 !

TELEGRAM_GOVTFEVER

Plant morphology and physiology previous year questions

science

Leave a Comment