Rajasthan Bhugol Question

 

Results

#1. निम्न में से विषम की पहचान कीजिए –

सही उत्तर :- रहिमयार खां

व्याख्या :- रहिमयार खां पंजाब प्रांत का जिला है जो केवल जैसलमेर के साथ सीमा बनाता है जबकि शेष तीनों घोटकी सुक्कुर, खैरपुर सिंध प्रांत के जिले है। यह भी केवल जैसलमेर के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाते हैं।

#2. ऊपरमाल नामक पठारी प्रदेश में निम्न में से जो जिला शामिल नही है –

सही उत्तर :- अजमेर-पाली

व्याख्या:- चित्तौड़गढ के भेसरोड़गढ़ से लेकर भीलवाडा के बिजोलिया तक का पठारी भाग ऊपरमाल कहलाता है

#3. राज्य के दक्षिण-पूर्वी पठारी भाग किसके उप विभाग (लघु ‘प्रदेश) हैं?

सही उत्तर :- विन्धनकागार भूमि, दक्कन का लावा पठार

व्याख्या:- विंध्यन कगार भूमि व दक्कन लावा पठार इसी भौतिक क्षेत्र में आते हैं। इस भू- भाग का सर्वोच्च शिखर:- चांदबाड़ी (झालावाड़)

#4. मेरू नाम से निम्न में से किस प्रदेश को जाना जाता है ?

सही उत्तर :- अरावली पर्वतीय प्रदेश

व्याख्या:- अरावली पर्वतमाला का सर्वाधिक विस्तार उदयपुर में तथा न्यूनतम विस्तार अजमेर में है।

#5. राजस्थान का बाँसवाड़ा जिला किस प्राकृतिक प्रदेश में स्थित है?

सही उत्तर :- दक्षिणी-पूर्वी पठारी भाग

व्याख्या:- बाँसवाड़ा के कुछ भाग पूर्वी मैदान क्षेत्र में स्थित है



#6. राजस्थान के भौगोलिक प्रदेशों का सर्वप्रथम वर्गीकरण किसने किया ?

सही उत्तर :- प्रो. वी.सी. मिश्रा

व्याख्या:- राजस्थान के भौगोलिक प्रदेशों का सर्वप्रथम वर्गीकरण 1967 में प्रो. वी.सी. मिश्रा ने अपनी पुस्तक ‘राजस्थान का भूगोल’ में किया।

#7. निम्न में से कोनसा अक्षांश झालावाड़ से गुजरेगा ?

सही उत्तर :- 24° उत्तरी अक्षांश

व्याख्या:- हाड़ौती के पठार का अक्षांशीय विस्तार 23°51′ उत्तरी अक्षांश से 25°27′ उत्तरी अक्षांश के मध्य है। अत: 24° उत्तरी अक्षांश राजस्थान के तीन जिलों से गुजरता है। उदयपुर, प्रतापगढ़ तथा झालावाड़ से।

#8. राजस्थान के किस जिले में रन का बाहुल्य है ?

सही उत्तर :- जैसलमेर

व्याख्या:- राजस्थान के दो जिलों में ‘रन’ का बाहुल्य है – जैसलमेर व जोधपुर में।

#9. राजस्थान के किस क्षेत्र में विंध्य पठार का विस्तार है ?

सही उत्तर :- दक्षिण-पूर्व

व्याख्या:- दक्षिण पूर्वी पठारी प्रदेश राज्य के कुल क्षेत्रफल का 9.6 प्रतिशत है।

#10. अरावली पर्वत श्रेणी का अधिकांश भाग विस्तृत है-

सही उत्तर :- उदयपुर

व्याख्या:- अरावली पर्वतमाला का सर्वाधिक विस्तार उदयपुर में तथा न्यूनतम विस्तार अजमेर में है।



Previous
Finish

Quiz 1 | Quiz 2 | Quiz 4 | Quiz 5 |

 

Rajasthan Bhugol Question

RAJASTHAN GK


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u499006884/domains/govtfever.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u499006884/domains/govtfever.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471